Monday 28th of September 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर के ठेमी थाना अंतर्गत बीती रात ग्राम गुंदरई स्थित खेत में करंट लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

सीएम के प्रस्तावित दौरे को लेकर सियासी हलचल तेज,कांग्रेस जनहित के मुद्दों को लेकर घेरने की तैयारी में जुटी

मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी की आशी चौकसे ने 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन टीम इवेंट में जीता सिल्वर

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित मप्र दौरे एवं पुलिस प्रदर्शनी की तैयारियों को लेकर समीक्षा की

श्रम का सम्मान पद-प्रतिष्ठा से नहीं, मेहनत और सेवा से होता है

: साईंखेड़ा ब्लॉक में 128 केंद्रों एवं चीचली ब्लॉक में 166 केंद्रों पर 24 सितंबर को होगी मूलभूत साक्षरता एवं संख्यात्मक मूल्यांकन परीक्षा 

Aditi News Team

Sat, Sep 23, 2023
साईंखेड़ा ब्लॉक में 128 केंद्रों एवं चीचली ब्लॉक में 166 केंद्रों पर 24 सितंबर को होगी मूलभूत साक्षरता एवं संख्यात्मक मूल्यांकन परीक्षा गाडरवारा । राज्य शिक्षा केन्द्र के निर्देशानुसार क्षेत्र के साईंखेड़ा एवं चीचली विकासखंडों में नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत असाक्षरों की मूलभूत साक्षरता एवं संख्यात्मक मूल्यांकन परीक्षा का आयोजन 24 सितंबर रविवार को किया जा रहा है । उक्त परीक्षा साईंखेड़ा ब्लॉक के 128 परीक्षा केंद्रों एवं चीचली ब्लॉक के 166 परीक्षा केंद्रों पर आयेजित होगी। परीक्षा के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के साईंखेड़ा ब्लॉक सह समन्वयक एवं बीएसी पवन राजौरिया ने बताया कि उक्त परीक्षा में सुबह 10 बजे से 5 बजे के मध्य किसी भी समय परीक्षा केंद्रों पर आकर निधारित 2 घण्टे की समयावधि में पंजीकृत असाक्षर परीक्षा में शामिल होंगे । उक्त परीक्षा के लिए शासकीय शालाओं को केंद्र निर्धारित किया गया है। परीक्षा के लिए साईंखेड़ा ब्लॉक से लगभग 5000 असाक्षरों को इस वर्ष शामिल कराने का लक्ष्य रखा गया है । उक्त परीक्षा के लिए शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रो की शासकीय शालाओं को परीक्षा बनाकर उनमें पदस्थ शाला प्रभारियों को केंद्र अध्यक्ष नियुक्त कर उन्हें परीक्षा सामग्री सौंपकर परीक्षा आयोजित करने के निर्देश दिये गए है । परीक्षा उपरांत परीक्षा केंद्रों पर ही अमूल्यांकित कापियों का मूल्यांकन कर समस्त परीक्षा सामग्री परिणाम तैयार कर जनशिक्षा केंद्रों पर जमा की जाएगी । विदित हो कि उक्त परीक्षा में पढना, लिखना एवं गणित विषय से जुड़े कुल 150 अंकों के प्रश्न शामिल रहेंगे जिन्हें 3 घन्टे की समयावधि में हल करना होंगे । परीक्षा के संबंध में चीचली ब्लॉक के ब्लॉक सहसमन्वयक लेखराम गौतम ने बताया कि ब्लॉक के 166 परीक्षा केंद्रों पर 1700 असाक्षरों को परीक्षा में शामिल करने का लक्ष्य दिया गया है । उल्लेखनीय है कि परीक्षा के लिए जिले से 22 सितंबर को सामग्री मिल चुकी है जिसे 23 सितंवर को ही केन्द्र अध्यक्षो को वितरण किया जा चुका है।

Tags :

जरूरी खबरें