: गाडरवारा, तिलक पुस्तकालय के अध्यक्ष अनिल गुप्ता पत्रकार , सचिव बंसत तपा अधिवक्ता बने
Wed, Oct 4, 2023
तिलक पुस्तकालय के अध्यक्ष अनिल गुप्ता पत्रकार , सचिव बंसत तपा अधिवक्ता बनेगाडरवारा । नरसिंहपुर जिले के एक प्रबुद्ध जागरूक शहर गाडरवारा के लोकमान्य तिलक सार्वजनिक पुस्तकालय के संचालन समिति के अध्यक्ष पद पर नगर में राजनीतिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, सामाजिक क्षेत्र में यशस्वी कार्यो के लिए पहचाने जाने अनिल गुप्ता अधिमान्य पत्रकार व वैश्य महासम्मेलन के कुशल संगठक को दायित्व सौंपा गया है ।सचिव पद पर अधिवक्ता बंसत तपा जो कि इस पुस्तकालय योजना से लम्बे समय से जुड़े होने के साथ देव राधा वल्लभ मंदिर, गहोई वैश्य समाज, अधिवक्ता संघ आदि संगठनों में जुझारू और सक्रिय रूप से अपना योगदान करते रहे हैं, को चयनित किया गया है । इसके अलावा नगर के निष्ठावान - निरपेक्ष भाव के धनी आलोक अग्रवाल कोषाध्यक्ष व शरद अग्रवाल सहसचिव चुने गए हैं ।गाडरवारा पुस्तकालय की स्थापना नगर के शिक्षाविदों, बुध्दिजीवियों, व्यवसायिक जनो, गणमान्य लोगों ने आज से एक सौ वर्ष पहले सन 1914 में कई गई थी जिसे नगर के नागरिकों व्दारा निरन्तर सफलता के साथ नियमित रूप से चल रहा है ।उल्लेखनीय है कि अपनी बाल किशोर अवस्था में आचार्य रजनीश ओशो के व्दारा इस पुस्तकालय से काफी लगाव रहा और स्वाध्याय किया - इस कारण चेतना के सशक्त केंद्र इस पुस्तकालय को अंतर्राष्ट्रीय पहचान भी मिली है ।नगर के विभिन्न क्षेत्रों के. नागरिकों ने वर्तमान संचालन समिति को बधाईयाँ देते हुए सदा सहयोग का भरोसा दिलाया है ।
: केशर काकू क्षीरसागर के पुण्यतिथि पर दी भावभीनी श्रद्धांजलि रविकरण साहू
Wed, Oct 4, 2023
केशर काकू क्षीरसागर के पुण्यतिथि पर दी भावभीनी श्रद्धांजलि रविकरण साहूजबलपुर 4 सितंबर कैबिनेट मंत्री मध्यप्रदेश अध्यक्ष तेल घानी बोर्ड दर्जा आदरणीय श्री रविकरण साहू जी ने आज जबलपुर के पश्चिम विधानसभा गंगानगर चंदन कॉलोनी में साहू समाज के सामाजिक कार्यक्रम में उपस्थित हुए जहां पर माननीय अध्यक्ष जी ने समाज भूषण, समाज माता स्वर्गीय केशर काकू क्षीरसागर मंत्री जयदत्त क्षीरसागर सागर जी के माता श्री जी की 17 वी पुण्यतिथि पर समाज के मातृ शक्ति और पुरुषों के साथ मिलकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की, मंत्री जी ने अपने उद्बोधन में स्वर्गीय केशर काकू क्षीरसागर के बारे मे कहा की बीड जिले की शिक्षा, सहकारिता क्षेत्र की जननी, बीड जिले की आवाज को दिल्ली दरबार तक बुलंद कराने वाली जननेत्री, महिला सशक्तिकरण की आदर्श शख्सियत, गांव की सरपंच से लेकर जिले की पहली महिला सांसद तक नींव रखने में अग्रणी, बीड जिले के विकास में अग्रणी, बीड जिले के गांव में हर घर में शिक्षा की गंगा बहाने वाली, बीड जिले के ग्राम-टांडा में गरीब मजदूरों के बेटे-बेटियों के के लिए शिक्षण संस्थान बनवाने तथा उन्हें भर आत्मनिर्भर बनाने में जिन्होंने महत्वपूर्ण पहल की और पूरे विश्व में माता जी ने समाज के नाम रोशन किया आज उनकी पुण्य तिथि पर उन्हें शत्-शत् नमन एवं कोटि कोटि प्रणाम कर !इस कार्यक्रम का उद्बोधन प्रमोद पटेल भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने किया, इस कार्यक्रम में खास उपस्थित छोटेलाल साहू अमित साहू और महिला शक्ति श्रीमती सरोज साहू, श्रीमती रोशनी साहू, श्रीमती ललिता साहू श्रीमती कृष्णा बाई बर्मन सहित सेकडौ सामाजिक बंधुओ ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की.
: गाडरवारा, भाग संख्या 26 टेकापार में हुआ मतदाता सूची का प्रकाशन
Wed, Oct 4, 2023
भाग संख्या 26 टेकापार में हुआ मतदाता सूची का प्रकाशनगाडरवारा- आज दिनाँक 4 अक्टूबर 2023 को मतदान केंद्र क्रमांक 26 टेकापार में बी.एल.ओ.द्वारा स्थानीय मतदाताओं ग्राम के नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों के समक्ष मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया, साथ ही उपस्थित सभी मतदाताओ ने उक्त सूची का अवलोकन किया। अवलोकन उपरांत मतदाता सूची शुद्ध व त्रुटि रहित पाई गई। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी महोदय द्वारा मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के संदर्भ में प्रेस वार्ता को मतदाताओं को टेलिविजन के माध्यम से लाइव दिखाया गया।उक्त अवसर पर बी.एल.ओ. एवं शाला के शिक्षकों द्वारा उपस्थित सभी मतदाताओं से निर्वाचन में सत प्रतिशत मतदान की अपील की गई, जिसके लिए विभिन्न मतदाता जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। उक्त अवसर पर शाला के शिक्षक, पंचायत सचिव, ग्राम रोजगार सहायक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका,ग्राम कोटवार के साथ बड़ी संख्या में महिला मतदाताओं की उपस्थित रहीं।