: पलेरा में बच्चों ने किया शिक्षको का सम्मान
Thu, Sep 7, 2023
पलेरा में बच्चों ने किया शिक्षको का सम्मानगाडरवारा। गत दिवस चीचली ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पलेरा की एकीकृत शासकीय माध्यमिक शाला में बच्चों ने शिक्षक दिवस पर संस्था के शिक्षको को तिलक लगाकर सम्मानित किया एवं शाला परिवार को दीवाल घड़ी भेंट की। इस अवसर पर शाला के प्रधानपाठक मनीष श्रीवास्तव ने कहा कि देश मे सनातन काल से ही गुरु शिष्य परंपरा रही है। आप सभी बच्चों ने हम लोगो को जो सम्मान दिया है उंसके लिए आप सभी धन्यवाद के पात्र है। आप सभी बच्चे स्कूल एवं घर पर बेहतर पढ़ाई करते हुए स्कूल में दिए जा रहे गृहकार्य को भी समय पर पूर्ण करते हुए प्रतिदिन जाँच कराएं। कार्यक्रम में श्रीमती प्रमिला श्रीवास्तव, किशोर विश्वकर्मा एवं अतिथि शिक्षक अंजली कौरव सहित शाला के छात्र छात्राएँ उपस्थित रहे ।
: विद्यार्थियों की जुबान पर फिर छाया मोगली
Thu, Sep 7, 2023
विद्यार्थियों की जुबान पर फिर छाया मोगलीगाडरवारा बीते दिवस चीचली के जन शिक्षा केंद्र उत्कृष्ट विद्यालय में कनिष्ठ वर्ग की जन शिक्षा केंद्र स्तरीय मोगली बाल महोत्सव प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में जन शिक्षा केंद्र के सभी प्राथमिक, माध्यमिक, एकीकृत शालाओं के कक्षा पांचवी से आठवीं में अध्यनरत एक छात्र एवं एक छात्रा ने अपनी सहभागिता दी। लिखित परीक्षा के परिणाम के आधार पर छात्र वर्ग में प्रथम स्थान निखिल मेहरा उत्कृष्ट विद्यालय चीचली एवं द्वितीय स्थान राजदीप कौरव माध्यमिक शाला छेनाकछार बी ने प्राप्त किया। इसी प्रकार छात्रा वर्ग में प्रथम स्थान कुसुम कौरव माध्यमिक शाला किरहकोटा एवं द्वितीय स्थान रितिका कौरव माध्यमिक शाला छैनाकछार बी ने प्राप्त किया। अब यह विजयी विद्यार्थी 8 सितंबर को विकासखंड स्तरीय कनिष्ठ वर्ग की मोगली महोत्सव परीक्षा में जनपद शिक्षा केंद्र चीचली में अपनी सहभागिता देंगे। इस प्रतियोगिता में सहभागिता करने वाले प्रत्येक विद्यार्थी को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इस प्रतियोगिता के सफल संचालन में सत्यम ताम्रकार, सुनील सोनी, दीपक चौरसिया, दीपक मेहरा, मन्नालाल पटले एवं गिरीश ताम्रकार का सकारात्मक सहयोग रहा। परिणाम संकलन का कार्य सत्यम ताम्रकार एवं विनीत नामदेव द्वारा किया गया। यह प्रतियोगिता जनशिक्षाकेंद्र प्रभारी भारत ताम्रकार के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में संपन्न हुई।
: स्वच्छता पखवाड़ा में जारी है विभिन्न गतिविधियां
Thu, Sep 7, 2023
स्वच्छता पखवाड़ा में जारी है विभिन्न गतिविधियांगाडरवारा। क्षेत्र के चीचली विकासखंड की शासकीय प्राथमिक शाला बांदरबर्रू में स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियां यथा- नारे, जल संवर्धन, स्वच्छता रैली, सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर बने पम्प्लेट्स का विद्यार्थियो द्वारा प्रदर्शन बीते दिवस किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिका रिजवाना अली एवं शिक्षक गिरीश कुमार ताम्रकार ने बच्चों को स्वच्छता से संबंधित बहुत सी जानकारियां प्रदान की। कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राओं ने अपने आसपास के लोगों को भी जागरूक करने की बात कही और जल संवर्धन के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी को प्रतिदिन एक लीटर जल बचाना चाहिए। विद्यालय स्तर की इन स्वच्छता पखवाड़ा गतिविधियों में विद्यालय में पदस्थ शिक्षकों के साथ स्वसहायता समूह के सदस्यों तथा शाला प्रबंधन समिति का सकारात्मक सहयोग भी प्राप्त हुआ।