: जिला जबलपुर में पदस्थ सेवा निवृत्त हुये 8 अधिकारियों/कर्मचारियों की भावभीनी विदाई
Thu, Nov 30, 2023
जिला जबलपुर में पदस्थ सेवा निवृत्त हुये 8 अधिकारियों/कर्मचारियों की भावभीनी विदाई आज दिनॉक 30-11-2023 को शाम 6 बजे पुलिस कन्ट्रोलरूम जबलपुर में 62 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर कार्यवाहक निरीक्षक श्री सुरेन्द्र सिंह अपराध थाना, कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक श्री धरमू भिलोदिया पुलिस लाईन, कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक श्री घनश्याम दास वंशकार पुलिस लाईन, कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक श्री जय प्रकाश सेन पुलिस लाईन, कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक श्री उदयशंकर त्रिपाठी पुलिस लाईन, कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक श्री आजाद खान पुलिस लाईन, प्रधान आरक्षक श्री कमल सिंह थाना गोसलपुर, कार्यवाहक प्रधान आरक्षक श्री सुरेश कुमार चौधरी थाना कैंट को पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री आदित्य प्रताप सिंह (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री सूर्यकांत शर्मा द्वारा उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री बी.एस. गोठरिया की उपस्थिति में सुखद स्वस्थ एवं दीर्घायु की कामना करते हुये स्मृति चिन्ह के साथ साथ अवकाश नगदीकरण, बीमा, पैैंशन, ग्रेज्युटी, के दस्तावेज भेंट करते हुये भावभीनी विदाई दी गयी।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री सूर्यकांत शर्मा ने कहा कि आप सभी कीे 31 से 42 साल तक की सेवा अवधी शानंदार, यादगार एवं बेदाग रही। आप सभी ने निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ बखूबी अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया, एवं जबलपुर पुलिस को सराहनीय योगदान दिया तथा हमेशा विभाग के लिये समर्पित रहे, आप सभी को एवं आपके परिवार को लम्बे और सफल कार्यकाल के लिये बधाई। जिस प्रकार आप सभी की उज्जवल छवि रही है, एवं अपने आपको स्वस्थ बनाये रखा है, इसी प्रकार सेवा निवृत्त होने के बाद भी परिवार के साथ सुखमय एवं स्वस्थ जीवन व्यतीत करें, अपने स्वास्थ का हमेशा ख्याल रखें।
: नरसिंहपुर, मतगणना संबंधी व्यवस्थाओं के लिए अधिकारी नियुक्त
Thu, Nov 30, 2023
मतगणना संबंधी व्यवस्थाओं के लिए अधिकारी नियुक्तनरसिंहपुर। विधानसभा निर्वाचन- 2023 की मतगणना का कार्य 3 दिसम्बर को कृषि उपज मंडी नरसिंहपुर में सम्पन्न किया जाना है। इसके लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋजु बाफना ने मतगणना कार्य विभाजन आदेश जारी किया है।जारी आदेश के अनुसार मतगणना कार्य सुचारू रूप से सम्पन्न कराये जाने के लिए अपर कलेक्टर श्रीमती अंजली शाह को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। मतगणना से संबंधित निर्वाचन व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए अधिकारियों को विभिन्न दायित्व सौंपे गये हैं।मतगणना स्थल पर अभ्यर्थियों और मतगणना अभिकर्ताओं को प्रवेश द्वार पर परीक्षण उपरांत प्रवेश के लिए डिप्टी कलेक्टर एवं कार्यपालिक दंडाधिकारी श्री मनोज चौरसिया, मीडिया कक्ष में उपस्थिति, चक्रवार परिणाम शीट आरओ के हस्ताक्षर के उपरांत प्राप्त मतों का मीडिया सेंटर में प्रेषित करने व मीडिया कर्मियों को मतगणना कक्ष का भ्रमण कराकर वापस कक्ष तक पहुंचाने के लिए तहसीलदार कार्यपालिक दंडाधिकारी नरसिंहपुर श्री नीरज तखरिया व सहायक संचालक जिला जनसम्पर्क श्री राहुल वासनिक, मतगणना स्थल बैरीकेटिग्स, मतगणना स्थल पर टेबिले, बिजली फिटिंग, लाईट की व्यवस्था, मतगणना स्थल पर साउंड व्यवस्था व मतगणना स्थल/ कक्ष आदि समस्त स्थानों के लिए फर्नीचर, बैरीकेटिंग एवं जालियाँ लगवाने के लिए कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण श्री अरविंद किटहा व अनुविभागीय अधिकारी ईएंडएम श्री आरडी प्रजापति, डीकोडिंग चार्ट तैयार करने व रिटर्निंग अधिकारी को सौंपने, मतगणना सामग्री प्रदाय करने तथा टेबल क्रमांक के लिए तख्ती लगवाने व प्रत्येक गणना कक्ष में प्रदर्शन के लिए डिस्प्ले बोर्ड लगवाने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी श्री एचपी कुर्मी, मतगणना स्थल पर स्वास्थ्य कैम्प, आवश्यक चिकित्सा एवं पैरामेडिकल स्टाफ को उपस्थित रखने, आवश्यक दवाईयों एवं उपकरणों की व्यवस्था व एम्बुलेंस की व्यवस्था के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राकेश बोहरे, मतगणना माइक्रो आब्जर्वर तथा अतिरिक्त गणना कर्मियों की आवश्यकता (रिजर्व) सहित का आंकलन करने व दलों का प्रशिक्षण कार्यक्रम तैयार कर संबंधितों को सूचना पत्र जारी कर तामील कराने के लिए जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी श्री राजेन्द्र पटैल, विधानसभावार कम्प्यूटराईजेशन के लिए कम्प्यूटर की व्यवस्था करने, इनकॉर पोर्टल पर समस्त ऑनलाइन डाटा सम्प्रेषण का कार्य करने व रिटर्निंग अधिकारी के हस्ताक्षर के उपरांत मतगणना के परिणाम से संबंधित प्रारूप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को भेजे जाने के लिए उप जिला निर्वाचन अधिकारी को प्रदाय करने के लिए डीआईओ श्री राजेन्द्र पटैल, जिला प्रबंधक लोकसेवा श्री बृजकिशोर बादल व जिला प्रबंधक ई गवर्नेंस सुश्री कृपा सिंह, मतगणना स्थल व कक्षों की साफ- सफाई आदि की व्यवस्था, मतगणना प्रांगण में अस्थाई शौचालय की व्यवस्था, मतगणना भवन के शौचालयों की सफाई व्यवस्था, मतगणना प्रांगण एवं कक्षों में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था, मतगणना स्थल पर फायर बिग्रेड की व्यवस्था व उक्त कार्य में लगे कर्मियों के परिचय पत्र तैयार करने के लिए पीओ डूडा सुश्री हेमेश्वरी पटेल व मुख्य नगर पालिका अधिकारी नरसिंहपुर सुश्री साक्षी बाजपेयी, मतगणना प्रांगण एवं कक्षों में विद्युत आपूर्ति एवं प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने, अपरिहार्य परिस्थितियों के लिए जनरेटर इत्यादि की व्यवस्था करने, मतगणना के पूर्व परिसर एवं कक्षों की विद्युत सुरक्षा की जांच विद्युत सुरक्षा अधिकारी के माध्यम से कराकर प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने के लिए अधीक्षण यंत्री विद्युत विभाग श्री अमित चौहान व विद्युत सुरक्षा निरीक्षक सुश्री सुप्रिया गोलहानी, भोजन, नास्ते, चाय का आंकलन एवं वितरण, वितरण के लिए विधानसभावार सहायक आपूर्ति/ कनिष्ठ अधिकारियों की ड्यूटी लगाने, भोजन तैयार होने के कार्य का पर्यवेक्षण एवं भोजन की गुणवत्ता का परीक्षण खाद्य सुरक्षा अधिकारी से करवाने व अभ्यर्थी द्वारा मतगणना अभिकर्ता को भोजन व नास्ता वितरण की निगरानी के लिए जिला आपूर्ति अधिकारी श्रीमती प्रियंका राय और मतगणना स्थल पर संचार व्यवस्था, आयोग के पर्यवेक्षक के लिए संचार व्यवस्था, टेलीफोन, इंटरनेट आदि व मतगणना स्थल पर टेलीफोन की अबाध व्यवस्था के लिए अनुभाग अधिकारी बीएसएनएल श्री प्रशांत कुमार को दायित्व सौंपे हैं।उक्त समस्त अधिकारी अपने साथ लगाये जाने वाले कर्मचारियों को आदेश जारी करायेंगे तथा परिचय पत्र प्राप्त करेंगे। मतगणना दिनांक को प्रात: 5 बजे उपस्थित होकर मतगणना समाप्ति तक सौंपे गये दायित्वों का निर्वहन करेंगे।
: नरसिंहपुर,कंट्रोल रूम गठित,
Thu, Nov 30, 2023
कंट्रोल रूम गठित
नरसिंहपुर,।विधानसभा निर्वाचन- 2023- 24 के लिए कृषि उपज मंडी कार्यालय नरसिंहपुर में स्ट्रांग रूम के समीप कंट्रोल रूम के संचालन के संबंध में निर्देश प्राप्त हुये थे। निर्वाचन परिणाम घोषित होने तक अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी नरसिंहपुर श्रीमती अंजली शाह ने कर्मचारियों की ड्यूटी कृषि उपज मंडी स्थित कंट्रोल रूम में लगाई गई है। कंट्रोल रूम का मोबाइल नम्बर 7879940394 है।जारी संशोधित आदेश के अनुसार सहायक अधीक्षक भू- अभिलेख नरसिंहपुर श्री गिरीश धुलेकर अधिकारी होंगे। इसके साथ ही सुबह 6 बजे से दोपहर दो बजे तक सहायक ग्रेड- 2 खाद्य शाखा नरसिंहपुर श्री शिवचरण यादव व सहायक ग्रेड- 3 कार्यपालन यंत्र लाईट मशीनरी एवं विद्युत यांत्रिकी संभाग नरसिंहपुर श्री सुनील कुमार मेहरा, दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक सहायक ग्रेड 3 जिला रोजगार कार्यालय नरसिंहपुर श्री बिसतलाल खमरिया व सहायक ग्रेड- 3 लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी नरसिंहपुर श्री कमलापति मेहरा और रात्रि 10 बजे से प्रात: 6 बजे तक सहायक ग्रेड- 3 कार्यालय सहायक यंत्री नरसिंहपुर श्री विष्णु प्रताप परिहार व भृत्य लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खंड नरसिंहपुर श्री परेश खरे की ड्यूटी लगाई गई है।
कंट्रोल रूम के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी
नरसिंहपुर,।विधानसभा आम निर्वाचन- 2023- 24 के लिए पूर्व में जारी आदेश के अनुसार कलेक्टर कार्यालय के कक्ष क्रमांक 4 में स्थापित शिकायत कंट्रोल रूम के संचालन के लिए निर्वाचन परिणाम की घोषणा होने तक कर्मचारियों की ड्यूटी नियत समय पर लगाई गई है।जिला शिकायत कंट्रोल रूम में स्थापित दूरभाष क्रमांक 07792- 230681, 07792- 232647 एवं टोल फ्री नम्बर 07792- 1950 पर प्राप्त शिकायतों को संबंधित अधिकारी- कर्मचारी तत्काल पंजी में इंद्राज करते हुए एसएमएस पोर्टल, सी- विजिल पर अपलोड करेंगे। शिकायत के त्वरित निराकरण को ध्यान में रखते हुए संबंधित अधिकारी/ दल को शिकायत उनके दूरभाष पर कार्यवाही के लिए अवगत करायेंगे तथा शिकायत की एक प्रति शिकायत सेल को समुचित कार्यवाही के लिए प्रेषित करेंगे।अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी नरसिंहपुर श्रीमती अंजली शाह ने संशोधित आदेश जारी कर प्रात: 6 बजे से शाम 6 बजे तक अधीक्षक भू-अभिलेख नरसिंहपुर श्रीमती पूजा राय व शाम 6 बजे से प्रात: 6 बजे तक सहा. अधीक्षक भू- अभिलेख नरसिंहपुर श्री संतोष कुमार श्रीवास्तव की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक सहायक ग्रेड- 2 जिला रोजगार कार्यालय नरसिंहपुर श्री दिनेश कुमार ढोक, सहायक ग्रेड- 3 सहा. संचालक कृषि श्री राजेश मुड़िया व भृत्य शासकीय आईटीआई नरसिंहपुर श्री सोनीलाल मेहरा, दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक सहायक ग्रेड- 3 शासकीय आईटीआई नरसिंहपुर श्री संतोष कुमार सहारे व कम्प्यूटर ऑपरेटर निर्वाचन कंट्रोल रूम नरसिंहपुर श्री टेक सिंह चौधरी और रात्रि 10 बजे से प्रात: 6 बजे तक सहायक ग्रेड- 3 शासकीय प्राथमिक शाला मड़ेसुर श्री जितेन्द्र मरावी, सहायक ग्रेड- 3 शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय करेली श्री दीपक बमनेले व भृत्य स्थानीय निर्वाचन नरसिंहपुर श्री बुधराज धारू की ड्यूटी लगाई गई है।