: गाडरवारा, राष्ट्रीय मीन्स कम मेरिट छात्रवृत्ति हेतु चयन परीक्षा 24 सितंबर को
Sat, Sep 23, 2023
राष्ट्रीय मीन्स कम मेरिट छात्रवृत्ति हेतु चयन परीक्षा 24 सितंबर कोगाडरवारा। क्षेत्र के शासकीय/ शासकीय अनुदान प्राप्त /स्थानीय निकायों द्वारा संचालित विद्यालयों में सत्र 2023-24 में कक्षा 8वीं में नियमित अध्ययनरत छात्र छात्राओं के लिए राष्ट्रीय मीन्स कम मैरिट छात्रवृत्ति चयन परीक्षा का आयोजन 24 सितंबर दिन रविवार को सुबह 10:45 बजे से क्षेत्र के साईंखेड़ा एवं चीचली विकासखंडों के परीक्षा केंद्रों पर किया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार परीक्षा हेतु साईंखेड़ा ब्लॉक के लिए शासकीय कन्या उ मा विद्यालय गाडरवारा में 300 एवं कन्या नवीन उ मा विद्यालय गाडरवारा में 300 तथा चीचली ब्लॉक के लिए बनाए गए बीटीआई स्कूल गाडरवारा में 400 एवं शासकीय आदर्श स्कूल गाडरवारा के केंद्र पर 300 छात्र छात्राएँ परीक्षा देंगे। विदित हो कि उक्त परीक्षा में चयन उपरांत पात्र विद्यार्थियों को 12 हजार रुपये वार्षिक छात्रवृत्ति मिलेगी। परीक्षा हेतु नि:शुल्क ऑनलाइन आवेदन पहले ही भरवाए जा चुके है । उल्लेखनीय है कि उक्त परीक्षा में सुबह 10:45 बजे से 12:30 तक मानसिक योग्यता परीक्षण एवं 12:30 बजे से 2:15 बजे तक शैक्षिक योग्यता परीक्षण के प्रश्नपत्र छात्र छात्राएँ हल करेंगे। बीईओ प्रतापनारायण, एएस मसराम , बीआरसी गिरीश पटैल एवं डी के पटैल ने परीक्षा के लिए छात्र छात्राओं से उपस्थिति की अपील की है। विदित हो की स्कुलो में परीक्षा में शामिल कराने हेतु छात्र छात्राओं को प्रवेश पत्र दिए जा चुके है ।
: गाडरवारा,पर्युषण पर्व उत्तम सत्य धर्म मनाया धूमधाम से
Sat, Sep 23, 2023
पर्युषण पर्व उत्तम सत्य धर्म मनाया धूमधाम से
गाडरवारा । आज पर्युषण पर्व का पाँचवे दिन सत्य धर्म की आराधना का अनुशरण का व्रत पालना सिखाता है ।सत्य स्वरूप को स्वयं पहिचान कर, अनुभव कर, वाणी में भी सत्य वचन का पालन करना सत्य है ऐसा शास्त्रों में बताया गया है वह सत्य जब आत्मा के श्रद्धान (सम्यग्दर्शन) के साथ होता है, तब ‘उत्तम सत्य धर्म’ नाम पाता है।भगवान पुष्पदन्त का मोक्ष कल्याणक आज ,पार्श्वनाथ जैन पंचायती मंदिर पुत्री शाला में बडे ही उत्साह से मनाया गया।साथ पुजन के पश्चात निर्वाण लाडू चढाये गये। मुख्य.श्रावक अनूप जैन ने बताया कि पूजा अर्चना के तहत आज का प्रथम अभिषेक का सौभाग्य पवन कुमार,राजकुमार,अर्पित, अमन,परिवार को द्वितीय कलश राहुल कुमार रीतेश कुमार परिवार और शांतिधारा का सौभाग्य अभय कुमार, अजय कुमार अरिहन्त परिवार को मिला । प्रथम निर्वाण लाडू चढाने का सौभाग्य श्रीमति मंजू, रामकुमार,आशु अनुज कुमार श्रीमति सोनल,अनीश कुमार श्रीमति मोना वाव्ली जैन को प्राप्त हुआ। उपरांत श्री पार्श्वनाथ विधान का आयोजन श्रीमति वीना जैन अंशुल जैन के द्वारा आयोजित श्री पार्श्वनाथ विधान का आनन्द सभी ने लिया।अनूप जैन ने सभी पुण्यार्जको के पुण्य की बहुत बहुत अनुमोदना प्रार्थना की ।
: गाडरवारा, राज्य शैक्षिक उपलब्धि सर्वे उन्मुखीकरण प्रशिक्षण
Sat, Sep 23, 2023
जनशिक्षा केंद्र कठौतिया में सीज 2023 सर्वे का उन्मुखीकरण प्रशिक्षण शा मा शा स्टेशन गाडरवारा में सम्पन्न हुआ जिसमें सभी 30 प्राथमिक माध्य शाला के शिक्षक व जनशिक्षा व ब्लाक कोर कमेटियों के सदस्य शामिल हुए जिन्होंने अपने अपने स्कूल की सीज सम्बंधित तैयारियां साझा की अब यह परीक्षा कक्षा 3री 6वी व 9वी में 3 नवम्बर2023 को होंगी इस सम्बंध में साप्ताहिक टेस्ट पर विषयवार प्रश्न वार चर्चा की गई बैठक में बी ए सी अरुण दुबे समन्वयक डी एस कौरव जनशिक्षक ललित पाराशर विनोद सोनी नेतराम कौरव राजेश शर्मा ने विस्तृत चर्चा की आभार प्रधान पाठक चन्द्रप्रभा ठाकुर ने किया ।