: सांगई में शिक्षको ने बताया हाथ धुलाई का महत्तव
Mon, Oct 16, 2023
सांगई में शिक्षको ने बताया हाथ धुलाई का महत्तवअंतराष्ट्रीय हाथ धुलाई दिवस पर हुआ आयोजनगाडरवारा। आज क्षेत्र के साईंखेड़ा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सांगई की एकीकृत शासकीय नवीन माध्यमिक शाला में अंतर्राष्ट्रीय हाथ धुलाई दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक सुरेश चौहान ने छात्र छात्राओ को हाथ धुलाई का महत्त्व बताते हुए हाथ धोने के तरीके बताए एवं कहा कि हाथों को सही तरीके से साबुन द्वारा धोने से ही गंदगी साफ होती है। इस मौके पर छात्र छात्राओं ने भी बारी बारी से साबुन द्वारा धोये। इस अवसर पर प्रधानपाठक दशरथ प्रसाद जाटव, मधुसूदन पटैल, विवेक नाईक, देवेंद्र ठाकुर, किरणलता ठाकुर, लता कहार आदि उपस्थित रहे।
: गाडरवारा, आदर्श स्कूल में कराई गई मतदाता जागरूकता गतिविधि
Mon, Oct 16, 2023
आदर्श स्कूल में कराई गई मतदाता जागरूकता गतिविधिगाडरवारा। बीते सोमवार को स्थानीय शासकीय आदर्श उ मा विद्यालय में विधानसभा निर्वाचन के तहत स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत मतदान स्लोगन को छात्रो द्वारा बनाया गया एवं मतदान करने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर प्राचार्य एस के मिश्रा ने कहा कि सभी छात्र अपने घर परिवार के सदस्यो एवं पड़ोस के लोगो को मतदान के लिए प्रेरित करें। इस मौके पर सभी शाला स्टाफ के शिक्षक व छात्र उपस्थित रहे।
: गाडरवारा, डाक मत पत्र दल के सदस्यों की बैठक आयोजित एसडीएम सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने दिए निर्देश
Mon, Oct 16, 2023
डाक मत पत्र दल के सदस्यों की बैठक आयोजितएसडीएम सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने दिए निर्देशगाडरवारा। बीते सोमवार को स्थानीय तहसील कार्यालय के सभाकक्ष में विधानसभा निर्वाचन हेतु गाडरवारा विधानसभा अंतर्गत संलग्न डाक मत पत्र दल के सदस्यों की आवश्यक बैठक आयोजित की गई । बैठक में मास्टर ट्रेनर सुशील शर्मा ने विधानसभा निर्वाचन में डाक मत पत्र से होने वाले मतदान की सम्पूर्ण प्रक्रिया बिंदुवार समझाई। बैठक में एसडीएम एवं रिटर्निंग अधिकारी श्रीमती कलावती ब्यारे ने कहा कि दल के सभी सदस्य सूक्ष्मता से अपनी जिम्मेदारी का निर्वाहन करे । जिन कर्मचारियों की मतदान दलों में ड्यूटी रहेगी वे नरसिंहपुर एवं गाडरवारा में बने सुविधा केंद्रों पर डाक मत पत्र के जरिए अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। बैठक मे तहसीलदार प्रियंका नेताम, नायब तहसीलदार श्रीमती अनु जैन सहित अनेक कर्मचारी उपस्थित रहे।