: गाडरवारा, विकासखंड एसईएएस कोर कमेटी गठन एवं बैठक आयोजित
Fri, Sep 15, 2023
विकासखंड एसईएएस कोर कमेटी गठन एवं बैठक आयोजितगाडरवारा । गत दिवस विकासखंड चीचली के जनपद शिक्षा केंद्र में विकासखंड स्तरीय स्टेट एजुकेशनल अचीवमेंट सर्वे संबंधित कोर कमेटी का गठन एवं बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक को सम्बोधित करते हुए विकासखंड स्रोत समन्वयक डी के पटैल द्वारा तीन नवंबर को होने वाले इस एसईएएस सर्वे के उद्देश्यों, विभिन्न सम्मिलित कक्षाओं एवं विषयों के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की। एसईएएस के विकासखंड कोऑर्डिनेटर सत्यम ताम्रकार द्वारा क्लस्टर स्तरीय कोर कमेटी के गठन, सर्वे से संबंधित विभिन्न पहलुओं, सर्वे की रूपरेखा, विषयवार, कक्षावार सर्वे में सम्मिलित पाठ्यक्रम, सर्वे के उद्देश्यों, सर्वे में शालाओं के चयन का आधार, साप्ताहिक टेस्ट, मॉक टेस्ट एवं प्रश्न बैंक की पाठ्यपुस्तक एवं संबंधित लर्निंग आउटकम से मैपिंग के बारे में समझाया गया। इस सर्वे में सम्मिलित कक्षा तीसरी तथा पांचवी में हिंदी, गणित, पर्यावरण तथा कक्षा आठवीं में हिंदी, गणित, विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान विषयों के पाठ से संबंधित लर्निंग आउटकम पर विस्तार पूर्वक चर्चा हुई। विभिन्न साप्ताहिक अभ्यास टेस्ट समय सीमा में पूर्ण किए जाने एवं जांच उपरांत विश्लेषण करने संबंधी सुझाव दिए गए । विदित हो कि विकासखंड स्तरीय कोर कमेटी में हिंदी विषय में आंचल पटले, बालमुकुंद वर्मा, संजीता सोनी, गणित विषय हेतु रागिनी राजपूत, मन्नालाल पटले, चंद्रिका कौरव, पर्यावरण विषय हेतु स्वप्निल नामदेव, मनीष नेमा, विज्ञान विषय हेतु उमेश मेहरा तथा सामाजिक विज्ञान विषय हेतु मुकेश पगारे को विषय विशेषज्ञ रखा गया है। इस बैठक में बीएसी अरुण दुबे, सभी जन शिक्षा केंद्रों के क्लस्टर कोऑर्डिनेटर तथा सभी जनशिक्षकों ने अपनी सक्रिय सहभागिता दी। यह बैठक जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केंद्र नरसिंहपुर आर पी चतुर्वेदी के निर्देशन में तथा एपीसी एकेडमिक युजवेंद्र सिलावट के मार्गदर्शन में संपन्न हुई ।
: सांगई में एफएलएन मेला एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित
Fri, Sep 15, 2023
सांगई में एफएलएन मेला एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजितगाडरवारा। गत दिवस क्षेत्र के साईंखेड़ा ब्लॉक अन्तर्गत ग्राम सांगई की एकीकृत शासकीय नवीन माध्यमिक शाला में हिंदी दिवस के अवसर पर कक्षा पहली एवं दूसरी के बच्चों के लिए एफएलएन मेला आयोजित किया गया। एफएलएन मेले में कक्षा शिक्षको देवेंद्र ठाकुर एव श्रीमती लता कहार द्वारा विभिन्न स्टाल लगाए गए जिनमे बच्चों के बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान को परखा गया। मेले में बच्चों के ज्ञान को परखने के लिए रंगो, फल, फूलों, अनाज एवं संख्या कार्ड के स्टाल लगाए गए एवं सीधी रेखा व तिरछी रेखा की पहचान हेतु उन्हें गतिविधियां कराई गई। मेले में बच्चों के पालक भी उपस्थित रहे। मेला उपरांत 8 वी के छात्र छात्राओं ने प्रधानपाठक दशरथ प्रसाद जाटव एवं माध्यमिक शिक्षक मधुसूदन पटैल के मार्गदर्शन में लोकतंत्र में मतदान के महत्तव पर निबंध लिखकर प्रतिभा कौशल का प्रदर्शन किया ।
: सिराज अहमद सिद्दिकी बेंगलौर में लेंगे प्रशिक्षण
Fri, Sep 15, 2023
सिराज अहमद सिद्दिकी बेंगलौर में लेंगे प्रशिक्षणगाडरवारा। भारत सरकार द्वारा स्टार्स प्रोजेक्ट के अंतर्गत प्रधानध्यापको के क्षमता वर्धन हेतु 6 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण अजीज प्रेम जी यूनिवर्सिटी बेंगलौर में 18 सितंबर से 23 सितंबर तक आयोजित किया जा रहा है। उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में क्षेत्र के ग्राम पाली (खैरी) की शासकीय प्राथमिक शाला के नवाचारी प्रधानपाठक सिराज अहमद सिद्दिकी सहित जिले के 8 प्रधानाध्यापक शामिल होंगे। जिला शिक्षा अधिकारी एच पी कुर्मी, जिला परियोजना समन्वयक आर पी चतुर्वेदी, बीईओ प्रतापनारायण, बीआरसी गिरीश पटैल , बीएसी संदीप स्थापक, योगेंद्र झारिया, मनीराम मेहरा, पंवन राजौरिया सहित समस्त जनशिक्षकों एवं शिक्षको ने सिराज अहमद सिद्दिकी को प्रशिक्षण हेतु अग्रिम शुभकामनायें दी है।