Saturday 14th of November 2026

ब्रेकिंग

गौ सम्मान आव्हान अभियान के तहत पूज्यनीय संत गणों की गरिमामय उपस्थिति में सम्पन्न होगा कार्यक्रम

18 नवंबर को काल भैरव मंदिर में जुटेंगे सिहोरा वासी, जिला आंदोलन की आगामी रणनीति होगी तय

प्रतिष्ठित साहित्यिक मंच पर बिखेरेंगे अपनी रचनाओं की चमक

70वीं राष्ट्रीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता में विभिन्न मैदानों पर रोमांचक मुकाबले,दिवाकर ने नाबाद 130 रन बनाए 5 विकेट लिए

निर्धारित-सीमा में कार्य पूर्ण कराएं, लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों पर पेनाल्टी एवं ब्लैकलिस्ट करने की होगी कार्रवाई

: गाडरवारा, डाक मत पत्र दल के सदस्यों की बैठक आयोजित एसडीएम सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने दिए निर्देश

Aditi News Team

Mon, Oct 16, 2023
डाक मत पत्र दल के सदस्यों की बैठक आयोजित एसडीएम सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने दिए निर्देश गाडरवारा। बीते सोमवार को स्थानीय तहसील कार्यालय के सभाकक्ष में विधानसभा निर्वाचन हेतु गाडरवारा विधानसभा अंतर्गत संलग्न डाक मत पत्र दल के सदस्यों की आवश्यक बैठक आयोजित की गई । बैठक में मास्टर ट्रेनर सुशील शर्मा ने विधानसभा निर्वाचन में डाक मत पत्र से होने वाले मतदान की सम्पूर्ण प्रक्रिया बिंदुवार समझाई। बैठक में एसडीएम एवं रिटर्निंग अधिकारी श्रीमती कलावती ब्यारे ने कहा कि दल के सभी सदस्य सूक्ष्मता से अपनी जिम्मेदारी का निर्वाहन करे । जिन कर्मचारियों की मतदान दलों में ड्यूटी रहेगी वे नरसिंहपुर एवं गाडरवारा में बने सुविधा केंद्रों पर डाक मत पत्र के जरिए अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। बैठक मे तहसीलदार प्रियंका नेताम, नायब तहसीलदार श्रीमती अनु जैन सहित अनेक कर्मचारी उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें