: एफएलएन मेला संबंधित उन्मुखीकरण आयोजित
Wed, Sep 13, 2023
एफएलएन मेला संबंधित उन्मुखीकरण आयोजितगाडरवारा । विगत दिवस विकासखंड चीचली के जन शिक्षा केंद्र उत्कृष्ट विद्यालय चीचली में हिंदी दिवस के अवसर पर 14 सितंबर को आयोजित होने वाले शासकीय प्राथमिक विद्यालयों में एफएलएन मेले से संबंधित प्रशिक्षण आयोजित किया गया। मास्टर ट्रेनर सत्यम ताम्रकार द्वारा जिला शिक्षा केंद्र से प्राप्त पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन प्रोजेक्टर के माध्यम से जन शिक्षा केंद्र अधीनस्थ शासकीय प्राथमिक विभाग प्रधानपाठकों एवं शिक्षकों को इस मेले के आयोजन से संबंधित विभिन्न गतिविधियों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। उनके द्वारा विभिन्न स्टॉलों जैसे पंजीयन, बौद्धिक विकास, भाषा विकास, गणित की तैयारी, बच्चों का कोना, सामाजिक एवं भावनात्मक विकास तथा मेले में धूम, छोटी-छोटी दैनिक जीवन की सामग्री के उपयोग से बच्चों के बौद्धिक विकास के अवलोकन इत्यादि बिंदुओं को समाहित किया गया। इस आयोजन हेतु प्राथमिक शाला में पदस्थ शिक्षक, नवभारत साक्षरता के अक्षर साथी, कमाल के कैंप में पंजीकृत वॉलिंटियर इत्यादि का सहयोग लिया जा सकता है। प्रत्येक स्टॉल पर एक सहयोगी की उपस्थिति तथा बच्चों के माता-पिता, अभिभावकों को रिपोर्ट कार्ड प्रदान करने संबंधी विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा हुई। इस उन्मुखीकरण में जन शिक्षा केंद्र के सभी शासकीय प्राथमिक शालाओं से संबंधित प्रधानपाठकों ने सक्रिय सहभागिता दी। यह उन्मुखीकरण जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केंद्र नरसिंहपुर के मार्गदर्शन तथा विकासखंड स्त्रोत समन्वयक डी के पटेल एवं प्रभारी प्राचार्य उत्कृष्ट विद्यालय चीचली भारत ताम्रकार के निर्देशन में संपन्न हुआ।
: डीपीसी ने क्षेत्रीय शालाओं का निरीक्षण कर एफएलएन पढ़ाई का लिया जायजा
Wed, Sep 13, 2023
डीपीसी ने क्षेत्रीय शालाओं का निरीक्षण कर एफएलएन पढ़ाई का लिया जायजागाडरवारा। बीते दिवस जिला शिक्षा केंद्र से जिला परियोजना समन्वयक डॉ आर पी चतुर्वेदी ने क्षेत्रीय स्कूलों का निरीक्षण कर एफएलएन पढ़ाई का जायजा लेकर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने एपीसी समीर त्यागी, निपुण प्रोफ़ेशनल नेहा राजन एवं बीएसी व एसईएएस विकासखण्ड प्रभारी पंवन राजोरिया के साथ ग्राम मिढवानी (देवरी) , पाली की शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओ सहित ग्राम आमगाँव छोटा के बालिका छात्रावास का निरीक्षण करते हुए कहा की शालाओ में कक्षा पहली से तीसरी तक एफएलएन की पढ़ाई राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा गई गाइडलाइन अनुसार होना चाहिए। 14 सितंबर को सभी शालाओ में एफएलएन मेलो का आयोजन अनिवार्य रूप से हो एवं एसईएएस के अंतर्गत प्रत्येक सप्ताह तीसरी , पांचवीं एवं आठवी के बच्चों का साप्ताहिक टेस्ट हो एवं कठिन बिंदुओं पर आवश्यक रूप से चर्चा के साथ उनका निदान हो। निरीक्षण के समय श्री चतुर्वेदी ने ग्राम पाली की शासकीय प्राथमिक शाला में बच्चों के शैक्षिक स्तर एवं शाला के वातावण पर अतिप्रसन्नता जाहिर की । उन्होंने शिक्षक सिराज अहमद सिद्दिकी एवं ब्रजेश श्रीवास के नवाचारों को सराहा। उंन्होने मिढवानी की शासकीय माध्यमिक शाला में तैयार पुस्तकालय की प्रशंसा की एवं पुस्तकालय को छात्रो के हित में बताया। उनके निरीक्षण के दौरान सीएसी दीपक स्थापक एवं शिक्षक उपस्थित रहे ।
: लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति,सिहोरा,सार्वजनिक बैठक दिनांक 12 सितंबर 2023
Tue, Sep 12, 2023
अनिल जैन ,सिहोरा
लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति,सिहोरा,सार्वजनिक बैठक दिनांक 12 सितंबर 2023दिनांक 12 सितंबर 2023 को लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति द्वारा पुराने बस स्टैंड,सिहोरा में सिहोरा जिला के लिए आगामी रणनीति तय करने के लिए बैठक हुई, जिसमें सिहोरा को जिला बनाने के लिए आगामी आंदोलन आपसी चर्चा के बाद इस प्रकार से तय हुआ -1- आगामी 15, 16 ,और 17 सितंबर को ,"जिला सिहोरा अधिकार यात्रा" प्रस्तावित सिहोरा जिला के तय किए गए मार्गों पर निकालते हुए प्रत्येक गांव में जिला हेतु संपर्क चलाया जाएगा।इस यात्रा में दर्जनों गाडियां और सैकड़ो लोग साथ होंगे।
2- संपूर्ण सिहोरा विधानसभा की समस्त 60 ग्राम पंचायत एवं संपर्क की गई अन्य ग्राम पंचायत में आगामी 25 सितंबर 2023 को एक दिवसीय "सिहोरा जिला" की मांग को लेकर ग्राम पंचायत स्तरीय धरना दिया जाएगा।3,- सिहोरा खितौला के प्रत्येक घर में काला झंडा कल 13 सितंबर से लगाया जाएगा।4 - सिहोरा के समस्त घरों में रात्रि 8:00 बजे 5 मिनट के लिए लाइट बंद करके सिहोरा जिला की मांग को लेकर एक दीपक प्रत्येक घर के आंगन में जलाया जाएगा। इसकी तिथि जिला अधिकार यात्रा के पश्चात घोषित की जाएगी।समिति ने सर्व समिति से यह निर्णय लिया कि वर्तमान सरकार के शेष कार्यकाल में सिहोरा जिला बन जाए इसका भर्षक प्रयास किया जाएगा।