: गाडरवारा, पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित
Tue, Oct 17, 2023
पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित
गाडरवारा। आज मंगलवार को स्थानीय हनुमान वार्ड के अंतर्गत शासकीय टाउन स्कूल गाडरवारा में विधानसभा निर्वाचन की मतदान जागरूकता गतिविधियों के अंतर्गत पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में प्राथमिक स्कूल के बच्चों द्वारा मतदान जागरूकता पर पोस्टर बनाकर मतदान के लिए प्रोत्साहित किया गया ।प्रतियोगिता में कुमारी सुरभि।श्रीवास, आदित्य साहू, देवराज चौधरी, पूर्वी जाटव, सुमंत्रानौरिया ,माधवी किरार एवं अन्य छात्र छात्राओं के द्वारा शिक्षक श्रीमती बबीता ठाकुर एवं सारिका स्थापक के मार्गदर्शन में मतदान पर पोस्टर बनाए गए । विदित हो कि नगर पालिका अधिकारी जयश्री चौहान के निर्देशन में जयंत ब्राउन ,राजा करकड़े, सुश्री मेघा गुप्ता एवं अन्य नगर पालिका कर्मचारियों के द्वारा मतदाता जागरूकता का कार्य सभी संवेदनशील बूथों पर कराया जा रहा है ।
: मतदाता जागरूकता रैली आयोजित
Tue, Oct 17, 2023
मतदाता जागरूकता रैली आयोजितगाडरवारा। आज मंगलवार को क्षेत्र के शासकीय हाई स्कूल पीपरपानी ब्लॉक-साईंखेड़ा में माध्यमिक शाला एवं हाई स्कूल के विद्यार्थियों व शिक्षकों द्वारा डीईओ एच पी कुर्मी के निर्देशन एवं प्राचार्य राजेन्द्र मेहरा के मार्गदर्शन में ग्राम के मुख्य मार्गो से मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन कर सभी को मतदान करने हेतु प्रेरित किया गया। रैली में मिडिल स्कूल प्रभारी अरविंद राजपूत सहित समस्त शिक्षक एवं छात्र छात्राएँ उपस्थित रहे।।
: टेकापार में हाथ धुलाई कार्यक्रम आयोजित
Tue, Oct 17, 2023
टेकापार में हाथ धुलाई कार्यक्रम आयोजितगाडरवारा। गत दिवस क्षेत्र के चीचली ब्लॉक अंतर्गत ग्राम टेकापार की शासकीय माध्यमिक शाला में अंतर्राष्ट्रीय हाथ धुलाई दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर प्रधानपाठक श्रीमती सुनीता सोनी ने छात्र छात्राओ को हाथ धुलाई का महत्त्व बताते हुए कहा कि हाथों को सही तरीके से साबुन द्वारा धोने से ही मैल साफ होता है। इस मौके पर छात्र छात्राओं ने भी बारी बारी से साबुन द्वारा धोये। इस अवसर पर विकास साहू, सत्यम मेहरा (अतिथि शिक्षक) सहित अंशिका कौरव गीता ,अनुश्री धानक, दिव्या धानक ,कमलेश धानक ,संदीप धानक ,ऋषिकांत ,अभिषेक अवधेश ,उमाशंकर ,ऋषिका सिमरन बी, राजकुमारी आदि उपस्थित रहे।