Saturday 14th of November 2026

ब्रेकिंग

पचमढ़ी में पदस्थ SDO फॉरेस्ट संजू कुमार शर्मा के प्रोफेसर कॉलोनी स्थित मकान पर मारा छापा,

गौ सम्मान आव्हान अभियान के तहत पूज्यनीय संत गणों की गरिमामय उपस्थिति में सम्पन्न होगा कार्यक्रम

18 नवंबर को काल भैरव मंदिर में जुटेंगे सिहोरा वासी, जिला आंदोलन की आगामी रणनीति होगी तय

प्रतिष्ठित साहित्यिक मंच पर बिखेरेंगे अपनी रचनाओं की चमक

70वीं राष्ट्रीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता में विभिन्न मैदानों पर रोमांचक मुकाबले,दिवाकर ने नाबाद 130 रन बनाए 5 विकेट लिए

: गाड़रवारा, ब्लाक शिक्षाधिकारी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

Aditi News Team

Wed, Oct 4, 2023
ब्लाक शिक्षाधिकारी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण गाड़रवारा - आगामी विधानसभा निर्वाचन की तैयारी के संबंध में विकासखंड शिक्षा अधिकारी प्रताप नारायण द्वारा विकासखंड साईंखेड़ा के अंतर्गत विभिन्न मतदान केंद्रों जिनमें टेकापार, बम्होरी कला,पिपरिया, उसराय,उड़नी,पीपरपानी एवं कैलकच्छ आदि का निरीक्षण करते हुए मतदान केंद्रों पर निर्वाचन से संबंधित आवश्यक सुविधाओं एवं व्यवस्था के संबंध में दिशा निर्देश दिए गए। साथ ही पवन राजोरिया बी.ए.सी. साईंखेड़ा द्वारा विभिन्न शालाओं का अवलोकन कर छात्र-छात्राओं के शैक्षणिक स्तर का आकलन करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किये। उक्त निरीक्षण के दौरान शासकीय प्राथमिक शाला टेकापार में शिक्षक प्रभारी नरेंद्र सिंह मालवे एवं बंशीलाल अहिरवार उपस्थित रहे।ऐसे निरीक्षण विकास खण्ड के अंतर्गत लगातार होंगे ऐसी जानकारी भी प्रदान की।

Tags :

जरूरी खबरें