: परिवार राष्ट्रीय अभिभावक संघ की दो दिवसीय क्षेत्रीय सभा जयपुर में सम्पन्न
Mon, Oct 2, 2023
परिवार राष्ट्रीय अभिभावक संघ की दो दिवसीय क्षेत्रीय सभा जयपुर में सम्पन्नकेंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार के राष्ट्रीय संस्थान एवं बौद्धिक दिव्यांगजनों के अभिभावकों का राष्ट्रीय अभिभावक संघ परिवार तथा एप्रोच ऑटिज़्म केयर सेंटर जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय 93 वीं क्षेत्रीय अभिभावक सभा का आयोजन जयपुर स्थित होटल फ़िरोई में आयोजित हुआ । कार्यक्रम में राजस्थान, मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ राज्य के बौद्धिक दिव्यांगता पर कार्यरत 200 अभिभावकों एवं संस्था प्रतिनिधियों ने सहभागिता कर बौद्धिक दिव्यांग, ऑटिज़्म से संबंधित दिव्यांगजनों के शिक्षण प्रशिक्षण, आजीविका, कानूनी अधिकार आदि विषयों पर गहन मंथन कर उनके जीवन को सशक्त बनाने की दिशा में कार्य योजना की रूपरेखा तैयार की। रतलाम, उज्जैन एवं इन्दौर जिले के अभिभावक संघ का प्रतिनिधित्व करते हुए बौद्धिक दिव्यांगता के क्षेत्र में कार्यरत जिले की अग्रणी संस्था सारथी रतलाम लखदातार फाउंडेशन की संचालिका स्वाति सोलंकी एवं राष्ट्रीय स्तर पर सेल्फ एडवोकेसी पर कार्यरत संस्था स्नेह के उपनिदेशक महेशचंद्र राठौड़ ने शिरकत की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजस्थान राज्य हाई कोर्ट जज माननीय पंकज भंडारी जी द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर किया गया । कार्यक्रम के दूसरे दीन सेल्फ एडवोकेसी पर कार्यरत देश की ख्याति प्राप्त मास्टर ट्रेनर अर्पिता यादव जी, शासकीय योजना विषय पर परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री पंकज मारू जी, स्वतंत्र लाइफ लिविंग में मनोविज्ञान की भूमिका पर नीना वाघ जी द्वारा अभिभावों को मार्गदर्शन दिया गया ।
: गाडरवारा, सेक्टर अधिकारियों की प्रशिक्षण बैठक सम्पन्न
Mon, Oct 2, 2023
सेक्टर अधिकारियों की प्रशिक्षण बैठक सम्पन्न
गाडरवारा- आगामी विधानसभा निर्वाचन के संबंध मे तहसील कार्यालय सभा कक्ष मे अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्रीमति कलावति व्यारे की अध्यक्षता मे विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 121 के लिए नियुक्त सेक्टर अधिकारियों की प्रशिक्षण बैठक का आयोजन किया गया।जिसमे तहसीलदार सुश्री प्रियंका नेताम , आकाश दहारे, नायब तहसीलदार रमाकांत चौकसे, सीईओ साईंखेड़ा बसंत चौकसे, मास्टर ट्रेनर्स डी. के. पटैल एवं उत्तम वर्मा के द्वारा आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 मे आदर्श आचार संहिता के पालन कराने के संबंध मे निर्देशित किया गया। साथ ही सी विजिल के माध्यम से एवं ऑफ लाईन प्राप्त होने वाली शिकायतों का समय सीमा का निराकरण करने के निर्देश दिए गए एवं सेक्टर अधिकारी को अपने अपने क्षेत्र मे लगातार भ्रमण करने मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन करने के निर्देशित किया गया। दूरस्थ एवं वनग्राम के मतदान केंद्रों के पहुंच मार्गों के सुधार करने हेतु संबंधित विभाग आर ई एस एवं वन विभाग को निर्देशित किया गया। इसके अलावा सम्पत्ति विरूपण हेतु नगरीय क्षेत्र मे सीएमओ एवं ग्रामीण क्षेत्रों मे सीईओ जनपद पंचायत को नियुक्त किया गया है।
: सी एम राइज साईंखेड़ा में स्वच्छता दूतों का हुआ सम्मान
Mon, Oct 2, 2023
सी एम राइज साईंखेड़ा में स्वच्छता दूतों का हुआ सम्मानराष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 154 वी जयंती तथा शास्त्री जी की 119 वी जयंती सी एम राइज साईंखेड़ा में पूर्ण उत्साह से मनाई गई। प्रातः प्रार्थना सत्र में सर्वप्रथम स्वच्छता ही सेवा की शपथ शिक्षकों और विद्यार्थियों ने ली। इसके पश्चात सभी विद्यार्थी सभा के रूप में एकत्र हुए। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने गांधी जी तथा शास्त्रीजी के आदर्शों पर प्रकाश डाला। शिक्षकों द्वारा अपने संबोधन में विद्यार्थियों को दोनों महापुरुषों से सम्बंधित रोचक और ज्ञानवर्धक तथ्यों से अवगत कराया। प्राचार्य चंद्रकांत विश्वकर्मा ने बताया कि अंग्रेजों को देश से भगाना क्यों जरूरी था!और उसके लिए सत्याग्रह कितना अनिवार्य अस्त्र था। कार्यक्रम को भव्यता तब प्राप्त हुई जब संस्था में कार्यरत समस्त सफाई कर्मियों, भृत्यों तथा सुरक्षा कर्मियों को अंग वस्त्र, टी शर्ट तथा साड़ी भेंट कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम को सभी शिक्षकों ने संबोधित किया। पूनम बसेडिया, मनीष सहन शंकर तिवारी, अखिलेश मेहरा, रत्ना राजपूत, विद्या विश्वकर्मा, रूपसिंह, लालसिंह, भागीरथ प्रसाद, सुयश सोनी, राघवेंद्र पटेल, सोनू बुधौलिया, अर्चना तिवारी, सोनल दीक्षित, आज़ाद पटेल, चंद्रशेखर बसेडिया आदि उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन मोनिका राय तथा भानु राजपूत जी ने किया। अंत मे सरदार सिंह राजपूत जी द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया।