Saturday 14th of November 2026

ब्रेकिंग

पचमढ़ी में पदस्थ SDO फॉरेस्ट संजू कुमार शर्मा के प्रोफेसर कॉलोनी स्थित मकान पर मारा छापा,

गौ सम्मान आव्हान अभियान के तहत पूज्यनीय संत गणों की गरिमामय उपस्थिति में सम्पन्न होगा कार्यक्रम

18 नवंबर को काल भैरव मंदिर में जुटेंगे सिहोरा वासी, जिला आंदोलन की आगामी रणनीति होगी तय

प्रतिष्ठित साहित्यिक मंच पर बिखेरेंगे अपनी रचनाओं की चमक

70वीं राष्ट्रीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता में विभिन्न मैदानों पर रोमांचक मुकाबले,दिवाकर ने नाबाद 130 रन बनाए 5 विकेट लिए

: गाडरवारा, पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित 

Aditi News Team

Tue, Oct 17, 2023
पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित गाडरवारा। आज मंगलवार को स्थानीय हनुमान वार्ड के अंतर्गत शासकीय टाउन स्कूल गाडरवारा में विधानसभा निर्वाचन की मतदान जागरूकता गतिविधियों के अंतर्गत पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में प्राथमिक स्कूल के बच्चों द्वारा मतदान जागरूकता पर पोस्टर बनाकर मतदान के लिए प्रोत्साहित किया गया ।प्रतियोगिता में कुमारी सुरभि।श्रीवास, आदित्य साहू, देवराज चौधरी, पूर्वी जाटव, सुमंत्रानौरिया ,माधवी किरार एवं अन्य छात्र छात्राओं के द्वारा शिक्षक श्रीमती बबीता ठाकुर एवं सारिका स्थापक के मार्गदर्शन में मतदान पर पोस्टर बनाए गए । विदित हो कि नगर पालिका अधिकारी जयश्री चौहान के निर्देशन में जयंत ब्राउन ,राजा करकड़े, सुश्री मेघा गुप्ता एवं अन्य नगर पालिका कर्मचारियों के द्वारा मतदाता जागरूकता का कार्य सभी संवेदनशील बूथों पर कराया जा रहा है ।

Tags :

जरूरी खबरें