: गाडरवारा ,नगरपालिका सफाई कामगारो ने समाप्त की हड़ताल
Sun, Oct 1, 2023
नगरपालिका सफाई कामगारो ने समाप्त की हड़ताल
गाडरवारा । पिछले एक सप्ताह से स्थानीय नगर पालिका के सफाई सेवकों की हड़ताल आज समाप्त हो गई है । प्रांतीय व स्थानीय स्तर की मांगों के निराकरण के लिए नगर पालिका अध्यक्ष शिवाकांत मिश्रा, के आश्वासन से संतुष्ट होकर सभी सफाईकर्मी काम पर प्रसन्नता के साथ लौट आये हैं ,समाधान कारक चर्चा में मुख्य कार्यपालक अधिकारी, व संजय श्रीवास भी उपस्थित थे । उल्लेखनीय है प्रांत संगठन के आव्हान पर आठ सुत्रीय तथा स्थानीय अधिकारियों से कार्य संतुलन से जुड़ी मांगे थी । मांगो की श्रृंखला में ठेका प्रथा बंद कर सीधे भर्ती, स्वेच्छापूर्वक सेवा निवृत्त होने पर परिवार के सदस्य को नौकरी, रोस्टर प्रणाली मुक्त करने, अनुकम्पा नियुक्ति दिये जाने, सफाई विभाग के कर्मचारियों को पदानुरूप वेतनमान देने की, नियमितीकरण, पद वृद्धि, अस्थायी दैनिक वेतन भोगी आदि को पच्चीस हजार प्रति माह वेतन दिये जाने की प्रांत स्तरीय मांगो के अलावा स्थानीय प्रशासन के व्दारा समयबद्ध सभी प्रकार के निराकरण, और प्रशासनिक अधिकारियों का उपेक्षित कार्य व्यवहार बंद करने आदि की महत्वपूर्ण मांगे थी। उपरोक्त सभी मागो पर सारगर्भित बातचीत करते हुए अध्यक्ष शिवाकांत मिश्रा ने आश्वासन देते हुए सदैव सफाई कर्मियों के साथ मांगो को लेकर बराबरी के साथ खडे रहने का संकल्प व्यक्त किया गया कर्मचारियों ने एक ज्ञापन. देकर हड़ताल समाप्ति की घोषणा की। उल्लेखनीय है कि गाडरवारा में स्थायी, अस्थायी सफाई सेवकों की संख्या लगभग दौ सौ पचास है। आगे देखना यह है कि समय रहते नगर पालिका प्रशासन सफाई कामगारों को दिये गए आश्वासन को पूरा करता है या नहीं ।
: गाडरवारा, दृष्टिबाधित दिव्यांग जनों का गोलबाल प्रतियोगिता का आयोजन
Sun, Oct 1, 2023
गाडरवारा अमन सद्भावना शिक्षण प्रशिक्षण समिति द्वारा दृष्टिबाधित दिव्यांग जनों का गोलबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें पूरे प्रदेश से आये 74 खिलाड़ियों ने भाग लिया जिसमे 6 लोगो का नेशनल प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ। उक्त आयोजन में मुख्यातिथि के रूप में गाडरवारा विधानसभा विधायक सुनीता पटेल ,एस डी एम गाडरवारा कलाबती ब्यारे,मुख्य नगरपालिका अधिकारी जयश्री चौहान, जिलापंचायत सदस्य धनंजय पटेल ,भाजपा युवा नेता प्रखर राय,भाजपा युवा जनसेवक राव उदयप्रताप सिंह कौरब हर्ष पाठक सुभाष राय कांग्रेस प्रदेश सचिव मनीष राय, कपिल दुबे, अमन सद्भावना शिक्षण प्रशिक्षण समिति के जिला अध्यक्ष कुलदीप रजक उपाध्यक्ष मनीष कुशवाहा कोषाध्यक्ष कमलेश रजक प्रदेश मीडिया प्रभारी पत्रकार विनोद चौकसे आदित्य खांडेकर गोपाल वैष्णव राजकुमार अवस्थी केशव जाटव मारुती कौरव अजय पटेल गोपाल मेहरा रितेश रजक कुमकुम रजक गुंजन राजपूत रेशमा केलश् रजक मेडिकल बोर्ड से अभय सिंह जाट विनीत यादव नीलेश यादव डेनी पाल मधु संजय रजक गोलबॉल एसोसिएशन ओफिसियल् कोच् डाक्टर इनाम खान सचिव् इकराम खान नेशनल कोच् आंनद दुबे दृष्टिबाधित दिव्यांग गोलाबॉलप्रतियोगिता में 74 प्रतिभागी, रहे जिसमें 6 दिव्यांगो का सिलेक्शन हुआ नेशनल टीम में हुआ उपस्थित सभी अतिथियों ने अपना अपना उद्बोधन देकर बच्चों का मनोबल बढ़ाया।
: सिहोरा जिला के लिए बंद रहा संपूर्ण सिहोरा
Sun, Oct 1, 2023
अनिल जैन, सिहोरा
सिहोरा जिला के लिए बंद रहा संपूर्ण सिहोराव्यापारियों ने कहा इस सरकार के सामने सिर पटकना व्यर्थ,बंद का निर्णय वापस ले चुनाव में देख लेने का लिया निर्णयसिहोरा- सिहोरा जिला के लिए बुलाए गए बंद पर सिहोरा के व्यापारियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और देर शाम तक अपने प्रतिष्ठान बंद रखे।इसके बाद व्यापारी वर्ग के प्रतिनिधिमंडल ने आंदोलनकारियों को बुलाकर सलाह दी कि इस सरकार के सामने सिर पटकने से कुछ हासिल नहीं होने वाला।व्यापारियों की सलाह के बाद बंद का आयोजन करने वाले संयुक्त मोर्चे ने अपने शेष दो दिनों के बंद का निर्णय वापस लिया और संकल्प लिया कि अब इस सरकार को चुनावी रण में ही सबक सिखाया जाएगा।लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति और नागरिक उपभोक्ता मार्गदर्शक मंच के संयुक्त तत्वाधान में यह तीन दिनों का बंद आयोजित कराया गया था ।सुबह से ही समिति के सदस्य बाजार की एक एक गली में आटो पर माइक लगा बंद के समर्थन की अपील करते देखे गए।उनकी समर्पित मेहनत को व्यापारी वर्ग और आम सिहोरा वासियों ने जमकर सराहा।पर सरकार और स्थानीय नेताओं के सिहोरा विरोधी रवैए की कटु आलोचना की।