: गाडरवारा,विधान सभा के विभिन्न चुनाव दलों का प्रशिक्षण सम्पन्न
Wed, Sep 27, 2023
विधान सभा गाडरवारा के विभिन्न चुनाव दलों का प्रशिक्षण सम्पन्नगाडरवारा। जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋजु बाफना के निर्देशन एवम अनुविभागीय अधिकारी कलावती ब्यारे के मार्गदर्शन में दिनांक 27 सितंबर को स्टेटिक निगरानी दल,उड़नदस्ता दल,वीडियो निगरानी दल,वीडियो अवलोकन दलों का प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ।मास्टर ट्रेनर सुशील शर्मा द्वारा विभिन्न निगरानी दलों के द्वारा फील्ड एवम चेक नाकों पर किस प्रकार से निगरानी करना साथ ही विभिन्न धाराओं के तहत किस प्रकार से कार्यवाही सम्पादित करना है,व्यय लेखा दल से किस प्रकार समन्वय करके व्यय एवम आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन पर कार्यवाही करना है साथ में स्टेंडर्ड ऑपरेशन प्रोसीजर के तहत अपने कर्तव्यों का निर्वहन कैसे करना है इसकी सम्यक जानकारी सभी एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट एवम सहयोगी अधिकारियों को दी गयी।
: साईंखेड़ा में प्राथमिक शिक्षको के एफएलएन प्रशिक्षण का हुआ समापन
Wed, Sep 27, 2023
साईंखेड़ा में प्राथमिक शिक्षको के एफएलएन प्रशिक्षण का हुआ समापनसाईंखेड़ा। साईंखेड़ा के सरस्वती उ मा विद्यालय में शासवकीय शालाओ की पहली एवं दूसरी कक्षा पढ़ाने वाले शिक्षको के 3 दिवसीय बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान एफएलएन रिफ्रेशर प्रशिक्षण का समापन हो गया। समापन कार्यक्रम में बीईओ प्रतापनारायण ने अपने उदबोधन में कहा कि सभी प्रशिक्षणार्थियों को मास्टर ट्रेनर के द्वारा सभी विषय में बेहतर प्रशिक्षण दिया गया। सभी शिक्षक प्रशिक्षण में मिले दिशा निर्देश को पालन करते हुए उन्हें बच्चों तक पहुंचाये एवं बच्चों में नैतिक बौद्धिक एवं शारीरिक शिक्षा का विकास कर उन्हें देश के लिए एक अच्छे नागरिक बनाये।प्रशिक्षण में बीआरसी गिरीश पटैल द्वारा निपुण भारत के विकासात्मक लक्ष्यों को ध्यान में रखकर राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के उद्देश्यों का पालन करते हुए बच्चों में विकासात्मक लक्ष्य को प्राप्त करवाना एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना जैसे प्रशिक्षणार्थियों को सुझाव दिए गए। समापन कार्यक्रम में राज्य शिक्षा केन्द्र से निपुण प्रोफेसनल नेहा राजन ने कहा कि एफएलएन के माध्यम से बच्चों में भाषा एवं संख्यात्मक ज्ञान विकसित करना हम सभी की जिम्मेदारी है। प्रशिक्षण में जिला शिक्षा केन्द्र से एपीसी यजुवेंद्र सिलावट एवं समीर त्यागी ने भी शिक्षको को मार्गदर्शन देते हुए एफएलएन से जुड़ी महत्त्वपूर्ण जानकारियां दी एवं कहा कि वर्कबुको पर निरंतर अभ्यास कराते रहें। प्रशिक्षण के आयोजन में बीएसी संदीप स्थापक, योगेन्द्र झारिया, मनीराम मेहरा ,पवन राजौरिया एवं सीएसी प्रशांत राय ने भी उल्लेखनीय योगदान दिया। प्रशिक्षण के तीनों दिन डीआरजी देवेंद्र बसेडिया, सुनील श्रीवास ,सुरेश श्रीवास, राघवेन्द्र चौधरी, हरगोविंद पटेल एवं रामगोपाल श्रीवास ने शिक्षको को एफएलएन के प्रत्येक पहलुओं पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण में अनेक शिक्षक उपस्थित रहे ।
: उत्कृष्ट विद्यालय नरसिंहपुर के छात्र-छात्राओं ने किया एम.आई.एम.टी. में शैक्षणिक भ्रमण
Wed, Sep 27, 2023
उत्कृष्ट विद्यालय नरसिंहपुर के छात्र-छात्राओं ने किया एम.आई.एम.टी. में शैक्षणिक भ्रमणनरसिंहपुर।स्कूल शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश शासन भोपाल के आदेशानुसार राष्ट्रीय शिक्षा नीति से स्कूली छात्र-छात्राओं को अवगत कराने तथा उनके कैरियर काउंसिलिग की दिशा में उत्कृष्ट विद्यालय नरसिंहपुर के छात्र-छात्राओं के दल ने एम.आई.एम.टी. कॉलेज नरसिंहपुर का शैक्षणिक भ्रमण किया। उल्लेखनीय है कि कक्षा 11 वीं एवं 12 वीं के व्यवसायिक पाठ्यक्रम में अध्ययनरत् छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के विभिन्न आयामों से परिचय कराने हेतु केरियर काउंसिलिग कैम्प में प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार गर्ग ने विषय चयन, विभिन्न स्नातक पाठ्यक्रम, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियाँ आई.टी. क्षेत्र में रोजगार के अवसर, सेल्फ स्टार्टअप तथा कौशल विकास हेतु विस्तार से प्रकाश डाला। कला संकाय विभागाध्यक्ष मेजर पराग नेमा ने उच्च शिक्षा के अतंर्गत शैक्षणिक एवं शैक्षणितेर गतिविधियों पर उद्बोधन दिया। छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय की अधोसंरचना अतंर्गत समस्त प्रयोगशालाऐं, पुस्तकालय एवं पाठ्यक्रम हेतु भ्रमण कराया गया। शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम उपरान्त दल प्रभारी श्रीमती आरती साहू, छात्रा प्रतिमा राय एवं छात्र तरूण राज ने अपने अनुभव तथा एम.आई.एम.टी. के प्रति मार्गदर्शन हेतु आभार प्रकट किया। शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम को सफल बनाने में उत्कृष्ट विद्यालय नरसिंहपुर से सुश्री निशा मिश्रा एवं कार्तिक यादव, एम.आई.एम.टी. स्टॉफ से उपप्राचार्य डॉ. एस.एन. राव, विभागाध्यक्ष श्रीमती अनीता रघुवंशी एवं आई.टी. ऑफीसर अमित राज सोनी सहित स्टॉफ मेम्बर्स की ।