: गाडरवारा, विधानसभा निर्वाचन के लिए कंट्रोल रूम स्थापित
Tue, Oct 31, 2023
विधानसभा निर्वाचन के लिए कंट्रोल रूम स्थापितगाडरवारा। विधानसभा निर्वाचन 2023 की तैयारियों के मद्देनजर चुनाव संबंधी सूचनाओं के सम्प्रेषण हेतु गाडरवारा विधानसभा क्षेत्र 121 के लिए एसडीएम एवं रिटर्निंग अधिकारी श्रीमती कलावती ब्यारे द्वारा स्थानीय निर्वाचन कार्यालय बीटीआई स्कूल के पीछे कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है । उक्त कंट्रोल रूम में सूचनाओं के आदान प्रदान हेतु 24 घण्टे के लिए अलग अलग शिफ्टों में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। कंट्रोल रूम में सुबह 8 से शाम 4 बजे, शाम 4 बजे से रात्रि 12 बजे एवं रात्रि 12 बजे से सुबह 4 बजे तक अलग अलग शिफ्टों में कर्मचारी सेवाएं देंगे। कंट्रोल रूम का दूरभाष नम्बर 07791-254077 , 254693 है । उल्लेखनीय है कि कंट्रोल रूम के कर्मचारी आमजन से प्राप्त संदेशों एवं शिकायतों को अंकित कर रिटर्निंग आफिसर / सहायक रिटर्निंग आफिसर को अवगत कराने के अलावा निर्वाचन से जुड़ी सूचनाओं का आदान प्रदान करेंगे।
: साईंखेड़ा में सीएम राइज स्कूल एवं नगर परिषद ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली
Tue, Oct 31, 2023
साईंखेड़ा में सीएम राइज स्कूल एवं नगर परिषद ने निकाली मतदाता जागरूकता रैलीगाडरवारा। गत दिवस साईंखेड़ा में विधानसभा निर्वाचन 2023 के मद्देनजर साईंखेड़ा में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋजु बाफना के निर्देशन, स्वीप प्रभारी जिला पंचायत सीईओ दलीप कुमार के आदेशानुसार एवं एसडीएम व रिटर्निंग अधिकारी श्रीमती कलावती ब्यारे के मार्गदर्शन में नगर परिषद एवं सी एम राईज स्कूल के द्वारा संपूर्ण नगर में रैली निकालकर मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक किया गया । रैली में छात्र छात्राएँ आमजनों को मतदान करने का संदेश विभिन्न नारो के जरिये दे रहे थे। मतदाता जागरूकता रैली में सीएम राइस स्कूल के समस्त स्टाफ सहित स्कूल के लगभग 300 बच्चे एवं नगर परिषद के समस्त अधिकारी कर्मचारियों ने भाग लेकर मतदाता जागरूकता अभियान में सहभागिता की । रैली में सीएम राइस स्कूल प्राचार्य चंद्रकांत विश्वकर्मा एवं उनके स्टाफ से अर्चना तिवारी भाई जी चौधरी ,मनोहर पटेल मनीष तिवारी ,सोनू बुधौलिया अखिलेश मेहरा, सरदार सिंह राजपूत , भानु प्रताप सिंह राजपूत , ओम प्रकाश सोनी, नगर परिषद साईखेड़ा के मुख्य नगर पालिका अधिकारी डी पी साहू एवं उनका स्टाफ मुरारी दीक्षित , राजकुमार पटेल, दिवाकर पटेल , नीरज खमरिया आनंद बर्धन भदौरिया, दीपक अग्रवाल ,शोएब खान, प्रियांशु शर्मा सहित समस्त स्टाफ मतदाता जागरूकता रैली में उपस्थित रहकर छात्र छात्राओं का मनोबल बढ़ाया ।
: गाडरवारा, स्कूलो में दिलाई राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ
Tue, Oct 31, 2023
स्कूलो में दिलाई राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथगाडरवारा। बीते मंगलवार को स्व सरदार वल्लभ भाई पटैल की जयंती के अवसर पर क्षेत्रीय स्कूलो में राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर क्षेत्र के साईंखेड़ा, चीचली एवं चांवरपाठा ब्लॉक की शासकीय शालाओ में शिक्षको एवं छात्र छात्राओं द्वारा राष्ट्र की एकता, सुरक्षा एवं अखंडता को बनाये रखने के लिए स्वयं को समर्पित करने की शपथ ली गई ।