: सिहोरा,ग्राम पंचायत स्तर पर धरना प्रदर्शन 25 को,सिहोरा जिला के लिए आंदोलित संपूर्ण क्षेत्र
Sun, Sep 24, 2023
ग्राम पंचायत स्तर पर धरना प्रदर्शन 25 को,सिहोरा जिला के लिए आंदोलित संपूर्ण क्षेत्रसिहोरा- सिहोरा जिला के हक के लिए अब सिहोरा विधानसभा की प्रत्येक ग्राम पंचायत में भी सोमवार 25 सितंबर को धरना प्रदर्शन किया जाएगा।लक्ष्य जिला आंदोलन समिति का दावा है कि सिहोरा विधानसभा क्षेत्र की समस्त 60 ग्राम पंचायतों में यह प्रदर्शन होगा।धरना प्रदर्शन के अंत में शाम 5 बजे समिति का प्रतिनिधिमंडल सिहोरा एस डी एम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपेगा।ग्राम पंचायत प्रभारी नियुक्त -समिति के सदस्य मानस तिवारी ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र सिहोरा की प्रत्येक ग्राम पंचायत के धरने प्रदर्शन के लिए समिति के सदस्यों की जिम्मेदारी तय की गई है।सदस्य ग्राम पंचायत स्तरीय धरने में उपस्थित रहेंगे।जनमानस की भावना और हक को समझे सरकार -समिति के कृष्ण कुमार कुररिया ने कहा कि इससे पूर्व समिति ने जनमत संग्रह द्वारा,ग्राम ग्राम सर्वे करके,रैली और बाजार बंद करके और अनेक लोकतांत्रिक प्रकारों को अपनाकर सरकार को सिहोरावासियों की भावनाओ से अवगत कराने का प्रयास किया गया है।समिति द्वारा सिहोरा जिला संबंधी 2001 से 2003 तक हुई शासकीय कार्यवाही के आधार पर जिला के हक की मांग की गई है।इन सबके बावजूद सरकार के अड़ियल रवैये में कोई परिवर्तन नहीं आया।अब ग्राम पंचायत स्तर पर धरना प्रदर्शन कर सिहोरा जिला की जनभावना और व्यापकता का दावा पेश किया जाएगा।आमरण अनशन और पूर्ण बंद की तैयारी -समिति के सुशील जैन ने कहा कि अब भी यदि मुख्यमंत्री जी ने सिहोरा के प्रति अपना उपेक्षापूर्ण रवैया नही बदला तो आमरण अनशन और सहयोगी संस्थाओं के साथ मिलकर पुनः सिहोरा बंद का आह्वान किया जाएगा।शनिवार को धरने में समिति के विकास दुबे,अनिल जैन,रामजी शुक्ला,प्रदीप दुबे,अमित बक्शी,सुखदेव कौरव,मोहन सोंधिया,संतोष पांडे,नत्थू पटेल,राजभान मिश्रा,कान्हा पांडे,रमाशंकर चौरसिया,आशीष तिवारी,ऋषभ द्विवेदी,अजय विश्वकर्मा सहित अनेक सिहोरावासी मौजूद रहे।
: अंतराष्ट्रीय बेटी दिवस पर बेटी प्रीति को एक दिन का डायरेक्टर बनाया,
Sun, Sep 24, 2023
अंतराष्ट्रीय बेटी दिवस पर बेटी प्रीति को एक दिन का डायरेक्टर बनाया,बेटियां धरती पर अमृत कलश की बूंदे है - बसेड़ियागाडरवारा नगर के वरिष्ठ समाजसेवी मुकेश बसेड़िया ने अंतरराष्ट्रीय बेटी दिवस के अवसर पर अपने माँ विजयासन इंस्टीट्यूट में छात्रा कु प्रीति मेहरा को आज एक दिवसीय डायरेक्टर बनाया तथा अन्य बेटियों का सम्मान किया ।शाला शासकीय कन्या नवीन की क्लास 6वी छात्रा प्रीति मेहरा ने इंस्टीट्यूट का संचालन कर पढाई ,व साफ सफाई के साथ साथ अपनी साथी बेटियों को महा पुरुषों पर कहानी भी सुनाई ।अंतर्राष्ट्रीय बेटी दिवस पर बेटियों को शिक्षा प्रोत्साहन हेतु लेखन पठन सामग्री, बॉटल, टॉफी ,बिस्कुट आदि भेंटकर मेडल पहनाकर सम्मान किया बसेड़िया विगत अनेक वर्षो से बेटी शिक्षा, प्रोत्साहन हेतु उनको पठन लेखन सामग्री वितरण करते है और असहाय बेटियों की शिक्षा हेतु फीस व पुस्तकें प्रदान कर उनकी शिक्षा पूर्ण कर रहे है ।प्रतिवर्ष मेधावी छात्राओं का सम्मान, स्कूलों के नवीन सत्र पर बंचित बेटियों को स्कूल ड्रेस,बेग, काफी, पुस्तकें प्रदान करना , नवरात्रि में पंडालों में बेटियो को पुरुष्कृत कर पद पखारकर कर सामग्री प्रदान कर सम्मानित करना,नर्मदा तटो पर तथा शासकीय स्कूलों में जाकर उन्हें पठन लेखन सामग्री प्रदान कर सतत सम्मान करना बसेड़िया की दिनचर्या में शामिल हो चुका है।बेटियों की शिक्षा व प्रोत्साहन हेतु दुर्गंम बनांचल ग्रामो में भी सतत प्रयत्नशील व सेवारत है छात्रा प्रीति मेहरा ने बताया कि एक दिन की डायरेक्टर बनकर उसे काफी प्रसन्नता हुई व इंस्टिट्यूट में आकर बहुत कुछ सीखने को मिला बेटियो की शिक्षा व सम्मान के लिए ये आयोजन किया गया।बेटियों का सम्मान किसी एक दिन नही बल्कि हमारी दिनचर्या में शामिल होना चाहिए क्योंकि बेटी साक्षात जगतजननी का स्वरूप व जीवंत देवी प्रतिमा है।
: राष्ट्रीय मीन्स कम मेरिट छात्रवृत्ति हेतु चयन परीक्षा आयोजित
Sun, Sep 24, 2023
राष्ट्रीय मीन्स कम मेरिट छात्रवृत्ति हेतु चयन परीक्षा आयोजितगाडरवारा। क्षेत्र के शासकीय/ शासकीय अनुदान प्राप्त /स्थानीय निकायों द्वारा संचालित विद्यालयों में सत्र 2023-24 में कक्षा 8वीं में नियमित अध्ययनरत छात्र छात्राओं के लिए राष्ट्रीय मीन्स कम मैरिट छात्रवृत्ति चयन परीक्षा का आयोजन बीते रविवार को सुबह 10:45 बजे से क्षेत्र के साईंखेड़ा एवं चीचली विकासखंडों के परीक्षा केंद्रों पर किया गया । प्राप्त जानकारी के अनुसार परीक्षा हेतु साईंखेड़ा ब्लॉक के लिए शासकीय कन्या उ मा विद्यालय गाडरवारा में 237 में से 232 एवं कन्या नवीन उ मा विद्यालय गाडरवारा में 274 में से 258 तथा चीचली ब्लॉक के लिए बनाए गए बीटीआई स्कूल गाडरवारा में 440 में 416 , शासकीय आदर्श स्कूल गाडरवारा के केंद्र पर कुल 149 में से 140 एवं शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय चीचली में 314 में से 288 छात्र छात्राओ ने परीक्षा दी । विदित हो कि उक्त परीक्षा में चयन उपरांत पात्र विद्यार्थियों को 12 हजार रुपये वार्षिक छात्रवृत्ति मिलेगी। परीक्षा हेतु नि:शुल्क ऑनलाइन आवेदन पहले ही भरवाए जा चुके थे । उल्लेखनीय है कि उक्त परीक्षा में सुबह 10:45 बजे से 12:30 तक मानसिक योग्यता परीक्षण एवं 12:30 बजे से 2:15 बजे तक शैक्षिक योग्यता परीक्षण के प्रश्नपत्र छात्र छात्राओं ने हल किए । रविवार को हुई परीक्षा का बीआरसी गिरीश पटैल, डी के पटैल, बीएसी पवन राजौरिया ने निरीक्षण किया । विदित हो कि उक्त परीक्षा के लिए दूर दराज से पालक अपने बच्चों को लेकर परीक्षा केंद्र आये थे ।