Saturday 14th of November 2026

ब्रेकिंग

पचमढ़ी में पदस्थ SDO फॉरेस्ट संजू कुमार शर्मा के प्रोफेसर कॉलोनी स्थित मकान पर मारा छापा,

गौ सम्मान आव्हान अभियान के तहत पूज्यनीय संत गणों की गरिमामय उपस्थिति में सम्पन्न होगा कार्यक्रम

18 नवंबर को काल भैरव मंदिर में जुटेंगे सिहोरा वासी, जिला आंदोलन की आगामी रणनीति होगी तय

प्रतिष्ठित साहित्यिक मंच पर बिखेरेंगे अपनी रचनाओं की चमक

70वीं राष्ट्रीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता में विभिन्न मैदानों पर रोमांचक मुकाबले,दिवाकर ने नाबाद 130 रन बनाए 5 विकेट लिए

: केशर काकू क्षीरसागर के पुण्यतिथि पर दी भावभीनी श्रद्धांजलि रविकरण साहू

Aditi News Team

Wed, Oct 4, 2023
केशर काकू क्षीरसागर के पुण्यतिथि पर दी भावभीनी श्रद्धांजलि रविकरण साहू जबलपुर 4 सितंबर कैबिनेट मंत्री मध्यप्रदेश अध्यक्ष तेल घानी बोर्ड दर्जा आदरणीय श्री रविकरण साहू जी ने आज जबलपुर के पश्चिम विधानसभा गंगानगर चंदन कॉलोनी में साहू समाज के सामाजिक कार्यक्रम में उपस्थित हुए जहां पर माननीय अध्यक्ष जी ने समाज भूषण, समाज माता स्वर्गीय केशर काकू क्षीरसागर मंत्री जयदत्त क्षीरसागर सागर जी के माता श्री जी की 17 वी पुण्यतिथि पर समाज के मातृ शक्ति और पुरुषों के साथ मिलकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की, मंत्री जी ने अपने उद्बोधन में स्वर्गीय केशर काकू क्षीरसागर के बारे मे कहा की बीड जिले की शिक्षा, सहकारिता क्षेत्र की जननी, बीड जिले की आवाज को दिल्ली दरबार तक बुलंद कराने वाली जननेत्री, महिला सशक्तिकरण की आदर्श शख्सियत, गांव की सरपंच से लेकर जिले की पहली महिला सांसद तक नींव रखने में अग्रणी, बीड जिले के विकास में अग्रणी, बीड जिले के गांव में हर घर में शिक्षा की गंगा बहाने वाली, बीड जिले के ग्राम-टांडा में गरीब मजदूरों के बेटे-बेटियों के के लिए शिक्षण संस्थान बनवाने तथा उन्हें भर आत्मनिर्भर बनाने में जिन्होंने महत्वपूर्ण पहल की और पूरे विश्व में माता जी ने समाज के नाम रोशन किया आज उनकी पुण्य तिथि पर उन्हें शत्-शत् नमन एवं कोटि कोटि प्रणाम कर ! इस कार्यक्रम का उद्बोधन प्रमोद पटेल भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने किया, इस कार्यक्रम में खास उपस्थित छोटेलाल साहू अमित साहू और महिला शक्ति श्रीमती सरोज साहू, श्रीमती रोशनी साहू, श्रीमती ललिता साहू श्रीमती कृष्णा बाई बर्मन सहित सेकडौ सामाजिक बंधुओ ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की.

Tags :

जरूरी खबरें