: अध्यापक संयुक्त मोर्चा की मांग पर जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा त्वरित आदेश जारी
Wed, Nov 29, 2023
अध्यापक संयुक्त मोर्चा की मांग पर जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा त्वरित आदेश जारीनरसिहपुर–अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा,नरसिंहपुर द्वारा राज्य शिक्षा सेवा अंतर्गत कार्यरत लोकसेवकों की माँगों के संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जिला शिक्षा अधिकारी एच पी कुर्मी को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांग को शीघ्र पूर्ण करने की मांग रखी। जिसमें. राज्य शिक्षा सेवा अंतर्गत कार्यरत प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संवर्ग को 12 एवं 24 वर्ष की सेवावधि पूर्ण होने पर प्रथम द्वितीय क्रमोन्नत वेतनमान प्रदाय किये जाने हेतु एवं उच्च माध्यमिक शिक्षकों को 10 एवं 20 वर्ष की सेवावधि पूर्ण होने पर समयमान वेतनमान के प्रस्ताव सर्वसंबंधितों से बुलाए जाकर यथाशीघ्र प्रक्रिया पूर्ण करने,7वें वेतनमान की चौथी किस्त का भुगतान होना शेष है उक्त किश्त का भुगतान यशाशीघ्र कराने . राज्य शासन द्वारा प्रदत्त 4 प्रतिशत डीए की किश्त का भुगतान यथाशीघ्र कराये जाने, संविलियन की प्रक्रिया यथाशीघ्र पूर्ण कराये जाने, दिनॉक-30/06/2018 के पूर्व 12 वर्ष की सेवा पूर्ण कर चुके सहायक अध्यापकों के क्रमोन्नति आदेश जारी कराने संबंधी ज्ञापन सौंपा गया। जिस पर जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा,नरसिंहपुर की उपस्थिति में तत्काल आदेश जारी कर उक्त प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण करने हेतु प्रभारी, सहायक संचालक,विकासखंड शिक्षा अधिकारी को प्राथमिक एवम माध्यमिक शिक्षक की प्रथम एवम द्वितीय क्रमोन्नति वेतनमान जारी करने आदेश जारी किया गया।प्रथम द्वितीय क्रमोन्नत वेतनमान प्रदाय किये जाने हेतु प्रस्ताव संलग्न निर्धारित प्रारूप पर पृथक-पृथक तैयार कर पात्रता दिनॉक से विगत 05 (पाँच) वर्षों की गोपनीय चरित्रावली सहित संबंधित लोकसेवकों की पृथक-पृथक नस्ती (चेकलिस्ट अनुसार) समस्त अभिलेखों सहित (सेवा अभिलेखों का परीक्षण कर) इस कार्यालय को अनिवार्य रूप से सॉफ्ट एवं हार्ड कॉपी में नस्ती सहित स्थापना-03 शाखा में संबंधित लिपिक के हस्ते दिनॉक-05/12/2023 तक भेजा जाना सुनिश्चित करें। यदि उक्त तिथि के पश्चात किसी लोक सेवक कि द्वारा क्रमोन्नति से वंचित रहने के संबंध में आवेदन इस कार्यालय में प्राप्त होता है या कोई प्रकरण संज्ञान में आता है अथवा न्यायालयीन प्रकरण प्राप्त होता है, तो इसके लिये आप स्वयं एवं संबंधित कार्यालय को लिखा जायेगा जिसके लिये आप स्वयं उत्तरदायी रहेंगे । जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा त्वरित आदेश जारी करने पर अध्यापक सयुक्त मोर्चा पदाधिकारियों द्वारा धन्यवाद देकर कृतज्ञता व्यक्त की।अध्यापक संयुक्त मोर्चा के प्रमेन्द्र सिंह जाट, राकेश दुबे, विवेक मिश्रा,गोविंद बड़कुर, यशवंत नामदेव,दीपक अग्निहोत्री, धनीराम मेहरा देवेंद्र पटेल, प्रदीप मेहरा, लक्ष्मण मेहरा, सहित कर्मचारी संघ से जी के नायक,लिपिक संघ अध्यक्ष प्रकाश साहू, ललित कौरव उपस्थित रहे।
: गाडरवारा, दिव्यांग बच्चों की विभिन्न प्रतियोगिताओं के आयोजन की तिथि संशोधित
Wed, Nov 29, 2023
दिव्यांग बच्चों की विभिन्न प्रतियोगिताओं के आयोजन की तिथि संशोधितगाडरवारा। क्षेत्र के साईंखेड़ा विकासखण्ड अंतर्गत शासकीय शालाओ में अध्ययनरत कक्षा 1 से 8 वी के दिव्यांग बच्चों की विभिन्न प्रतियोगिताओं के आयोजन की तिथि में संशोधन किया गया है। अब ये प्रतियोगिताएं 30 नवंबर की बजाय 1 दिसंवर को सुबह 11 बजे से साईंखेड़ा में बीआरसी कार्यालय परिसर में आयोजित होंगी । साईंखेड़ा बीआरसी गिरीश पटैल ने उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिकूल मौसम होने की वजह से 1 दिसंबर को प्रतियोगिताएं होंगी। उंन्होने बताया कि दिव्यांग बच्चों के लिए मेहंदी, रंगोली, कुर्सी दौड़, 50 व 100 मी दौड़,गायन एवं बाल्टी बॉल सहित विभिन्न स्पर्धाओं के लिए समस्त शाला प्रभारियों को सूचित किया गया है कि वे बच्चों के पालकों के साथ दिव्यांग बच्चों को कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित कराएं। उल्लेखनीय है कि श्री पटैल ने स्पर्धाओं के सफल आयोजन के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया है ।
: गाडरवारा,जिला स्तरीय शैक्षिक संवाद का आयोजन 30 नवंबर को
Wed, Nov 29, 2023
जिला स्तरीय शैक्षिक संवाद का आयोजन 30 नवंबर कोगाडरवारा। जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान नरसिंहपुर से आज 30 नवम्बर को दोपहर 2:30 बजे से ऑनलाइन माध्यम से शैक्षिक संवाद का आयोजन किया जा रहा है। इस शैक्षिक संवाद का विषय सीखना-सिखाना एवं प्रश्न रहेगा। इस शैक्षिक संवाद में चीचली विकासखंड से शिक्षक सत्यम ताम्रकार, सुषमा पटेल, सविता राजपूत तथा साँईखेड़ा से बीएसी पवन राजोरिया एवं जनशिक्षक प्रमोद पठारिया अपनी सहभागिता देंगे। चीचली बीआरसी डी के पटेल एवं साँईखेड़ा बीआरसी गिरीश पटेल ने कक्षा पहली से आठवीं में अध्यापन कराने वाले समस्त शिक्षकों से ऑनलाइन माध्यम से होने वाले शैक्षिक संवाद में सहभागिता की अपील की है। उल्लेखनीय है कि जिले स्तर से प्रत्येक माह के अंतिम सप्ताह में ऑनलाइन शैक्षिक संवाद का आयोजन किया जाता है। जो विद्यालयों में अकादमिक वातावरण निर्माण में सहायक होता है।