: गाडरवारा, माहेश्वरी महिला मंडल की प्रादेशिक बैठक सम्पन्न
Wed, Sep 27, 2023
माहेश्वरी महिला मंडल की प्रादेशिक बैठक सम्पन्नगाडरवारा । गत दिवस पूर्वी मध्य प्रदेश प्रादेशिक महिला संगठन की बैठक शुभसंचारण इटारसी में आयोजित की गई जिसमें सभी संबंधित जिलों के लगभग एक सौ महिला प्रतिनिधि. पदाधिकारियों ने शामिल होकर. संगठनात्मक विषयों पर चर्चा कर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए तो वही दुसरी ओर पूरे वर्ष में प्रादेशिक निर्देशन में विभिन्न प्रतियोगिताओं में सफल प्रतियोगियो को सम्मानित व पुरस्कृत किया गया । जिला स्तरीय ऑनलाइन रिपोर्ट प्रस्तुति प्रतियोगिता में गाडरवारा ने नर्मदा संभाग में द्वितीय स्थान प्राप्त किया, नरसिंहपुर जिले से रिपोर्ट प्रस्तुति श्रीमती सुधा पलोड़ द्वारा व वीडियो बनाने में श्रीमती मधु मालानी की महत्वपूर्ण भूमिका रही जिन्हें प्रदेश द्वारा पुरस्कृत किया गया । इसके साथ ही अखिल भारतीय महिला संगठन द्वारा हनुमान प्राकट्य उत्सव पर आयोजित सामूहिक सुंदरकांड पाठ प्रतियोगिता मैं गाडरवारा महिला मंडल को प्रथम पुरस्कार, महेश नवमी पर्व पर आयोजित शिव स्तुति गायन में महिला मंडल पूर्वी मध्य प्रदेश काव्या काबरा ने प्रथम स्थान व बालक बालिका वर्ग में नमन पलोड ने नर्मदा संभाग में द्वितीय स्थान प्राप्त किया तो वही दूसरी ओर शिवमय राम नाटिका में भी गाडरवारा माहेश्वरी महिला मंडल की बहिनों ने उत्कृष्ट प्रेरणादायी प्रर्दशन कर प्रथम स्थान प्राप्त किया इस नाटिका में श्रीमती सारिका मालपानी, अरुणा काबरा, प्रीति राठी, उमा पलोड़, सुनीता पलोड, प्रीति मालपानी, सरिता मोहता, द्वारा बखूबी अभिनय किया गया । महिला मंडल की वरिष्ठ सदस्या अनुराधा काबरा, लक्ष्मी काबरा, गीतिका काबरा, सुधा पलोड़ का विशेष सहयोग, मार्गदर्शन. रहा ।सभी उपरोक्त विजेता प्रतिभागियों को प्रदेश द्वारा परम्परागत रूप से पुरस्कृत किया गया।प्रदेश इकाई ने स्थानीय महिला मंडल की गतिविधियों. की सराहना की ।
: गाडरवारा, पयुर्षण पर्व का आठवां दिन अनेक मनोरथ सम्पन्न
Tue, Sep 26, 2023
पयुर्षण पर्व का आठवां दिन अनेक मनोरथ सम्पन्न
गाडरवारा । सच्चे मन से कषाय और मिथ्यात्व का त्याग करना उत्तम त्याग धर्म है। आत्म शुद्धि के उद्देश्य से क्रोध, मान, माया और लोभ आदि विकारी भावों को छोडऩा तथा स्व और पर के उपकार की दृष्टि से अर्थात परोपकार अपने उपभोग के धन-धान्य आदि पदार्थों का सुपात्र को दान करना भी त्याग धर्म है।
दसलक्षण धर्म के आठवें दिन उत्तम त्याग धर्म की महत्ता इस बात कि है कि व्यवहार में आज हम सभी त्याग को दान समझने की भूल कर रहे हैं। त्याग धर्म का लक्षण है और दान पुण्य की प्रकृति है। आचार्यों द्वारा आहार, औषध, अभय औऱ ज्ञान को दान के प्रकार बताया है। आहार दान मुनि, आर्यिका, क्षुल्लक, क्षुल्लिका जी सहित उन सभी पात्रों के लिये उचित बताया है जो स्वयं भोजन नहीं बना सकते। मुनि आदि व्रती त्यागियों के रोगग्रस्त हो जाने पर निर्दोष औषधि देना, चिकित्सा की व्यवस्था एवं सेवा सुश्रुषा करना औषध दान होता है। इसी तरह अभय दान प्राणी को जीवन दान देने और ज्ञान दान शिक्षा या पठन पाठन में योगदान को कहा है। जो जीव अपनी प्रिय वस्तु से राग या ममत्व भाव छोड़कर उसे किसी अन्य की जरूरत या सेवा के लिए समर्पित कर देता है, उसे श्रेष्ठ दान कहा गया है।
आज के दिन प्रथम अभिषेक का सौभाग्य अनूप कुमार कमलेश, अलोक परिवार को द्वितीय अभिषेक कलश का सौभाग्य श्री सुरेश जैन अमित जैन परिवार को ,प्रथम शांतिधारा का सौभाग्य श्री सतेन्द्र जैन,हीरा ट्रान्सपोर्ट परिवार को एवं.द्वितीय शांतिधारा का सौभाग्य श्री राजेन्द्र कुमार, रिशि कुमार थालावाले को प्राप्त हुआ। मंगल आरती और श्रीजी पूजन के उपरांत श्री मनोज कुमार, नम्रता वसा के सौजन्य से आयोजित भगवान नेमीनाथ विधान का सभी श्रावको ने पुण्य लाभ लिया । दस दिवसीय धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन में प्रति दिन महिला पुरूष और बच्चों की उपस्थिति उत्साह पूर्वक बनी हुई है ।
: 925 वे सप्ताह में कदम संस्था ने किया पोधारोपण
Tue, Sep 26, 2023
925 वे सप्ताह में कदम संस्था ने किया पोधारोपणगाडरवारा।जन्मोत्सव पर पौधारोपण करती आ रही कदम संस्था का साप्ताहिक पौधारोपण अभियान का 925 वें सप्ताह का पौधारोपण एन.पी.एस. स्कूल के पीछे स्थित नालंदा स्कूल प्रांगण में संपन्न हुआ ।जिसमें पंडित मनोज द्विवेदी ,सुनील नीखरा, श्रीमती दीपशिखा साहू ,चिरंजीव शिवम् शर्मा ,श्रीमती सुनीता दुबे ,श्रीमती प्रियंका सोनी ,चिरंजीव आर्यन जैन,और चिरंजीव पराग शर्मा के जन्म दिवस के अवसर पर पौधा रोपित हुआ । जन्मदिवस पर पौधारोपण करने वाले सभी को कदम साथियों ने गायत्री मंत्र व महामृत्युंजय मंत्र के माध्यम से अपनी शुभकामनाएं दीं ।इस अवसर पर कदम साथियों के अलावा नगर के गणमान्य नागरिकों की अभूतपूर्व उपस्थिति रही ।