Sunday 27th of September 2026

ब्रेकिंग

विद्युत लाइन के तार चोरी एवं विद्युत पोल क्षतिग्रस्त करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

चुराये हुये सोने चांदी के जेवर कीमती लगभग 45 लाख रूपये के तथा घटना में प्रयुक्त आटो एवं सब्बल जप्त

सांईखेड़ा थाना क्षेत्र में 8 माह पूर्व सराफा दुकान से चांदी के आभूषण चोरी की घटना की थी,गोटेगांव से पकड़ा तीनों को

दुकानदार का लाइसेंस रद्द करने और किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग; कार्रवाई न होने पर कोर्ट जाने की चेतावनी

मध्यप्रदेश सरकार ने नवाचार के साथ सार्वजनिक परिवहन को दोबारा किया शुरू: केन्द्रीय मंत्री गडकरी

: गाडरवारा, तिलक पुस्तकालय के अध्यक्ष अनिल गुप्ता पत्रकार , सचिव बंसत तपा अधिवक्ता बने

Aditi News Team

Wed, Oct 4, 2023
तिलक पुस्तकालय के अध्यक्ष अनिल गुप्ता पत्रकार , सचिव बंसत तपा अधिवक्ता बने गाडरवारा । नरसिंहपुर जिले के एक प्रबुद्ध जागरूक शहर गाडरवारा के लोकमान्य तिलक सार्वजनिक पुस्तकालय के संचालन समिति के अध्यक्ष पद पर नगर में राजनीतिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, सामाजिक क्षेत्र में यशस्वी कार्यो के लिए पहचाने जाने अनिल गुप्ता अधिमान्य पत्रकार व वैश्य महासम्मेलन के कुशल संगठक को दायित्व सौंपा गया है । सचिव पद पर अधिवक्ता बंसत तपा जो कि इस पुस्तकालय योजना से लम्बे समय से जुड़े होने के साथ देव राधा वल्लभ मंदिर, गहोई वैश्य समाज, अधिवक्ता संघ आदि संगठनों में जुझारू और सक्रिय रूप से अपना योगदान करते रहे हैं, को चयनित किया गया है । इसके अलावा नगर के निष्ठावान - निरपेक्ष भाव के धनी आलोक अग्रवाल कोषाध्यक्ष व शरद अग्रवाल सहसचिव चुने गए हैं । गाडरवारा पुस्तकालय की स्थापना नगर के शिक्षाविदों, बुध्दिजीवियों, व्यवसायिक जनो, गणमान्य लोगों ने आज से एक सौ वर्ष पहले सन 1914 में कई गई थी जिसे नगर के नागरिकों व्दारा निरन्तर सफलता के साथ नियमित रूप से चल रहा है । उल्लेखनीय है कि अपनी बाल किशोर अवस्था में आचार्य रजनीश ओशो के व्दारा इस पुस्तकालय से काफी लगाव रहा और स्वाध्याय किया - इस कारण चेतना के सशक्त केंद्र इस पुस्तकालय को अंतर्राष्ट्रीय पहचान भी मिली है । नगर के विभिन्न क्षेत्रों के. नागरिकों ने वर्तमान संचालन समिति को बधाईयाँ देते हुए सदा सहयोग का भरोसा दिलाया है ।

Tags :

जरूरी खबरें