: विधायक देवेंद्र पटेल ने, प्रताप सिंह लोधी की मां के निधन पर जतायाशोक
Tue, Sep 19, 2023
कांग्रेसी विधायक देवेंद्र पटेल गडरवास पहुंचे, प्रताप सिंह लोधी के निवास और उनकी माता के निधन पर किया शोक व्यक्त।
✍️ -KamarRana
पत्रिका, IND24MP-CG
AditiNews,
रायसेन/ देवरी___रायसेन जिले की उदयपुरा विधानसभा के कांग्रेसी विधायक देवेंद्र पटेल गडरवास सोमवार को, नगर देवरी के समीप ग्राम रोढा, प्रताप सिंह लोधी राज्य समन्वयक प्रदेश कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग के निज निवास पर पहुंचे और, उनकी माताश्री स्वर्गीय फूला देवी जी के निधन पर दुख जताया।
प्रताप सिंह लोधी की मां के निधन पर शोक प्रकट करते हुए विधायक देवेंद्र पटेल ने ,शोक संतृप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
उन्होंने कहा कि माता-पिता का निधन पुत्र के लिए असहनीय और अपूर्णीय क्षति होती है , उन्होंने प्रार्थना की की ईश्वर, दिवंगत पूज्य आत्मा को आपके श्री चरणों में स्थान देकर मोक्ष प्रदान करें।
इस मौके पर कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय मसानी भी अपनी टीम के साथ प्रताप सिंह लोधी के निवास पर पहुंचे।
इस मौके पर भोजपुर विधानसभा के पूर्व विधायक राजेश पटेल के सुपुत्र युद्धवीर सिंह, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष बरेली बंटी पालीवाल, कांग्रेस कमेटी के जनरल सेक्रेटरी एल एन चौधरी मगरधा, कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष इरशाद खान, कांग्रेस के महामंत्री पुरुषोत्तम रघु ,देवरी पार्षद दिनेश अहिरवार, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता गोटी राम बघेल, एवं वरिष्ठ पत्रकार कमर राणा, वकील पठान एवं अन्य लोगो ने भी पहुंच कर शोक प्रकट किया।
: आगामी त्यौहार गणेशोत्सव के दौरान शांति व सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर बैठक सम्पन्न-
Mon, Sep 18, 2023
आगामी त्यौहार गणेशोत्सव के दौरान शांति व सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर बैठक सम्पन्न-आगामी त्यौहार गणेशोत्सव के दौरान शांति व सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस आयुक्त श्री हरिनारायणाचारी मिश्र ने आज दोपहर नगरीय पुलिस भोपाल के सभी राजपत्रित अधिकारियों तथा थाना प्रभारियों की बैठक ली, बैठक में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री अवधेश गोस्वामी, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री अनुराग शर्मा एवं समस्त डीसीपी, एडिशनल डीसीपी, एसीपी तथा सभी थाना प्रभारी मौजूद रहे I बैठक में पुलिस आयुक्त श्री मिश्र ने दिशा निर्देश देते हुए कहा कि गणेशोत्सव पर्व के दौरान शहर में शांति तथा सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु सभी थाना प्रभारी अपने क्षेत्रों में नियमित भ्रमण करते रहें, थाना मोबाइल में बलवा ड्रिल सामग्री जरूर रखें तथा रात्रि 1 बजे तक थाना नहीं छोडें I गणेश प्रतिमा आगमन, प्रस्थान तथा प्रतिमा विसर्जन के दौरान क्षेत्रों में मुस्तैद रहें, ताकि कहीं कोई विवाद की स्थिति न बनें I गणेशोत्सव के दौरान नगर रक्षा समिति तथा शांति समिति का सहयोग लें तथा नगर रक्षा समिति के सभी सदस्यों को आईकार्ड अनिवार्य रूप से देवें I आयोजकों से बातचीत कर झांकी स्थलों पर सीसीटीवी केमरे जरूर लगाने हेतु सुझाव दें तथा शांतिपूर्ण ढंग से त्यौहार मनाने हेतु आग्रह करेंI सूचना तंत्र मजबूत करें, अगर किसी प्रकार की कोई विवाद/घटना की सूचना मिलती है तो तत्काल कंट्रोल रूम या वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराएं I
: सालीचौका, संतोष अग्रवाल को हरिवंश राय बच्चन सम्मान मिला
Mon, Sep 18, 2023
संतोष अग्रवाल को हरिवंश राय बच्चन सम्मान मिलासालीचौका।मध्य प्रदेश के साहित्यकार संतोष अग्रवाल को राष्ट्रीय आंचलिक साहित्य संस्थान हरियाणा द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया इस अवसर पर ईस्ट मित्रों इष्ट मित्रों साहित्यकारों वृक्ष मित्र संस्था के सदस्यों द्वारा बधाई प्रेषित की एवं राष्ट्रीय आंचलिक साहित्य संस्था के अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया स्मरण हरिवंश राय बच्चन फिल्मी दुनिया के नायक महानायक अमिताभ बच्चन के पिता है ।