: नामांकन पत्र दाखिल होने की शुरुआत 21 अक्टूबर से
Sat, Oct 21, 2023
नामांकन पत्र दाखिल होने की शुरुआत 21 अक्टूबर सेगाडरवारा। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार विधानसभा निर्वाचन- 2023 के अंतर्गत नाम निर्देशन पत्रों की प्राप्ति जिला स्तर पर जिला कलेक्टर कार्यालय नरसिंहपुर में सम्पादित की जायेगी। नाम निर्देशन का कार्य 21 अक्टूबर को प्रारंभ होगा जो 30 अक्टूबर तक संचालित होगा। नाम निर्देशन का समय प्रात: 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगा। इस दौरान कुल 4 सार्वजनिक अवकाश के दिन होंगे जिसमें 22 अक्टूबर को रविवार, 24 अक्टूबर को दशहरा, 28 अक्टूबर को चौथा शनिवार एवं 29 अक्टूबर को रविवार होने से नाम निर्देशन पत्र प्राप्त नहीं किये जायेंगे। इस सिलसिले में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋजु बाफना ने नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने के लिए विधानसभावार कक्ष आवंटित किये हैं जिसमे न्यायालय अपर कलेक्टर में 121 गाडरवारा के लिए कक्ष आवंटित किया गया है। गाडरवारा विधानसभा क्षेत्र के लिए एसडीएम एवं रिटर्निंग अधिकारी श्रीमती कलावती ब्यारे के निर्देशन में नाम निर्देशन पत्र लिए जाएंगे
: गाडरवारा, नगर में मतदाता जागरूकता रैली आयोजित
Sat, Oct 21, 2023
नगर में मतदाता जागरूकता रैली आयोजितhttps://youtu.be/qyin9FpRo-g?si=NrNJBgNP8t9entL0शासकीय एवं अशासकीय शिक्षण संस्थाओं के छात्र छात्राओं ने की सहभागितागाडरवारा। गत दिवस विधानसभा निर्वाचन की स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋजु बाफना के निर्देशन , जिला पंचायत सीईओ व स्वीप गतिविधि जिला प्रभारी दलीप कुमार के मार्गदर्शन एवं जिला शिक्षा अधिकारी एच पी कुर्मी के आदेशानुसार एसडीएम व रिटर्निंग अधिकारी श्रीमती कलावती ब्यारे के सहयोग से स्थानीय रुद्र कॉलेज मैदान से नगर की शासकीय एवं अशासकीय शैक्षणिक संस्थानों के 9 से 12 वी तक के छात्र छात्राओं ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली । रैली के आयोजन के पूर्व साईंखेड़ा बीईओ प्रतापनारायण एवं बीआरसी गिरीश पटैल द्वारा रैली में उपस्थित शिक्षको एवं छात्र छात्राओं को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई गई । शपथ के उपरांत रैली नगर में तय रुट पर भ्रमण करती हुई समाप्त हुई । रैली में सभी ने सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो का नारा लगाकर मतदान करने का संदेश दिया ।रैली में बडी संख्या में छात्र छात्राएँ मतदान का संदेश देती तख्तियां हाथ मे रखे थे । रैली में शिक्षको एवं छात्र छात्राओं ने सहभागिता दी। उल्लेखनीय है कि उक्त रैली के लिए डीईओ एच पी कुर्मी ने साईंखेड़ा बीआरसी गिरीश पटैल को साईंखेड़ा ब्लॉक का प्रभारी बनाकर पीटीआई शिक्षको को उनका सहयोगी बनाया था। रैली के आयोजन में रजनीश गुप्ता, मलखान मेहरा, ललित गिरदौनीया, मधुसूदन पटैल, मुकेश पटैल, अनुज जैन, विक्रम शर्मा, अजय सोनी, ज्योत्सना दुबे, रोहित वाल्मीक एवं अशासकीय स्कुलो के शिक्षक भी सहयोगी रहे ।
: गाडरवारा, कठपुतली नृत्य के जरिये दिया मतदान करने का संदेश
Sat, Oct 21, 2023
कठपुतली नृत्य के जरिये दिया मतदान करने का संदेशगाडरवारा। गत दिवस सालीचौका के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विधानसभा निर्वाचन 2023 की स्वीप गतिविधियों के तहत कठपुतली नृत्य के जरिये मतदाता जागरुकता की गतिविधि के माध्यम से मतदान का संदेश दिया गया। इस अवसर पर छात्राओ को बताया गया कि विधानसभा निर्वाचन में सभी मतदाताओं को मतदान करना जरूरी है। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षको व छात्राओं की उपस्थिति रही।