Saturday 14th of November 2026

ब्रेकिंग

नरवाई न जलाएं, उन्नत कृषि यंत्रों को अपनाकर खेती को बनाएं आसान और लाभकारी- कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

सरकार धरातल पर उतरकर नागरिकों को उपलब्ध करा रही है जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ- सांसद दर्शन सिंह चौधरी

गौ सम्मान और संरक्षण के आह्वान पर होगी चर्चा, राजस्थान के संत सनातन जी महाराज देंगे विशेष उद्बोधन

गन्ना मूल्य ₹600 प्रति किटल एवं बोनस की मांग को लेकर कल से शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन करेंगे किसान

बैठक में मिल संचालकों के स्वयं उपस्थित नहीं होने और अपनी जगह अधिकारी-कर्मचारियों को भेजने पर किसानों ने नाराजगी जताई

: गाडरवारा, प्रेमबाई की स्मृति में अस्पताल को भेंट किए आई ड्रॉप

Aditi News Team

Thu, Nov 30, 2023
प्रेमबाई की स्मृति में अस्पताल को भेंट किए आई ड्रॉप सीएमएचओ डॉ राकेश बोहरे की रही विशेष उपस्थिति। औषधि सेवा के अंतर्गत हुआ कार्यक्रम। गाडरवारा। समाजसेवा में सदैव अग्रणी श्री साईं श्रद्धा सेवा समिति निरंतर पीड़ित मानवता की सेवा में कई वर्षों से कार्य करते आ रहा है। अपने परिवार जनों की स्मृति में शासकीय अस्पताल को कुर्सी भेंट करने का कार्य हो या सीलिंग फैन भेंट का कार्य हो समिति हमेशा अपनी सक्रियता बनाई हुए है। इसी क्रम में साईं श्रद्धा सेवा समिति की विशेष समर्पित और सहयोगी सदस्य मातृ स्वश्री प्रेम बाई कहार की स्मृति में पुत्र बालकिशन कहार बबलू दवाईवाला के द्वारा शासकीय सिविल अस्पताल को औषधि सेवा के अंतर्गत आई ड्राफ दवा भेंट की गई। जिसमे विशेष रूप से मुख्य स्वास्थ्य चिकित्सा अधिकारी डा राकेश बोहरे,प्रभारी आशुतोष मेहता, समिति संरक्षक कुशलेंद्र श्रीवास्तव, वरिष्ठ समाजसेवी मिनेंद्र डागा, समिति अध्यक्ष प्रदीप बिजपुरिया, संस्थापक आशीष राय एवम शासकीय चिकित्सको की उपस्थिति में पूजा अर्चना कर मातृ स्वश्री प्रेम बाई कहार को श्रद्धांजलि अर्पित की। तदपश्चत मुख्य स्वास्थ्य चिकित्सा अधिकारी डा राकेश बोहरे ने अपने उद्बोदन में साईं श्रद्धा सेवा समिति के कार्यों की सराहना करते हुए कहा समिति पीड़ित मानवता में समर्पित होकर जो सेवाएं प्रदान करती है वह अनुकरणीय है। साथ ही एड्स दिवस पर एक दीपक जागरूकता के नाम जलाने की भी अपील की। उक्त आयोजन में साईंखेड़ा प्रभारी श्रीमती क्षिप्रा कौरव,रोगी कल्याण समिति सदस्य अरुण बड़कुर,डा थारवानी,डा पंथी,डा अमित,नेत्र सहायक उत्तम पटेल,महेश रघुवंशी,डा कमलेश सोनी,कमलेश पटेल इत्यादि की विशेष उपस्थिति रही।

Tags :

जरूरी खबरें