: राज्य शैक्षिक उपलब्धि सर्वे सम्बंधित समितियों का हुआ
Mon, Sep 25, 2023
राज्य शैक्षिक उपलब्धि सर्वे सम्बंधित समितियों का हुआ प्रस्तुतीकरण गाडरवारा विगत दिवस चीचली जनपद सभा हाल में विकासखंड अंतर्गत संचालित आठ जन शिक्षा केंद्रों की राज्य शैक्षिक उपलब्धि सर्वे की जन शिक्षा केंद्र स्तरीय समिति के सदस्यों ने अपना प्रस्तुतिकरण दिया। एवं इस सर्वे के संबंध में अभी तक किए गए कार्यों का विस्तृत वर्णन एवं आगामी रणनीति से अवगत कराया। इस प्रस्तुतिकरण के संबंध में विकासखंड के राज्य शैक्षिक उपलब्धि सर्वे के विकासखंड प्रभारी सत्यम ताम्रकार द्वारा इस सर्वे से संबंधित विभिन्न बिंदुओं, कक्षा तीसरी एवं छठवीं का चयन, इन कक्षाओं हेतु लर्निंग आउटकम्स का निर्धारण, स्वयं सिद्धि मोबाइल चैट बोट के माध्यम से प्रश्नों का संग्रह तथा कोर कमेटी के सदस्यों की विद्यालय भ्रमण से मैपिंग संबंधी विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत प्रकाश डाला। विकासखंड स्त्रोत समन्वयक डी के पटैल एवं विकासखंड अकादमिक समन्वयक अरुण दुबे द्वारा इस सर्वे की महत्वता, सर्वे में कक्षा एवं विद्यालय के चयन का आधार, टीएलएम के माध्यम से प्रस्तुतीकरण की रोचकता, अर्धवार्षिक मूल्यांकन तथा आगामी पांच एवं छ: अक्टूबर को होने वाले ओलंपियाड प्रतियोगिता के बारे में विस्तृत चर्चा की। इस प्रस्तुतीकरण में सभी जन शिक्षा केंद्रों जनशिक्षक, कोऑर्डिनेटर एवं विकासखंड तथा जन शिक्षा केंद्र की कोर कमेटी ने अपनी सक्रिय सहभागिता दी।
: गाडरवारा, बीटीआई स्कूल में जयमोहन शर्मा को दी विदाई
Mon, Sep 25, 2023
बीटीआई स्कूल में जयमोहन शर्मा को दी विदाई
गाडरवारा। बीते सोमवार को स्थानीय बीटीआई स्कूल में पदस्थ व्याख्याता जयमोहन शर्मा को उच्च पद प्रभार प्रक्रिया में शासकीय कन्या हाईस्कूल कौंडिया प्राचार्य बनने पर विद्यालय से कार्यमुक्त होने पर आयोजित विदाई कार्यक्रम में भव्य विदाई दी गई। इस अवसर पर सभी शिक्षको ने श्री शर्मा को माला पहनाकर एवं गुलदस्ता प्रदान कर उन्हें नई पदस्थापना हेतु शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में प्राचार्य श्रीमती सुनीता पटैल ने कहा कि जयमोहन शर्मा जी ने मेरे पदस्थ होने के पूर्व लंबे अरसे तक प्रभारी प्राचार्य की जिम्मेदारी का बखूबी निर्वाहन किया एवं विद्यालय के विकास में अहम योगदान दिया। इस अवसर पर जयमोहन शर्मा ने कहा कि मुझे विद्यालय के संचालन में सभी का सहयोग मिला जिसके बलबूते ही बीटीआई स्कूल हमेशा आगे रहा। विदाई कार्यक्रम में विनय शंकर शर्मा, के के राजौरिया, राजेश दुबे, मलखान मेहरा,सोमनाथ बसेडिया, के बी कौरव, ललित गिरदौनीया, मनमोहन शर्मा, जी के कोरी, सरोज शर्मा,अर्पणा ब्राउन, शिल्पी गुप्ता, अलका कोरी, विजयश्री राय , सरोज शर्मा , सुनीता शर्मा, अनुज जैन,प्रमोद राय, सरिता कटारे, बलिराम अहिरवार, रोहित वाल्मीक,आलोक सोनी,विवेक दीक्षित, ज्योति विश्वकर्मा, अंशुमान दुबे, विनोद तिवारी,सुलेखा गुप्ता, सरिता मालवीय ,आकांक्षा तिवारी सहित स्टाफ के सभी सदस्य उपस्थित रहे। विदित हो कि श्री शर्मा को बेंड बाजे के साथ विदाई दी गई उनकी विदाई के अवसर पर सभी स्टाफ एवं छात्रों की आँखें नम थी।
: पं. दीनदयाल् उपाध्याय जयंती समिति ने मानसिक मूकबधिर दृष्टिबाधित दिव्यांग बच्चो को किये उपहार वितरण
Mon, Sep 25, 2023
पं. दीनदयाल् उपाध्याय जयंती समिति ने मानसिक मूकबधिर दृष्टिबाधित दिव्यांग बच्चो को किये उपहार वितरणभोपाल - गोविन्दपूरा नगर मे अमन सदभावना शिक्षण प्रशिक्षण कल्याण समिति कि गोविन्द पूरा नगर अध्यक्ष श्रीमती सुनीता नरवरे ने गोविन्द पूरा समिति कार्यलय् मे पं. दीनदयाल उपाध्याय जी पूजन अर्चन् कर दिव्यांगो बच्चो को उपहार वितरण कर मनाया कार्यक्रम् कि मुख्य अतिथि श्रीमती रेवती खांडेकर रही कार्यक्रम् मे श्रीमती सुनीता नरवरे श्रीमती रेखा भालेराव् श्रीमती लक्ष्मी मोरे श्री मति अनीता अहीरवार् सदिका अली उस्मान खान आदित्य खांडेकर कमलेश् रजक ,