: गाडरवारा पिंक पेटल्स क्लब की बैठक सम्पन्न
Tue, Oct 17, 2023
गाडरवारा पिंक पेटल्स क्लब की बैठक सम्पन्नगाडरवारा ।सामाजिक, सांस्कृतिक और मानवीय मूल्यों महत्व के लिए काम करने वाली महिलाओं की संस्था पिंक पेटल्स इनर व्हील की एक संगठनात्मक बेठक स्थानीय अध्यक्ष वंदना श्रीकांत राठी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई, जिसमें डिस्ट्रिक्ट के पदाधिकारियों श्री मती बीना शाह, स्मिता बियानी, ने क्लब के उद्देश्यों, लक्ष्य पर प्रकाश डालते हुए अपनी गतिविधियों को समाज के विभिन्न क्षेत्रों में किये जाने की आवश्यकता बताते हुए रिमझिम जैन व्दारा न्यूज लेटर पृष्ठ भाग का विमोचन किया गया ।सचिव अंकिता जैन, विजेता कौरव, सुरभि जैन, आंकाक्षा जैन,, नेहा सोनी, रिध्दि जैन, विशाखा कठल, आरोही जैन, अंजुल जैन, स्वाति जैन, आदि उपस्थित थे ,कार्यक्रमों के अंतिम चरण में दिव्यांग बच्चों को उपहार वितरित किए गए ।
: सांगई में शिक्षको ने बताया हाथ धुलाई का महत्तव
Mon, Oct 16, 2023
सांगई में शिक्षको ने बताया हाथ धुलाई का महत्तवअंतराष्ट्रीय हाथ धुलाई दिवस पर हुआ आयोजनगाडरवारा। आज क्षेत्र के साईंखेड़ा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सांगई की एकीकृत शासकीय नवीन माध्यमिक शाला में अंतर्राष्ट्रीय हाथ धुलाई दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक सुरेश चौहान ने छात्र छात्राओ को हाथ धुलाई का महत्त्व बताते हुए हाथ धोने के तरीके बताए एवं कहा कि हाथों को सही तरीके से साबुन द्वारा धोने से ही गंदगी साफ होती है। इस मौके पर छात्र छात्राओं ने भी बारी बारी से साबुन द्वारा धोये। इस अवसर पर प्रधानपाठक दशरथ प्रसाद जाटव, मधुसूदन पटैल, विवेक नाईक, देवेंद्र ठाकुर, किरणलता ठाकुर, लता कहार आदि उपस्थित रहे।
: गाडरवारा, आदर्श स्कूल में कराई गई मतदाता जागरूकता गतिविधि
Mon, Oct 16, 2023
आदर्श स्कूल में कराई गई मतदाता जागरूकता गतिविधिगाडरवारा। बीते सोमवार को स्थानीय शासकीय आदर्श उ मा विद्यालय में विधानसभा निर्वाचन के तहत स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत मतदान स्लोगन को छात्रो द्वारा बनाया गया एवं मतदान करने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर प्राचार्य एस के मिश्रा ने कहा कि सभी छात्र अपने घर परिवार के सदस्यो एवं पड़ोस के लोगो को मतदान के लिए प्रेरित करें। इस मौके पर सभी शाला स्टाफ के शिक्षक व छात्र उपस्थित रहे।