: ग्राम रोजगार सहायक को कारण बताओ सूचना पत्र जारी
Sun, Oct 15, 2023
ग्राम रोजगार सहायक को कारण बताओ सूचना पत्र जारीगाडरवारा। एसडीएम एवं गाडरवारा विधानसभा क्षेत्र के लिए रिटर्निंग अधिकारी श्रीमती कलावती ब्यारे ने निर्वाचन कार्य से अनुपस्थिति एवं लापरवाही के संबंध में जनपद पंचायत साईंखेड़ा अंतर्गत ग्राम पंचायत रिछावर के ग्राम रोजगार सहायक माधव दुबे को कारण बताओ सूचना पत्र जारी करते हुए उन्हें व्यक्तिगत रूप से कार्यालय में उपस्थित होकर स्पष्टिकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है।उल्लेखनीय है कि माधव दुबे की ड्यूटी एसडीएम कार्यालय के आदेशानुसार गाडरवारा विधानसभा क्षेत्र के उड़नदस्ता क्रमांक 2 में लगाई थी। 14 अक्टूवर की रात्रि को स्थैतिक निगरानी चेक पोस्ट पर कुछ व्यक्तियों से नगदी जप्त किये जाने के दौरान श्री दुबे एवं उनके दल को निर्धारित कार्यवाही करने एवं उपस्थिति हेतु कंट्रोल रूम से दूरभाष पर सूचना दी गई किंतु श्री दुबे द्वारा घटनास्थल पर उपस्थिति से इंकार कर दिया गया था।
: प्रा शाला पाली में मनाया गया विश्व विद्यार्थी दिवस
Sun, Oct 15, 2023
प्रा शाला पाली में मनाया गया विश्व विद्यार्थी दिवसगाडरवारा। पूर्व राष्ट्रपति श्रद्धेय ए पी जे अब्दुल कलाम जी की जयंती पर शासकीय प्राथमिक शाला पाली विद्यालय में समस्त विद्यार्थियों को शैक्षिक सामग्री भेंट कर पुष्पहार से सम्मानित कर विश्व विद्यार्थी दिवस मनाया गया । विगत दिवस गाडरवारा के समीपस्थ ग्राम पाली की प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक सिराज अहमद सिद्दीकी एवम साथी शिक्षक ब्रजेश श्रीवास ने मुख्य अतिथि बीएसी पवन राजोरिया के आतिथ्य में अपनी शाला के समस्त विद्यार्थियों के बीच विश्व हाथ धुलाई दिवस अंतर्गत सभी छात्र छात्राओं के अच्छी तरह से हाथ धुलाए एवम विशिष्ट भोज के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की ।इस आयोजन में बी ए सी पवन राजोरिया ने अपने उद्बोधन में समस्त विद्यार्थियों को पूर्व राष्ट्रपति डॉ ऐ पी जे अब्दुल कलाम जी के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी दी एवम हाथ धुलाई के महत्व को बताते हुए सभी बच्चों से भोजन से पहले नित्य हाथ अच्छी तरह से धोने की शिक्षा दी। संस्था प्रमुख सिराज अहमद सिद्दीकी ने अपने उद्बोधन में स्वच्छता का संदेश देते हुए शाला में स्वच्छ भारत स्वस्थ्य भारत विषय पर अपनी बात रखी । प्राथमिक शिक्षक बृजेश श्रीवास ने मिसाइल मेन ए पी जे अब्दुल कलाम के जीवन के कुछ महत्व पूर्ण अंशों पर प्रकाश डाला।
: शासकीय हाई स्कूल सहावन में मतदाता जागरूकता की विभिन्न गतिविधियाँ सम्पन्न
Sun, Oct 15, 2023
शासकीय हाई स्कूल सहावन में मतदाता जागरूकता की विभिन्न गतिविधियाँ सम्पन्नजिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋजु बाफना के निर्देशन में ,मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री दलीप सिंह के मार्गदर्शन में एवम गाडरवारा रिटर्निंग अधिकारी श्रीमती कलावती व्यारे के सहयोग से शासकीय हाई स्कूल सहावन के प्राचार्य एवम मास्टर ट्रेनर सुशील शर्मा,सभी स्टाफ,एवम विद्यार्थियों ने विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए मतदाता जागरूकता के लिए विभिन्न गतिविधियों के द्वारा,जिनमें रांगोली, चित्रकारी,भारत का नक्शा बनाकर मानव श्रृंखला,एवम गाँव में रैली निकाल कर मतदाताओं को सौ प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित किया।
इन गतिविधयों को विधिवत सम्पन्न करने में सूर्यकांत मेहरा,लखन पटेल,शिरीष पाटकर,विपुल तिवारी,अंकिता चौकसे एवम पुरुषोत्तम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।