Sunday 27th of September 2026

ब्रेकिंग

विद्युत लाइन के तार चोरी एवं विद्युत पोल क्षतिग्रस्त करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

चुराये हुये सोने चांदी के जेवर कीमती लगभग 45 लाख रूपये के तथा घटना में प्रयुक्त आटो एवं सब्बल जप्त

सांईखेड़ा थाना क्षेत्र में 8 माह पूर्व सराफा दुकान से चांदी के आभूषण चोरी की घटना की थी,गोटेगांव से पकड़ा तीनों को

दुकानदार का लाइसेंस रद्द करने और किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग; कार्रवाई न होने पर कोर्ट जाने की चेतावनी

मध्यप्रदेश सरकार ने नवाचार के साथ सार्वजनिक परिवहन को दोबारा किया शुरू: केन्द्रीय मंत्री गडकरी

: गाडरवारा, तहसील कार्यालय में विधानसभा निर्वाचन हेतु गठित दलों की बैठक आयोजित

Aditi News Team

Tue, Oct 17, 2023
तहसील कार्यालय में विधानसभा निर्वाचन हेतु गठित दलों की बैठक आयोजित गाडरवारा। आज मंगलवार को स्थानीय तहसील कार्यालय के सभाकक्ष में विधानसभा निर्वाचन के लिए गठित उड़नदस्ता, स्थैतिक निगरानी, व्यय लेखा , वीडियो निगरानी एवं वीडियो अवलोकन दलों के प्रभारियों की बैठक एसडीएम एवं रिटर्निंग अधिकारी श्रीमती कलावती ब्यारे के मार्गदर्शन में आयोजित की गई।बैठक में मास्टर ट्रेनर सुशील शर्मा व राजेश गुप्ता ने प्रोजेक्टर पर दलों के प्रभारियों को उनके कर्तव्यों की जानकारी दी। बैठक में तहसीलदार सुश्री प्रियंका नेताम , आकाश डहारे, नायब तहसीलदार श्रीमती अनु जैन ने कहा कि विधानसभा निर्वाचन में सभी की जिम्मेदारियां महत्तवपूर्ण है। दलो के प्रभारी सम्पूर्ण टीम के साथ टीम भावना के साथ कार्य करें । कार्य मे सजगता एवं पूर्ण सक्रियता जरूरी है। बैठक में अनेक कर्मचारी उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें