: नरसिंहपुर, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन पर मुसाफिरी चेकिंग अभियान, 952 मुसाफिरों की चेकिंग कर की गयी पूछताछ।
Sun, Nov 26, 2023
नरसिंहपुर,अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने एवं संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखने हेतु सभी थाना/चौकी प्रभारियों को पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन पर मुसाफिरी चेकिंग अभियान, 952 मुसाफिरों की चेकिंग कर की गयी पूछताछ।
जिले में अपराधों की रोकथाम एवं संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखने हेतु पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है अभियान का मुख्य उद्देश्य जिले के होने वाले संपत्ति संबंधी एवं अन्य अपराधों की रोकथाम करना है। पूर्व में भी इस प्रकार की शिकायतें प्राप्त होती रही है कि बाहर से आये व्यक्यिं द्वारा स्थानीय लोगों से पैसे लेकर भाग जाते है एवं उनके संबंध में संपूर्ण जानकारी न होने से उनके विरूद्ध कार्यवाही करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
*मुसाफिरी दर्ज न कराने पर होगी कार्यवाही :-* उल्लेखनीय है कि वर्तमान में कुषि कार्य हेतु देश के अन्य हिस्सों से बहुत अधिक संख्या में बाहरी मजदूरों का आना होता है जिनकों संबंधित थाने में अपनी मुसाफिरी दर्ज करानी होती एवं अपनी संपूर्ण जानकारी संहित दस्तावेज थाने में जमा कराने होगे ऐसा नही करने पर संबंधित के विरूद्ध उचित वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जावेगी।
*पुलिस अधीक्षक अमित कुमार की जिले वासियों से अपील :-* नरसिंहपुर पुलिस एवं पुलिस अधीक्षक, अमित कुमार द्वारा जिले वासियों से अपील की गयी है कि ऐसे किसान या अन्य व्यवसायी जिनके पर अन्य स्थानों से काम करने हेतु व्यक्ति आये हुये है उनकी सूची एवं संपूर्ण जानकारी संबंधित थाने में जमा करावे एवं यह सुनिश्चित कर ले कि उक्त व्यक्ति द्वारा अपनी संपूर्ण जानकारी एवं दस्तावेज थाने में जमा कराये गये है कि नही।
*पुलिस द्वारा चलाया जा रहा रहा सर्चिंग अभियान :-* नरसिंहपुर पुलिस द्वारा जिले के सभी थाना क्षेत्रों में अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने एवं संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखने हेतु विशेषकर गुड़ भट्टी एवं अन्य व्यवसायिक संस्थानों पर मुसाफिरी चेकिंग अभियान के तहत 952 मुसाफिरों से पूछताछ कर उनसे संबंधित संपूर्ण जानकारी एवं दस्तावेज लिये गये है उक्त अभियान निरंतर जारी रहेगा।
: दिव्यांग बच्चों की विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन 30 नवम्बर को
Sat, Nov 25, 2023
दिव्यांग बच्चों की विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन 30 नवम्बर कोगाडरवारा। क्षेत्र के साईंखेड़ा विकासखण्ड अंतर्गत शासकीय शालाओ में अध्ययनरत कक्षा 1 से 8 वी के दिव्यांग बच्चों की विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन 30 नवंबर को सुबह 11 बजे से साईंखेड़ा में बीआरसी कार्यालय परिसर में किया जा रहा है। साईंखेड़ा बीआरसी गिरीश पटैल ने उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि दिव्यांग बच्चों के लिए मेहंदी, रंगोली, कुर्सी दौड़, 50 व 100 मी दौड़,गायन एवं बाल्टी बॉल सहित विभिन्न स्पर्धाओं के लिए समस्त शाला प्रभारियों को सूचित किया गया है कि वे बच्चों के पालकों के साथ दिव्यांग बच्चों को कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित कराएं। उल्लेखनीय है कि श्री पटैल ने स्पर्धाओं के सफल आयोजन के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया है ।
: पलेरा के स्कूल में बालमेला आयोजित
Sat, Nov 25, 2023
पलेरा के स्कूल में बालमेला आयोजितगाडरवारा। गत दिवस चीचली ब्लॉक के तहत ग्राम पलेरा के शासकीय एकीकृत माध्यमिक शाला में बाल मेला का आयोजन किया गया । मेले की शुरूआत मां सरस्वती पूजन से की गई। बाल मेला में कुमारी रीत कौरव ने ब्रेड पकोड़ा, धनवती विश्वकर्मा ने फुल्की , सूरज विश्वकर्मा ने मगोंडी, आदित्य कतिया ने समोसा एवं रेखा ने पोहा की दुकान लगाई।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संकुल केंद्र बसुरिया से चित्रा पाण्डे रही ।उन्होंने बच्चों के साथ मेले में खरीददारी की और बालमेले के लिए बच्चो के प्रयासों को सराहा। मेले में पालकों ने भी उपस्थित रहकर कार्यक्रम की सराहना की।मेले का संचालन प्राथमिक शिक्षक किशोर विश्वकर्मा द्वारा किया गया । बालमेले में शाला के प्रधान पाठक मनीष श्रीवास्तव, प्रमिला श्रीवास्तव ,अतिथि शिक्षक देवकरण मेहरा एवं अंजलि कौरव सहित अनेक छात्र छात्राएँ उपस्थित रहे ।