: बीटीआई स्कूल में विनयशंकर शर्मा को दी विदाई
Sat, Oct 7, 2023
बीटीआई स्कूल में विनयशंकर शर्मा को दी विदाईगाडरवारा। गत दिवस स्थानीय बीटीआई स्कूल में पदस्थ उच्च माध्यमिक शिक्षक विनय शंकर शर्मा को उच्च पद प्रभार प्रक्रिया में शासकीय हाईस्कूल निवारी प्राचार्य बनने पर विद्यालय से कार्यमुक्त होने पर आयोजित विदाई कार्यक्रम में भव्य विदाई दी गई। इस अवसर पर सभी शिक्षको ने श्री शर्मा को माला पहनाकर एवं गुलदस्ता प्रदान कर उन्हें नई पदस्थापना हेतु शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में प्राचार्य श्रीमती सुनीता पटैल ने कहा कि श्री शर्मा जी ने लंबे अरसे तक विद्यालय में अपनी जिम्मेदारी का बखूबी निर्वाहन किया एवं विद्यालय के विकास में अहम योगदान दिया। इस अवसर पर बीटीआई के पूर्व प्राचार्य जयमोहन शर्मा ने कहा कि विद्यालय के संचालन में श्री शर्मा का सहयोग मिला जिसके कारण ही बीटीआई स्कूल हमेशा आगे रहा। विदाई कार्यक्रम में विनय शंकर शर्मा ने भी उन्हें मिले सहयोग के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन अर्पणा ब्राउन ने किया। कार्यक्रम में मलखान मेहरा,सोमनाथ बसेडिया, के बी कौरव, ललित गिरदौनीया, मनमोहन शर्मा, जी के कोरी, सरोज शर्मा, शिल्पी गुप्ता, अलका कोरी, विजयश्री राय , सरोज शर्मा , सुनीता शर्मा, अनुज जैन,प्रमोद राय, सरिता कटारे, बलिराम अहिरवार, रोहित वाल्मीक,आलोक सोनी,विवेक दीक्षित, ज्योति विश्वकर्मा, अंशुमान दुबे, विनोद तिवारी,सुलेखा गुप्ता, सरिता मालवीय ,आकांक्षा तिवारी सहित स्टाफ के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
: राज्यसभा सांसद कैलाश सोनी के द्वारा राम मंदिर परिसर राम वार्ड में 60 लाख के कार्यों का भूमि पूजन लोकार्पण किया
Sat, Oct 7, 2023
भगत तिवारी करेली
राज्यसभा सांसद कैलाश सोनी के द्वारा राम मंदिर परिसर राम वार्ड में 60 लाख के कार्यों का भूमि पूजन लोकार्पण कियाकरेली सुभाष वार्ड, हरर्ई माता परिसर में विश्रामगृह एवं बाउंड्री वॉल निर्माण 14.99 लाख राजेंद्र वार्ड में उत्कृष्ट विद्यालय बाउंड्री वॉल हाल प्रवेश द्वार 28.41 लाख राम वार्ड में मुक्तिधाम में हेलोवैक्स का कार्य 4.99 लाख मुक्तिधाम सौंदरीकरण 6.64 लाख एवं राम मंदिर परिसर में अतिरिक्त कक्ष का निर्माण 4.99 लाख का भूमिपूजन लोकार्पण करते हुए कहा कि करेली बस्ती में जो तालाब बना है उस तालाब के बीच में फुहारा लग जाए और इसको मनमोहन सरोवर के नाम से विकसित किया जाए शहर के विभिन्न गलियों में होने वाले अतिक्रमण को रोका जाए शहर के विकास के लिए जितनी भी राशि की जरूरत है उतनी राशि मैं राज्य सभा सांसद निधि के द्वारा दी जाएगी इसमें कोई कमी नहीं की जाएगी l रामवार्ड में जो शमशान घाट है उसको विकसित किया जाए l उक्त बातें मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद कैलाश सोनी ने 60 लाख के भूमि पूजन, लोकार्पण करते हुए व्यक्त किये नाम पाटिकाओ का पूजन विधि विधान से पंडित शिवनारायण दुबे जी के द्वारा करवाया गया l कार्यक्रम के पूर्व राज्यसभा सांसद श्री सोनी राम मंदिर करेली में विराजमान रामलाल भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद लिया lइस लोकार्पण कार्यक्रम में मंच संचालन नारायण श्रीवास्तव एवं आभार राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि अखिलेश ज्योतिषी ने किया इस कार्यक्रम में भाजपा सत्य प्रकाश साहनी ,जगदीश मिश्रा, कोदूलाल बनवारी , हरिदास नेमा शंकर लाल अग्रवाल ,सुरेशनेमा , टीकाराम रैकवार,सी आर कौरव,कमलेश कौरव ,,पार्षद पुरुषोत्तम चौरसिया ,,संजू नेपाली ,,श्रीमती संगीता शर्मा,श्री मति ज्योति जैन ,मुख्य नगर पालिका अधिकारी पूजा बुनकर, बी एम ओ अतिथि धुर्वे ,सुरेंद्र मोहन नेमा, राकेश बड़कुर, कौशल नेमा हरिओम ममार, अनिल शर्मा,दीपक शर्मा ,जित्तू स्वामी, पत्रकार अमित श्रीवास्तव ,भागीरथ तिवारी आदि उपस्थित रहे l
: गाडरवारा, शिशु मंदिर योजना के शिल्पकार रोशनलाल जी की जयंती मनाई
Fri, Oct 6, 2023
शिशु मंदिर योजना के शिल्पकार रोशनलाल जी की जयंती मनाईगाडरवारा ।स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर में मध्यप्रदेश में शिशु मंदिर के जनक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक रोशनलाल सक्सेना की जयंती मनाई गई । इस अवसर पर देवकिशन सोनी अध्यक्ष ने रोशनलाल के व्यक्तित्व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमें उनके बताये मार्ग पर चलकर देश की भावी पीढ़ी को संस्कारक्षम, राष्ट्रीय विचार धारा से ओतप्रोत शिक्षा के लिए जुटे रहना चाहिए ।वहीं दूसरी ओर रानी दुर्गावती का स्मरण करते हुए अनूप जैन वरिष्ठ सदस्य ने उनके प्रेरक, अनुकरणीय प्रसंग बताते छात्र छात्राओं से उन पर चलने की सलाह दी ।कार्यक्रम के अंत में सभी ने रानी दुर्गावती और रोशनलाल जी को पुष्पांजलि अर्पित की /इस अवसर पर संस्था सचिव मुरली मालानी, उपाध्यक्ष गोपाल मालपानी, कोषाध्यक्ष ओम काबरा, पुर्व अध्यक्ष व सचिव अशोक मोलासरिया, सुरेश ममार, शरद मोलासरिया, प विपिन श्रीवास्तव प्रधानाचार्य, उपस्थित थे ।प्राचार्य दिनेश शर्मा ने आभार प्रकट किया ।