Saturday 14th of November 2026

ब्रेकिंग

पचमढ़ी में पदस्थ SDO फॉरेस्ट संजू कुमार शर्मा के प्रोफेसर कॉलोनी स्थित मकान पर मारा छापा,

गौ सम्मान आव्हान अभियान के तहत पूज्यनीय संत गणों की गरिमामय उपस्थिति में सम्पन्न होगा कार्यक्रम

18 नवंबर को काल भैरव मंदिर में जुटेंगे सिहोरा वासी, जिला आंदोलन की आगामी रणनीति होगी तय

प्रतिष्ठित साहित्यिक मंच पर बिखेरेंगे अपनी रचनाओं की चमक

70वीं राष्ट्रीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता में विभिन्न मैदानों पर रोमांचक मुकाबले,दिवाकर ने नाबाद 130 रन बनाए 5 विकेट लिए

: मध्य प्रदेश गौ संवर्धन बोर्ड कार्य परिषद की बैठक भोपाल में आयोजित

Aditi News Team

Sat, Sep 30, 2023
मध्य प्रदेश गौ संवर्धन बोर्ड कार्य परिषद की बैठक भोपाल में आयोजित मध्य प्रदेश की गौशालाओ में संरक्षित गौ वंश के भरण पोषण एवं संवर्धन हेतु द्वितीय तैमास की बैठक में 52 करोड़ की राशि प्रदेश की समस्त जिला समिति में जारी कर दी गई है।।साथ ही जबलपुर, मंदसौर, एवं रायसेन जिले हेतु गौवंश वन्य विहार प्रारंभिक निर्माण कार्य हेतु भी राशि प्रदान की गई है ।।प्राय देखने में आता है कि खेतों में हार्वेस्टर का उपयोग फसल काटने के लिए किया जाता है। शेष नरवाई जला दी जाती है जिससे पर्यावरण का प्रदूषण भी होता है ‌। एवं गौवंश हेतु चार भूसा भी महंगी दर पर उपलब्ध होता है‌ ।।यही दृष्टिगत रखते हुए कृषि अभियांत्रिकी विभाग एवं गौ संवर्धन बोर्ड की सहभागिता से प्रदेश की 62 गौशालाओं को स्ट्रा रीपर हेतु आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। जिससे गौशालाएं खेतों में नवाई से भूसा तैयार कर सकें। केंद्र सरकार की गोवर्धन योजना के माध्यम से एकीकृत गोबर गैस संयंत्र निर्माण हेतु प्रदेश की चयनित सात गौशालाओं में गोबर गैस प्लांट की स्थापना की जा रही है ।जिसमें से तीन गौशालाएं क्रमशः उप जेल राजवाड़ा जिला देवास ।रामस्वनाम गोवंश सेवा धाम जिला सतना एवं जरारू धाम गौ अभयारण्य दमोह में निर्मित संयंत्र सफलतापूर्वक कार्य कर रहे हैं ।गोबर गैस संयंत्र से प्राप्त बायोगैस का उपयोग गैस ईंधन के रूप में स्थानीय रसोई तथा शेष ऊर्जा का उपयोग बिजली उत्पादन हेतु किया जा रहा है ।।साथ ही इससे निर्मित वर्मी कंपोस्ट एवं जैविक खाद भी निर्माण किया जा रहा है। उक्त नवाचार पर भी समीक्षा की गई।। जिला गौसमिति नरसिंहपुर के उपाध्यक्ष श्री दीपक दीक्षित ने प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया कि बैठक में प्रमुख रूप से बोर्ड की कार्य परिषद के अध्यक्ष स्वामी श्री अखिलेश्वर आनंद गिरि जी। प्रबंध संचालक एवं संचालक पशुपालन डॉक्टर आरके मेहिया। मध्य प्रदेश राज्य कुक्कुट विकास निगम के प्रबंधक डॉक्टर एच,भी,एस भदोरिया। ग्रामीण विकास विभाग के जॉइंट कमिश्नर श्री एम,एल ,त्यागी ।मध्य प्रदेश दुग्ध संघ से डा, निगम एवं नगरीय प्रशासन विभाग के उपसंचालक उपस्थित रहे।।

Tags :

जरूरी खबरें