: गाडरवारा, महिलाओं ने उत्साह से रखा करवा चौथ का व्रत
Thu, Nov 2, 2023
महिलाओं ने उत्साह से रखा करवा चौथ का व्रतगाडरवारा । भारतीय संस्कृति और जीवन पद्धति व संस्कारों में महिलाओं से जुड़े अनेक पर्व एवं त्यौहार है त्योहारों की इसी श्रृंखला में घर-घर करवा चौथ का पर्व उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया उल्लेखनीय की इस दिन अपने-अपने जीवन साथी पतिदेव के साथ जन्म-जन्मांतर साथ रहने के साथ परिवार की समृद्धि खुशहाली स्वस्थ रहने की प्रार्थना करते हुए सुहागिन महिलाओं ने निर्जला ने उपवास रखा इस दिन भगवान शिव शंकर मां पार्वती कार्तिकेय गणेश और चंद्र देवता की परंपरागत पूजन अर्चना की जाती है वही दूसरी ओर महिलाओं ने करवा चौथ महत्व की कथा आपस में सुनाई गई और चन्द्रमा दर्शन के साथ चलनी को लेकर पतिदेव दर्शन करके जल पिलाने की रस्म अदा कर उपवास क्रम को संपन्न करते हुए आपस में बधाइयां दी गई और इसके बाद उपवास व्रत को को पूर्ण किया गया पर्व के चलते बाजार में सर्वत्र भीड़भाड़ खरीद आदि शाम तक चलता रहा नगर से लेकर गांव गांव में हजार महिलाओं में घर या व्रत किया।
: करेली, सत्य के साथ समझौता न करने वाले थे हीरालाल जैन. पत्रकार स्व. हीरालाल जैन की पुण्यस्मृति पर हुआ खिचड़ी फल वितरण का आयोजन
Wed, Nov 1, 2023
भागीरथ तिवारी, करेली
सत्य के साथ समझौता न करने वाले थे हीरालाल जैन.
पत्रकार स्व. हीरालाल जैन की पुण्यस्मृति पर हुआ खिचड़ी फल वितरण का आयोजन
करेली- नगर के वरिष्ठ पत्रकार सतीश जैन, शिखरचंद जैन के पिता व अमित जैन के नाना, पत्रकार स्व. हीरालाल जैन की 34 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर गत दिवस करेली प्रेस परिषद व जर्नलिस्ट एशोसियान ऑफ मध्यप्रदेश जिला नरसिंहपुर, मेरे अपने द्वारा स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में उपचारार्थ मरीजों को फल व खिचडी वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। करेली प्रेस परिषद अध्यक्ष अनुज ममार ने श्रद्वांजलि देते हुए कहा कि हीरालाल जी जैन नगर की पत्रकारिता जगत के स्तंभ रहे है। विधायक प्रतिनिधि ब्रजेश माते ने कहा कि जिस जगह पर हम खड़े हैं इसी जगह पर हीरालाल दादाजी की एक छोटी सी पुस्तकों व अखबारों की दुकान थी। मेरे पिताजी व दादाजी की पुरानी दोस्ती रही हैं। आपने अपने जीवन मे सत्य के साथ समझौता न करनेवाले थे हीरालाल जैन जी। तत्पश्चात मरीजो व रेलवे स्टेशन परिसर में खिचड़ी फल का वितरण किया गया।साथ ही दिगम्बर जैन पंचायती बड़ा मंदिर मे भक्तामर पाठ के 48 दीपकों का प्रजज्वलन हुआ। इस मौके पर करेली प्रेस परिषद उपाध्यक्ष भागीरथ तिवारी, यदुनंदन सुदगैया, अभिषेक जैन राजा, संजीव पटैल, रामकुमार विश्वकर्मा, महेन्द्र चौरसिया, देवेंद्र जैन, पार्षद प्रतिनिधि उमाकांत दीपक शर्मा, राजेश वर्मा राजू, पंकज गुप्ता, अर्जुन भगत, धर्मेंद्र ऊमरे सहित परिजन सतीश जैन,शिखरचंद जैन,अमित जैन संजय,सत्यम जैन उपस्थित रहे।
: नरसिंहपुर जिले के प्रमुख समाचार
Wed, Nov 1, 2023
मध्यप्रदेश स्थापना दिवस कार्यक्रम आयोजित
कलेक्टर ने किया ध्वजारोहण,नुक्कड़ नाटक से बताया मतदान महत्व
नरसिंहपुर, । मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना की अध्यक्षता और पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार की मौजूदगी में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कलेक्टर सुश्री बाफना ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया एवं पुलिस जवानों द्वारा सलामी ली गई। इसके बाद सामूहिक राष्ट्रगान हुआ और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये। यह कार्यक्रम जिला प्रशासन एवं स्कूल शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया।इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री दलीप कुमार, अपर कलेक्टर श्रीमती अंजली शाह, एसडीएम, जिला शिक्षा अधिकारी श्री एचपी कुर्मी, अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।कलेक्टर सुश्री बाफना ने सभी को मध्यप्रदेश स्थापना दिवस की शुभकामनायें देते हुए मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में मतदाता जागरूकता के तहत हस्ताक्षर अभियान चलाया गया, जिसमें अधिकारियों- कर्मचारियों ने हस्ताक्षर कर मतदाता जागरूकता का संदेश दिया।कार्यक्रम में उत्कृष्ट विद्यालय की छात्रा- छात्राओं ने नृत्य, शिव तांडव, गायन प्रस्तुत किया और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये। कार्यक्रम के दौरान मध्यप्रदेश गान एवं प्रदेश की संस्कृति पर आधारित गीतों की शानदार प्रस्तुति दी गई। इस दौरान एमएलबी स्कूल की छात्राओं ने आकर्षक रंगोली बनाई। कार्यक्रम में मतदाता जागरूकता से संबंधित नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। कलेक्टर ने इन कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन श्री दीपक अग्निहोत्री और आभार जिला शिक्षा अधिकारी श्री एचपी कुर्मी ने किया।कार्यक्रम में शिक्षा बैरागी, इशिका मेहरा, निधि जाटव, स्तुति स्थापक, अदिति चौधरी, दीपक लोधी, राजेश्वरी चौरसिया, अक्षत सोनी, मुस्कान प्रजापति, रोहित लोधी, खुशबू गुप्ता, हर्षवर्धन साहू, पीहू सोनी, रत्नेश मेहरा, सिद्धि शर्मा, अंश श्रीवास्तव, कंचन चौधरी, रूही परवीन, वंशिका कश्यप, साक्षी रावत, वंशिता मालवीय, सोनिया सिलावट, नम्रता कहार, श्रुति मेहरा और स्कूली विद्यार्थियों ने आकर्षक प्रस्तुतियां दी। इस दौरान डॉ. अशोक उदेनिया, श्री आरए राव सहित अन्य शिक्षक भी मौजूद थे।
मतदाता जागरूकता क्रिकेट कप में पहुँची कलेक्टर
नैतिक मतदान की दिलायी शपथ
नरसिंहपुर,।विधानसभा निर्वाचन- 2023 के अंतर्गत जिले के मतदाताओं को जागरूक करने एवं नरसिंहपुर को मतदान में नंबर वन बनाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन स्टेडियम ग्राउंड नरसिंहपुर में किया जा रहा है। इस मैच में जिले के सभी खिलाड़ी अपनी सहभागिता कर रहे हैं।बुधवार को महिलाओं का क्रिकेट मैच हुआ, जिसका शुभारंभ कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने किया। कलेक्टर ने टॉस कराया और नव मतदाताओं का उत्साहवर्धन करने के लिए बेटिंग की और सीईओ जिला पंचायत ने बॉलिंग की। कलेक्टर ने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इसके उपरांत कलेक्टर ने सभी को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री दलीप कुमार और अन्य दर्शक मौजूद थे।बुधवार को येलो ब्लास्टर और व्हाइट राइडर्स के बीच पांच- पांच ओवर का मैच खेला गया। जिसमें व्हाइट राइडर्स ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। निर्धारित पांच ओवरों में 51 रनों का लक्ष्य येलो ब्लास्टर को दिया गया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी येलो ब्लास्टर ने दो विकेट खोकर यह मैच अपने नाम किया। प्लेयर ऑफ द मैच पीजी कॉलेज नरसिंहपुर की आरजू कुर्मी, बेस्ट बैट्समैन प्रगति तिवारी और बेस्ट बॉलर मानसी को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। सभी मैचों का सीधा लाइव प्रसारण भी किया गया।
कृषि उपज मंडी नरसिंहपुर में नीलामी कार्य 3 नवम्बर से 18 नवम्बर तक रहेगा बंद
नरसिंहपुर। विधानसभा निर्वाचन- 2023 के सम्पादन के लिए कृषि उपज मंडी प्रांगण में निर्मित गोदामों का अधिग्रहण कर स्ट्रांग रूम स्थापित किये गये हैं। साथ ही कमिश्निग का कार्य एवं सामग्री वितरण, वापसी एवं मतगणना कार्य का सम्पूर्ण सम्पादन कृषि उपज मंडी समिति नरसिंहपुर किया जायेगा। मंडी सचिव नरसिंहपुर ने सभी कृषकों, व्यापारियों एवं अन्य को सूचित किया है कि कृषि उपज मंडी समिति नरसिंहपुर को 3 नवम्बर से 18 नवम्बर 2023 तक मंडी में नीलामी का कार्य बंद रहेगा।इस अवधि के दौरान सभी कृषकों से आग्रह किया गया है कि वे अपनी उपज का विक्रय उक्त अवधि में अपने घर, खेत व खलिहान से एमपी फार्म गेट ऐप एवं सौदा पत्रक के माध्यम से विक्रय कर सकते हैं। साथ ही जो कृषक नीलामी से अपनी कृषि उपज का विक्रय करना चाहते हैं, वे कृषि उपज मंडी समिति करेली एवं गोटेगांव में ले जाकर नीलामी में अपनी कृषि उपज का विक्रय कर सकते हैं।
जिले में विधानसभा चुनाव में 38 अभ्यर्थियों के नाम निर्देशन पत्र विधिमान्य पाये गये
नरसिंहपुर ।
विधानसभा निर्वाचन- 2023 के अंतर्गत जिले में 21 अक्टूबर से 30 अक्टूबर 2023 तक नाम निर्देशन पत्र भरे थे। भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नामांकन फार्मों की जांच 31 अक्टूबर को की गई। नामांकन फार्मों की संवीक्षा के बाद जिले के 4 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में 38 अभ्यर्थियों के नाम निर्देशन पत्र विधिमान्य पाये गये। गोटेगांव से 12 अभ्यर्थियों, नरसिंहपुर से 8 अभ्यर्थियों, तेंदूखेड़ा से 8 अभ्यर्थियों और गाडरवारा से 10 अभ्यर्थियों के नाम निर्देशन पत्र विधिमान्य पाये गये। विधिमान्य अभ्यर्थियों की सूची निम्नानुसार है:-
विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 118- गोटेगांव (अजा)
(
i
) मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य राजनैतिक दलों के अभ्यर्थी
क्रमांक
अभ्यर्थी का नाम
दलीय संबद्धता
01.
नर्मदा प्रसाद प्रजापति (एन.पी.)
इंडियन नेशनल कांग्रेस
02.
महेन्द्र नागेश
भारतीय जनता पार्टी
(
ii
) रजिस्ट्रीकृत राजनैतिक दलों के अभ्यर्थी
(
मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राजनैतिक दलों से भिन्न
)
क्रमांक
अभ्यर्थी का नाम
दलीय संबद्धता
03.
ज्योति चौधरी
वास्तविक भारत पार्टी
04.
नीलेश दोहैया "जय भीम"
आजाद समाज पार्टी (काशीराम)
05.
परमपलाल उर्फ गोली चौधरी
जनसेवा गोडवाना पार्टी
06.
प्रमोद कुमार मेहरा (झारिया) पी.टी.
जनता दल (यू.)
07.
सुरेश कुमार मेहरा
गण सुरक्षा पार्टी
08.
ठाकुर सुरेश झारिया
गोडवाना गणतंत्र पार्टी
(
iii
) अन्य अभ्यर्थी
क्रमांक
अभ्यर्थी का नाम
दलीय संबद्धता
09.
अनिल झारिया
निर्दलीय
10.
देवेन्द्र चौधरी "टिंकू भैया"
निर्दलीय
11.
भगवान सिंह मेहरा
निर्दलीय
12.
शेखर चौधरी
निर्दलीय
विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 119- नरसिंहपुर
(
i
) मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य राजनैतिक दलों के अभ्यर्थी
क्रमांक
अभ्यर्थी का नाम
दलीय संबद्धता
01.
प्रहलाद सिंह पटैल
भारतीय जनता पार्टी
02.
महेश प्रसाद चौधरी
बहुजन समाज पार्टी
03.
लाखन सिंह पटैल
इंडियन नेशनल कांग्रेस
(
ii
) रजिस्ट्रीकृत राजनैतिक दलों के अभ्यर्थी
(
मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राजनैतिक दलों से भिन्न
)
क्रमांक
अभ्यर्थी का नाम
दलीय संबद्धता
04.
मस्तराम उर्फ कैलाश पटैल
भारतीय शक्ति चेतना पार्टी
05.
रामबाई ठाकुर
गण सुरक्षा पार्टी
06.
शिवराज सिंह गौतम
आजाद समाज पार्टी (काशीराम)
(
iii
) अन्य अभ्यर्थी
क्रमांक
अभ्यर्थी का नाम
दलीय संबद्धता
07.
मो. गजनफर
निर्दलीय
08.
सपन श्रीधर
निर्दलीय
विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 120- तेंदूखेड़ा
(
i
) राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त एवं राज्य राजनैतिक दलों के अभ्यर्थी
क्रमांक
अभ्यर्थी का नाम
दलीय संबद्धता
01.
रमा अशोक भाई कुशवाहा
बहुजन समाज पार्टी
02.
विश्वनाथ सिंह "मुलाम भैया"
भारतीय जनता पार्टी
03.
संजय शर्मा "संजू भैया"
इंडियन नेशनल कांग्रेस
(
ii
) पंजीकृत राजनैतिक दलों के सदस्य
(
राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त एवं राज्य राजनैतिक दलों के अतिरिक्त
)
क्रमांक
अभ्यर्थी का नाम
दलीय संबद्धता
04.
बिट्टू कौरव
महाकौशल राष्ट्रीय पार्टी
(
iii
) अन्य अभ्यर्थी
क्रमांक
अभ्यर्थी का नाम
दलीय संबद्धता
05.
किशोर भानु शाह (बाबूजी)
निर्दलीय
06.
प्रमोद ठाकुर
निर्दलीय
07.
विश्वनाथ सिंह "मुन्ना भैया"
निर्दलीय
08.
हरिगोविंद झारिया
निर्दलीय
विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 121- गाडरवारा
(
i
) राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त एवं राज्य राजनैतिक दलों के अभ्यर्थी
क्रमांक
अभ्यर्थी का नाम
दलीय संबद्धता
01.
उदय प्रताप सिंह
भारतीय जनता पार्टी
02.
सविता बाई अहिरवार
बहुजन समाज पार्टी
03.
सुनीता पटैल सुरेन्द्र सिंह
इंडियन नेशनल कांग्रेस
(
ii
) पंजीकृत राजनैतिक दलों के सदस्य
(
राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त एवं राज्य राजनैतिक दलों के अतिरिक्त
)
क्रमांक
अभ्यर्थी का नाम
दलीय संबद्धता
04.
छोटे भाई गुर्जर
भारतीय वीर दल
05.
पूनम सिंह भार्वे
क्रांति जनशक्ति पार्टी
(
iii
) अन्य अभ्यर्थी
क्रमांक
अभ्यर्थी का नाम
दलीय संबद्धता
06.
अरविंद राय
निर्दलीय
07.
आर्य रवि परिहार
निर्दलीय
08.
कपिल दुबे
निर्दलीय
09.
पंडित मुरारी व्यास
निर्दलीय
10.
सुनीता पटैल स्व. श्री रामजी पटैल
निर्दलीय