: गाडरवारा, मूंग के भुगतान के लिए किसानों ने सौंपा ज्ञापन
Sun, Sep 17, 2023
मूंग के भुगतान के लिए किसानों ने सौंपा ज्ञापनhttps://youtu.be/NX5sbqbq1f4?si=W47nAp8nMVNItMNyगाडरवारा। पलोहा बड़ा गत माह से क्षेत्र के किसान मूंग विक्रय की राशि के भुगतान के लिए दर दर भटक रहे है।सेवा सहकारी समिति मर्यादित पलोहा बड़ा द्वारा मालपानी वेयर हाउस गूजर झिरिया में किसानों ने समर्थन मूल्य पर मूंग का विक्रय किया था लेकिन विक्रय की गई मूंग की राशि अभी तक प्राप्त नहीं हुई है जिससे किसानों को आर्थिक परेशानियों से गुजरना पड़ रहा है। मूंग विक्रय की राशि शीघ्र दिलाने की मांग को लेकर किसानों द्वारा मध्य प्रदेश शासन के मुखिया माननीय मुख्यमंत्री,कृषि मंत्री, कलेक्टर, उप संचालक कृषि, को ज्ञापन मेल किया जा चुका है। किसानों ने मूंग विक्रय की राशि दिलाने हेतु अनु विभागीय दंडाधिकारी गाडरवारा को ज्ञापन सौंपा ।अब तक भुगतान न होने से किसान बहुत परेशान हो चुके है । किसानों ने बताया की यदि मूंग विक्रय की राशि का भुगतान शीघ्र नहीं हुआ तो आंदोलन हेतु बाध्य होना पड़ेगा जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी ।ज्ञापन सौंपते समय मनोज अवस्थी, मेहरवान गुर्जर, जगदीश गुर्जर , राजेंद्र सिंह, रघुवर, शंकर लाल , हेमराज गुर्जर ,सज्जन गुर्जर , कमलेश गुर्जर , राकेश लोधी,अवध गुर्जर सहित कई किसान उपस्थित रहे ।
: ये राजतंत्र नही लोकतंत्र है,जनता सिहोरा के साथ मझौली विकासखंड के दर्जनों ग्रामों में पहुंची जिला सिहोरा अधिकार यात्रा
Sat, Sep 16, 2023
अनिल जैन सिहोरा
ये राजतंत्र नही लोकतंत्र है,जनता सिहोरा के साथ
मझौली विकासखंड के दर्जनों ग्रामों में पहुंची जिला सिहोरा अधिकार यात्रा
https://youtu.be/1_mHDCEDKCc?si=19NBEZNV97gmxzUi
समिति ने कहा जो सत्य उसे प्रमाण नहीं चाहिए
सिहोरा -लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति की जिला सिहोरा अधिकारी यात्रा आज द्वितीय दिवस मझौली विकासखंड के अनेक ग्रामों में पहुंची। लगभग सभी ग्रामों में लोगों ने सिहोरा जिला की बात का न केवल समर्थन किया बल्कि मांग की कि मझौली के लिए सिहोरा ही सबसे उपयुक्त जिला है ।रविवार को यात्रा का तृतीय और अंतिम दिवस होगा ।
सत्य को प्रमाण क्या?
लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति ने अपनी जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि देश में राजतंत्र नही लोकतंत्र है,और मझौली का जन जन सिहोरा जिला के साथ है।यह सत्य है की मझौली से सिहोरा की दूरी मात्र 19 किलोमीटर है और जबलपुर की 40 किलोमीटर। सिहोरा और मझौली के बीच के प्रत्येक नागरिक के मध्य रोटी भात का वर्षों पुराना संबंध है। ऐसे में भी यदि इस बात के प्रमाण की मांग की जाती है कि मझौली सिहोरा जिला चाहता है या नहीं, यह पूर्णतया गलत है। सत्य को किसी प्रमाण की आवश्यकता नहीं होती। समिति के अनिल जैन ने कहा कि विधायकों का नाम लेकर सिहोरा को जिला बनाने से रोकना केवल बहाना बाजी है सरकार का दायित्व लोगों को सुविधा उपलब्ध कराना है ।उनकी सुविधाओं का ध्यान रखना है यह पूर्णतया स्पष्ट है कि मझौली, बचैया,बहोरीबंद, ढीमरखेड़ा खमतरा, सिलोंडी,पान उमरिया, स्लीमनाबाद की सिहोरा से दूरी उनके वर्तमान के जिलों से कहीं कम और सुविधाजनक है इसलिए यह एक सत्य है जिसे झुठलाया नहीं जा सकता। सरकारों को इस प्रकार की बहाना बाजी को विराम देते हुए सिहोरा को जिला बनना चाहिए।
इन ग्रामों में पहुंची यात्रा -
द्वितीय दिवस की यात्रा मोहसाम, गुनहरू,गांधीगंज(गंजताल), गौरहा,बंधा-हरदुआ,तलबा,नांदघाट,तलाड़,रोसरा,जौली,पड़वार, नैगवां,पोंडा, में निकाली गई।समिति के सदस्यों को सभी ग्रामों में अच्छा खासा समर्थन मिला।
तृतीय दिवस की यात्रा कल
लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति के विकास दुबे, सुशील जैन और कृष्ण कुमार कुररिया ने कहा की यात्रा का तृतीय दिवस आज रविवार को होगा जिसमें अधिक से अधिक ग्रामों से संपर्क कर सिहोरा जिला का वातावरण बनाया जाएगा।द्वितीय दिवस की यात्रा में समिति के सुशील जैन,रमा चौरसिया,विकास दुबे,नवीन शुक्ला,सालेग्राम पाठक,संतोष पांडे,कृष्ण कुमार कुररिया,अनिल जैन,रामजी शुक्ला,लकी,रोहित,अजहर खान सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे।
: शिक्षको का प्रशस्त एप्प प्रशिक्षण आयोजित
Sat, Sep 16, 2023
शिक्षको का प्रशस्त एप्प प्रशिक्षण आयोजितगाडरवारा। गत दिवस क्षेत्र के साईंखेड़ा ब्लॉक अंतर्गत जनशिक्षा केंद्र कन्या नवीन एवं पलोहाबड़ा के शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों के दिव्यांग बच्चों के चिन्हांकन हेतु तैयार किए गए प्रशस्त मोबाइल एप्प के लिए शिक्षको का प्रशिक्षण स्थानीय शासकीय कन्या नवीन विद्या भवन में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का विधिवत शुभारंभ विद्या की देवी माँ सरस्वती के चित्र का पूजन एवं वंदना से किया गया। प्रशिक्षण के शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए साईंखेड़ा बीआरसी गिरीश पटैल ने कहा कि स्कूलों के दिव्यांग बच्चों की भी पढ़ाई अन्य बच्चों की भांति हो एवं उन्हें शासन की योजनाओं का लाभ मिले। ऐसे दिव्यांग बच्चों के चिन्हांकन हेतु प्रशस्त एप्प तैयार किया गया है जिसके माध्यम से शिक्षक अपनी शाला के दिव्यांग बच्चों का चिन्हाकन करे। बीएसी संदीप स्थापक ने कहा कि वर्तमान समय मे हम लोगो के समक्ष मीन्स कम मैरिट परीक्षा, स्टेट अचीवमेंट सर्वे, अर्धवार्षिक परीक्षा सहित अनेक चुनोतियाँ है जिनका सामना हमें करना है। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर बीएसी योगेन्द्र झारिया, सीएसी प्रशांत राय एवं प्रभात रूसिया ने शिक्षको को 21 प्रकार की दिव्यांगता को विस्तारपूर्वक बताते हुए दिव्यांग छात्र छात्राओं को मिलने वाले लाभ एवं प्रशस्त एप्प में रजिस्ट्रेशन व उस पर कार्य करने की संपूर्ण प्रक्रिया समझाई। प्रशिक्षण में सीएसी बनवारी लाल नागवंशी, अपसार खान, आजाद कौरव, विश्वसनेही साहू, मधुसूदन पटैल, महेंद्र कौरव,संतोष कौरव, राहुल कोरी, नारायण पटैल, रामेश्वर कहार, रेखा शर्मा, पुष्पा कोरी, विजयश्री राय, ऋचा गुप्ता, भागवती मेहरा, अंजुलता नेमा, वर्षा सकवार सहित अनेक शिक्षक उपस्थित रहे।