: जिला स्तरीय ओलंपियाड प्रतियोगिता का आयोजन प्रारंभ
Thu, Oct 5, 2023
जिला स्तरीय ओलंपियाड प्रतियोगिता का आयोजन प्रारंभगाडरवारा। क्षेत्र के शासकीय विद्यालयों में कक्षा 2 से 8 वी तक के छात्र छात्राओं के लिए जिला स्तरीय ओलंपियाड प्रतियोगिता का आयोजन गुरुवार से प्रारम्भ हो गया । प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त प्रतियोगिता के लिए क्षेत्र के साईंखेड़ा ब्लॉक के बच्चों के लिए शासकीय आदर्श उ मा विद्यालय गाडरवारा एवं चीचली ब्लॉक हेतु शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय चीचली को परीक्षा केंद्र बनाया गया था । उक्त प्रतियोगिता मे गुरुवार को सुबह 10 बजे से 11:30 बजे तक, दोपहर 12 बजे से 1:30 बजे तक एवं 2 बजे से 3:30 बजे तक की अवधि में 2 एवं 3 के छात्र छात्राओ ने ओएमआर सीट पर हिंदी अंग्रेजी, गणित एवं 6 से 8 वी के बच्चों ने हिंदी, संस्कृत एवं अंग्रेजी के प्रश्नों को हल करते हुए सही उत्तर पर गोला लगाए । विदित हो कि उक्त प्रतियोगिता में परीक्षा केंद्रों तक बच्चों को पहुंचाने के लिये चीचली एवं साईंखेड़ा बीआरसी कार्यालय द्वारा वाहनों की व्यवस्था जनशिक्षा केंद्रों पर की गई थी । प्रतियोगिता में शामिल होने वाले छात्र छात्राओं को प्रवेश पत्र पहले ही स्कुलो में दिये जा चुके थे । नगर के आदर्श स्कूल के परीक्षा केंद्र पर बीआरसी गिरीश पटैल, परीक्षा केन्द्र अध्यक्ष एस के मिश्रा, बीएसी संदीप स्थापक, योगेन्द्र झारिया, पवन राजौरिया सहित जनशिक्षकों प्रशांत राय, अपसार खान, आज़ाद कौरव, प्रदीप मालवीय एवं चीचली के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय केंद्र पर बीआरसी डी के पटैल के मार्गदर्शन में बीएसी अरुण दुबे, केंद्र अध्यक्ष भारत ताम्रकार आदि की उपस्थिति में प्रतियोगिता हुई ।
: विश्व कल्याण के साथ साथ पशु कल्याण की भावना होनी चाहिए केंद्रीय मंत्री-रूपाला
Thu, Oct 5, 2023
रिपोर्टर-भागीरथ तिवारी
विश्व कल्याण के साथ साथ पशु कल्याण की भावना होनी चाहिए केंद्रीय मंत्री-रूपाला
भारत सरकार भारतीय जीव जंतु कल्याण के द्वारा विश्व पशु दिवस पर डॉक्टर अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर जनपथ नई दिल्ली के कार्यक्रम में यह भारत है यहां चिटीयो के लिए भी पोषण की व्यवस्था बनाई गई है l विश्व कल्याण के साथ साथ पशुओं के कल्याण की कल्पना भी की है भारत की संस्कृति में पशुयो के प्रति दया की भावना की कल्पना की है l सब एक दूसरे के पूरक है सभी को पर्यावरण की रक्षा करना चाहिए उक्त बात मुख्य अतिथि परशोतम रूपाला मत्स्य पालन ,पशुपालन डेयरी मंत्री, ने विश्व पशु दिवस पर आयोजित भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड के द्वारा आयोजित कार्यकम में डाक्टर भीम राव अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में होने वाले कार्यकम में व्यक्त किए l विशिष्ट अतिथि राज्यमंत्री श्री संजीव कुमार बालियान, ने भी इस अवसर पर कहा कि देश की प्रदेशों की सरकार गोंबशो की सुरक्षा के लिए कार्य कर रही है बोर्ड के अध्यक्ष ओ पी चौधरी ,सचिव एस के दत्ता, कमिश्नर डाक्टर अभिजीत मित्रा,सदस्य गिरीश भाई शाह, डाक्टर आर एस चौहान , सुनील मानसिंह ,अधिवक्ता मनीषा टी कारिया,जपेश पारिख ,आदि ने भी पशु पक्षियों की सुरक्षा को लेकर अपने विचार व्यक्त किए l इस अवसर पर प्राणी मित्र ,जीव सुरक्षा को लेकर भी इस दिशा में कार्य करने वाले को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किए गए l इस अवसर पर प्राची जैन, रामकृष्ण रघुवंशी,राजीव गुप्ता भरत कुमार, अंकिता जोशी आदि उपस्थित के साथ साथ मध्यप्रदेश से मानद पशु कल्याण प्रतिनिधि भागीरथ तिवारी ,अनोखेलाल द्विवेदी, विभिन्न प्रदेशों से आए हुए मानद पशु कल्याण प्रतिनिधि उपस्थित रहे l कार्यकम के दौरान क्षेत्रीय सांसद राव उदय प्रताप सिंह के बंगले पर पहुंचना हुआ और रुकना हुआ l
: डुमना एयरपोर्ट, गैरिसन ग्राउंड और सर्किट हाउस का क्षेत्र नो फ्लाईंग जोन घोषित
Thu, Oct 5, 2023
डुमना एयरपोर्ट, गैरिसन ग्राउंड और सर्किट हाउस का क्षेत्र नो फ्लाईंग जोन घोषितजबलपुर - पुलिस अधीक्षक तुषार कान्त विद्यार्थी (भा.पु.से.) ने आज एक आदेश जारी कर डुमना विमानतल, गैरिसन ग्राउंड, सर्किट हाउस क्रमांक-एक, एमईएस रेस्ट हाउस तथा डुमना विमानतल से गैरिसन ग्राउंड तक आवागमन मार्ग की 15 किलोमीटर की परिधि को सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से अस्थाई तौर पर नो फ्लाईंग जोन घोषित कर दिया है । पुलिस अधीक्षक द्वारा ड्रोन नियम 2021 के प्रावधानों के तहत जारी इस आदेश में कहा गया है ड्रोन, पैराग्लाइडिंग, हॉट एयर बैलून तथा अन्य प्रकार के फ्लाइंग ऑब्जेक्ट से व्हीव्हीआईपी के प्रस्तावित प्रवास के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को कोई खतरा पैदा न हो इसलिये इन क्षेत्रों को नो फ्लाईंग जोन अथवा रेड जोन घोषित किया जाना आवश्यक है । आदेश का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध वायुयान अधिनियम 1934 तथा अन्य सुसंगत धाराओं और अधिनियमों के अंतर्गत वैधानिक कार्यवाही की जावेगी । पुलिस अधीक्षक द्वारा नो फ्लाईंग जोन घोषित करने सबंधी यह आदेश 4 अक्टूबर की सुबह 10 बजे से 5 अक्टूबर की रात 11 बजे तक प्रभावी रहेगा ।