Saturday 14th of November 2026

ब्रेकिंग

पचमढ़ी में पदस्थ SDO फॉरेस्ट संजू कुमार शर्मा के प्रोफेसर कॉलोनी स्थित मकान पर मारा छापा,

गौ सम्मान आव्हान अभियान के तहत पूज्यनीय संत गणों की गरिमामय उपस्थिति में सम्पन्न होगा कार्यक्रम

18 नवंबर को काल भैरव मंदिर में जुटेंगे सिहोरा वासी, जिला आंदोलन की आगामी रणनीति होगी तय

प्रतिष्ठित साहित्यिक मंच पर बिखेरेंगे अपनी रचनाओं की चमक

70वीं राष्ट्रीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता में विभिन्न मैदानों पर रोमांचक मुकाबले,दिवाकर ने नाबाद 130 रन बनाए 5 विकेट लिए

: प्रा शाला पाली में मनाया गया विश्व विद्यार्थी दिवस

Aditi News Team

Sun, Oct 15, 2023
प्रा शाला पाली में मनाया गया विश्व विद्यार्थी दिवस गाडरवारा। पूर्व राष्ट्रपति श्रद्धेय ए पी जे अब्दुल कलाम जी की जयंती पर शासकीय प्राथमिक शाला पाली विद्यालय में समस्त विद्यार्थियों को शैक्षिक सामग्री भेंट कर पुष्पहार से सम्मानित कर विश्व विद्यार्थी दिवस मनाया गया । विगत दिवस गाडरवारा के समीपस्थ ग्राम पाली की प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक सिराज अहमद सिद्दीकी एवम साथी शिक्षक ब्रजेश श्रीवास ने मुख्य अतिथि बीएसी पवन राजोरिया के आतिथ्य में अपनी शाला के समस्त विद्यार्थियों के बीच विश्व हाथ धुलाई दिवस अंतर्गत सभी छात्र छात्राओं के अच्छी तरह से हाथ धुलाए एवम विशिष्ट भोज के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की । इस आयोजन में बी ए सी पवन राजोरिया ने अपने उद्बोधन में समस्त विद्यार्थियों को पूर्व राष्ट्रपति डॉ ऐ पी जे अब्दुल कलाम जी के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी दी एवम हाथ धुलाई के महत्व को बताते हुए सभी बच्चों से भोजन से पहले नित्य हाथ अच्छी तरह से धोने की शिक्षा दी। संस्था प्रमुख सिराज अहमद सिद्दीकी ने अपने उद्बोधन में स्वच्छता का संदेश देते हुए शाला में स्वच्छ भारत स्वस्थ्य भारत विषय पर अपनी बात रखी । प्राथमिक शिक्षक बृजेश श्रीवास ने मिसाइल मेन ए पी जे अब्दुल कलाम के जीवन के कुछ महत्व पूर्ण अंशों पर प्रकाश डाला।

Tags :

जरूरी खबरें