: गाडरवारा बंजारी मठ पर मतदाताओं ने ली 100 प्रतिशत मतदान की शपथ
Mon, Oct 23, 2023
बंजारी मठ गाडरवारा पर मतदाताओं ने ली 100 प्रतिशत मतदान की शपथविधानसभा निर्वाचन 2023 के तारतम्य में
मतदाता जागरूकता के अंतर्गत आज महाष्टमी पूजन के दौरान बंजारी माता समिति के सभी सदस्यों एवम दर्शनार्थियों ने मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता लेते हुए विधानसभा निर्वाचन 2023 में 100 प्रतिशत मतदान कराने की शपथ ली मास्टर ट्रेनर सुशील शर्मा ने मतदान संकल्प की शपथ दिलाई।
: बेटियों की शिक्षा व सम्मान को समर्पित किये नवरात्रि
Sun, Oct 22, 2023
बेटियों की शिक्षा व सम्मान को समर्पित किये नवरात्रिबेटियां जीवंत साक्षात देवीस्वरूप है - मुकेश बसेड़ियागाडरवारा नगर के वरिष्ठ समाजसेवी मुकेश बसेडिया ने महाअष्टमी के पावन पर्व पर सिध्दपीठ माँ विजयासन धाम पुरैना रंधीर में कन्या पूजन कर देवी स्वरूप कन्याओ को भंडारे उपरांत शिक्षा के प्रोत्साहन हेतु पठन ,लेखन सामग्री ,बॉटल, स्लेट,रेपिडेक्स , डिक्शनरी, वस्त्र,श्रृंगार प्रदान कर आशीर्वाद लिया मैयारानी विजयासन की महानिशा पूजन कर हवन , महाआरती कर मैया जी से सर्व मंगल की कामना की ।तथा नजदीकी ग्राम सलैया फज्जु में भी माँ दुर्गा समितियों में महाआरती कर कन्याओ के पैर पखारकर पूजन कर पठन लेखन सामग्री के साथ श्रंगार वितरित कर समस्त ग्राम वासियो को कन्या, वृद्ध, व मातापिता की सेवा के संकल्प दिलाये तथा साथ ही नशामुक्ति का संकल्प दिलाया । उपरोक्त अनुष्ठान पूज्य गुरुदेव श्री भगवत प्रसाद जी शास्त्री के सानिध्य में विगत 17 वर्षों से अनवरत चल रहा । जहां पूरे प्रदेश में प्रायः अधिकांश व्यक्ति चुनाव कार्यो, प्रचार व चुनावी चर्चा में मशगूल है,वही बसेड़िया अपने चिर परिचित अंदाज में इस समय भी वृद्ध सेवा व कन्याओं की सेवा कर रहे है । उपरोक्त सेवा कार्य मे सुरेश बसेड़िया,ब्रजभूषण , मनोज शर्मा, अटल बसेड़िया,प्रिंन्स , तनुश्री बसेड़िया , शिवप्रसाद मेहरा, कैलाश कुशवाहा, के साथ दुर्गा समिति के सभी वरिष्ठ जनो तथा ग्रामवासियों की गरिमामयी उपस्थिति रही ।
: रैली एवं नुक्कड़ नाटक के जरिये दिया मतदान का संदेश
Sun, Oct 22, 2023
रैली एवं नुक्कड़ नाटक के जरिये दिया मतदान का संदेशगाडरवारा। विधानसभा निर्वाचन 2023 की स्वीप गतिविधियो के अंतर्गत क्षेत्र के चीचली ब्लॉक के ग्राम सूखाखैरी के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र छात्राओ के द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई।छात्र छात्राओं ने गांव के सभी सार्वजनिक स्थलों पर मतदाता जागरूकता के लिए नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया । इस अवसर पर छात्र छात्राओं ने बताया कि चुनाव में मतदान बहुत जरूरी है । सभी मतदाता सारे काम छोड़कर सबसे पहले मतदान करें। इस कार्यक्रम में शाला परिवार के सभी शिक्षक , छात्र/छात्रा एवम बीएलओ शामिल हुए ।।