: नरसिंहपुर, 3 दिसम्बर को होगी मतगणना,कलेक्टर एवं एसपी ने किया निरीक्षण
Wed, Nov 22, 2023
3
दिसम्बर को होगी मतगणना,
कलेक्टर एवं एसपी ने किया निरीक्षण
नरसिंहपुर।
मध्यप्रदेश विधानसभा निर्वाचन-2023 के अंतर्गत 3 दिसंबर को ज़िले में चारों विधानसभाओं में होने वाली मतगणना संबंधी तैयारियों को लेकर कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफ़ना एवं पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार ने कृषि उपज मंडी नरसिंहपुर का निरीक्षण किया और यहाँ मौजूद अधिकारियों से चर्चा कर उन्हें आवश्यक निर्देश दिए।
स्ट्रांग रूम में केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) की सुरक्षा व्यवस्था, विद्युत की सतत् आपूर्ति हो। मतगणना स्थल पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुचारू तरीके से करने के लिये भी निर्देशित किया। विधानसभावार मतगणना एजेंट की एंट्री, पृथक- पृथक बैरिकेड, ईव्हीएम मशीन लाने के लिए दल गठन के लिए भी पुख़्ता इंतज़ाम करने के निर्देश दिए हैं। जिन लोगों को पास जारी हुआ है, उनके अलावा किसी भी अन्य व्यक्ति का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
: गाडरवारा, सुप्रभात सत्संग समिति के चुनाव संपन्न हुए
Tue, Nov 21, 2023
गाडरवारा सुप्रभात सत्संग समिति के चुनाव हुए संपन्नगाडरवारा । जैसा कि सर्व विदित है कि समिति का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, आध्यात्मिक, योगासन, जैसे महत्वपूर्ण कार्य हैं इसी के तहत समिति के सदस्यों के अथक प्रयासों से *नौ ग्रह वाटिका एवं 27 नक्षत्र वाटिका* के अलावा विभिन्न धार्मिक वृक्षों का रोपण किया गया है जिसका विधिवत उद्घाटन बिगत दिवस "युग विभूति" "विदुषी" " ऋचा गोस्वामी जी" द्वारा किया जा चुका है सभी कार्यक्रमों का नियमित संचालन समिति द्वारा किया जाता है और उन सभी कार्यों के संचालन के लिए समिति ने विभिन्न पदों पर योग्य व्यक्तियों को मनोनीत करना आवश्यक समझा जिससे समिति का कार्य सुचारू रूप से संचालित हो सके इसलिए पूर्व निर्धारित दिनांक21/11/2023 दिन मंगलवार को प्रति मंगलवार की तरह हनुमान दद्दा की पूजन- अर्चन के बाद हनुमान चालीसा, बजरंग बाण, हनुमान अष्टक, का संगीत मय पाठ किया गया तत्पश्चात चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ हुई जिसमें एक व्यक्ति को एक से अधिक पद भी योग्यता अनुसार दिए गए जिससे समिति का कार्य सुचारू रूप से संचालित हो सके सर्वसम्मति से *श्री राधेश्याम जी सराठे* को अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया जिसका सभी उपस्थित सदस्यों ने माल्यार्पण कर करतल ध्वनि से स्वागत किया! इसके साथ साथ निम्न पदाधिकारियों को भी मनोनीत किया गया!संरक्षक --श्री संतोष कुमार जी शर्मासंरक्षक-- श्री सतीश जी नीखरासंरक्षक ---श्री अरुण कुमार जी तिवारीअध्यक्ष --श्री राधेश्याम जी सराठे उपाध्यक्ष-- श्री ओमप्रकाश जी दुबे (प्रकाश महाराज)उपाध्यक्ष-- श्री मनोज कुमार जी अग्रवालसचिव --श्री राम शंकर जी तिवारीसहसचिव-- श्री सुखराम जी विश्वकर्माकोषाध्यक्ष-- श्री राकेश कुमार जी नामदेवसह कोषाध्यक्ष --श्री मदन लाल जी सोनीप्रार्थना प्रभारी -- श्री राधे श्याम जी सराठेप्रार्थना प्रभारी --श्री राम शंकर जी तिवारीयोग प्रभारी-- श्री राधेश्याम जी सराठेपूजन प्रभारी-- श्री जीवनलाल जी मटोलियाप्रार्थना प्रभारी-- श्री गोठल जी यादवप्रार्थना प्रभारी-- श्री जुगल किशोर जी तिवारीप्रार्थना प्रभारी --श्री भगवान दास जी चौबेवाटिका संरक्षक-- श्री राजेंद्र कुमार जी तिनगुरियावाटिका प्रभारी-- श्री महेश कुमार जी साहूवाटिका प्रभारी-- श्री मदन लाल जी सोनीवाटिका प्रभारी --श्री नर्मदा चरण जी पटेलवाटिका प्रभारी-- श्री अमित जी मरावीवाटिका प्रभारी-- श्री गोठल जी यादवसंगठन एवं प्रचार सचिव-- श्री दिनेश कुमार जी नामदेवप्रभार सौंपने पर सभी पदाधिकारी का तिलक लगाकर एक एवं माल्यार्पण कर करतल ध्वनि से स्वागत किया गया सभी पदाधिकारियों ने पदभार ग्रहण कर अपने-अपने दायित्वों को निर्वहन करने के लिए एवं समिति को ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए शपथ ली प्रसादी वितरण के बाद कार्यक्रम संपन्न हुआ श्री दिनेश कुमार जी नामदेव द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उपस्थित सभी सदस्यों का आभार प्रकट किया गया ।
: आंवला नवमी पर लगाये आंवले के पौधे
Tue, Nov 21, 2023
आंवला नवमी पर लगाये आंवले के पौधेगाडरवारा। बीते मंगलवार को आंवला नवमी के पावन अवसर पर क्षेत्र के चीचली ब्लॉक अंतर्गत ग्राम कठोतिया की शासकीय प्राथमिक शाला कछपुरा टोला में प्रधानपाठक नेतराम कौरव ने आंवले के पौधों का रोपण किया। इस अवसर पर शाला के शिक्षक एवं बच्चे उपस्थित रहे ।