: गाडरवारा, दृष्टिबाधित दिव्यांग जनों का गोलबाल प्रतियोगिता का आयोजन
Sun, Oct 1, 2023
गाडरवारा अमन सद्भावना शिक्षण प्रशिक्षण समिति द्वारा दृष्टिबाधित दिव्यांग जनों का गोलबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें पूरे प्रदेश से आये 74 खिलाड़ियों ने भाग लिया जिसमे 6 लोगो का नेशनल प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ। उक्त आयोजन में मुख्यातिथि के रूप में गाडरवारा विधानसभा विधायक सुनीता पटेल ,एस डी एम गाडरवारा कलाबती ब्यारे,मुख्य नगरपालिका अधिकारी जयश्री चौहान, जिलापंचायत सदस्य धनंजय पटेल ,भाजपा युवा नेता प्रखर राय,भाजपा युवा जनसेवक राव उदयप्रताप सिंह कौरब हर्ष पाठक सुभाष राय कांग्रेस प्रदेश सचिव मनीष राय, कपिल दुबे, अमन सद्भावना शिक्षण प्रशिक्षण समिति के जिला अध्यक्ष कुलदीप रजक उपाध्यक्ष मनीष कुशवाहा कोषाध्यक्ष कमलेश रजक प्रदेश मीडिया प्रभारी पत्रकार विनोद चौकसे आदित्य खांडेकर गोपाल वैष्णव राजकुमार अवस्थी केशव जाटव मारुती कौरव अजय पटेल गोपाल मेहरा रितेश रजक कुमकुम रजक गुंजन राजपूत रेशमा केलश् रजक मेडिकल बोर्ड से अभय सिंह जाट विनीत यादव नीलेश यादव डेनी पाल मधु संजय रजक गोलबॉल एसोसिएशन ओफिसियल् कोच् डाक्टर इनाम खान सचिव् इकराम खान नेशनल कोच् आंनद दुबे दृष्टिबाधित दिव्यांग गोलाबॉलप्रतियोगिता में 74 प्रतिभागी, रहे जिसमें 6 दिव्यांगो का सिलेक्शन हुआ नेशनल टीम में हुआ उपस्थित सभी अतिथियों ने अपना अपना उद्बोधन देकर बच्चों का मनोबल बढ़ाया।
: सिहोरा जिला के लिए बंद रहा संपूर्ण सिहोरा
Sun, Oct 1, 2023
अनिल जैन, सिहोरा
सिहोरा जिला के लिए बंद रहा संपूर्ण सिहोराव्यापारियों ने कहा इस सरकार के सामने सिर पटकना व्यर्थ,बंद का निर्णय वापस ले चुनाव में देख लेने का लिया निर्णयसिहोरा- सिहोरा जिला के लिए बुलाए गए बंद पर सिहोरा के व्यापारियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और देर शाम तक अपने प्रतिष्ठान बंद रखे।इसके बाद व्यापारी वर्ग के प्रतिनिधिमंडल ने आंदोलनकारियों को बुलाकर सलाह दी कि इस सरकार के सामने सिर पटकने से कुछ हासिल नहीं होने वाला।व्यापारियों की सलाह के बाद बंद का आयोजन करने वाले संयुक्त मोर्चे ने अपने शेष दो दिनों के बंद का निर्णय वापस लिया और संकल्प लिया कि अब इस सरकार को चुनावी रण में ही सबक सिखाया जाएगा।लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति और नागरिक उपभोक्ता मार्गदर्शक मंच के संयुक्त तत्वाधान में यह तीन दिनों का बंद आयोजित कराया गया था ।सुबह से ही समिति के सदस्य बाजार की एक एक गली में आटो पर माइक लगा बंद के समर्थन की अपील करते देखे गए।उनकी समर्पित मेहनत को व्यापारी वर्ग और आम सिहोरा वासियों ने जमकर सराहा।पर सरकार और स्थानीय नेताओं के सिहोरा विरोधी रवैए की कटु आलोचना की।
: मध्य प्रदेश गौ संवर्धन बोर्ड कार्य परिषद की बैठक भोपाल में आयोजित
Sat, Sep 30, 2023
मध्य प्रदेश गौ संवर्धन बोर्ड कार्य परिषद की बैठक भोपाल में आयोजित
मध्य प्रदेश की गौशालाओ में संरक्षित गौ वंश के भरण पोषण एवं संवर्धन हेतु द्वितीय तैमास की बैठक में 52 करोड़ की राशि प्रदेश की समस्त जिला समिति में जारी कर दी गई है।।साथ ही जबलपुर, मंदसौर, एवं रायसेन जिले हेतु गौवंश वन्य विहार प्रारंभिक निर्माण कार्य हेतु भी राशि प्रदान की गई है ।।प्राय देखने में आता है कि खेतों में हार्वेस्टर का उपयोग फसल काटने के लिए किया जाता है। शेष नरवाई जला दी जाती है जिससे पर्यावरण का प्रदूषण भी होता है । एवं गौवंश हेतु चार भूसा भी महंगी दर पर उपलब्ध होता है ।।यही दृष्टिगत रखते हुए कृषि अभियांत्रिकी विभाग एवं गौ संवर्धन बोर्ड की सहभागिता से प्रदेश की 62 गौशालाओं को स्ट्रा रीपर हेतु आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। जिससे गौशालाएं खेतों में नवाई से भूसा तैयार कर सकें। केंद्र सरकार की गोवर्धन योजना के माध्यम से एकीकृत गोबर गैस संयंत्र निर्माण हेतु प्रदेश की चयनित सात गौशालाओं में गोबर गैस प्लांट की स्थापना की जा रही है ।जिसमें से तीन गौशालाएं क्रमशः उप जेल राजवाड़ा जिला देवास ।रामस्वनाम गोवंश सेवा धाम जिला सतना एवं जरारू धाम गौ अभयारण्य दमोह में निर्मित संयंत्र सफलतापूर्वक कार्य कर रहे हैं ।गोबर गैस संयंत्र से प्राप्त बायोगैस का उपयोग गैस ईंधन के रूप में स्थानीय रसोई तथा शेष ऊर्जा का उपयोग बिजली उत्पादन हेतु किया जा रहा है ।।साथ ही इससे निर्मित वर्मी कंपोस्ट एवं जैविक खाद भी निर्माण किया जा रहा है। उक्त नवाचार पर भी समीक्षा की गई।।
जिला गौसमिति नरसिंहपुर के उपाध्यक्ष श्री दीपक दीक्षित ने प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया कि बैठक में प्रमुख रूप से बोर्ड की कार्य परिषद के अध्यक्ष स्वामी श्री अखिलेश्वर आनंद गिरि जी। प्रबंध संचालक एवं संचालक पशुपालन डॉक्टर आरके मेहिया। मध्य प्रदेश राज्य कुक्कुट विकास निगम के प्रबंधक डॉक्टर एच,भी,एस भदोरिया। ग्रामीण विकास विभाग के जॉइंट कमिश्नर श्री एम,एल ,त्यागी ।मध्य प्रदेश दुग्ध संघ से डा, निगम एवं नगरीय प्रशासन विभाग के उपसंचालक उपस्थित रहे।।