: एसईएएस उन्मुखीकरण संपन्न
Fri, Sep 8, 2023
एसईएएस उन्मुखीकरण संपन्नगाडरवारा बीते दिवस चीचली के जन शिक्षा केंद्र उत्कृष्ट विद्यालय चीचली में स्टेट एजुकेशनल अचीवमेंट सर्वे (एसईएएस) संबंधित उन्मुखीकरण का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण को संबोधित करते हुए एसईएएस के कलस्टर कोऑर्डिनेटर गिरीश ताम्रकार द्वारा क्लस्टर स्तरीय कोर कमेटी, सर्वे से संबंधित विभिन्न पहलुओं, सर्वे की रूपरेखा तथा विषयवार, कक्षावार सर्वे में सम्मिलित पाठ्यक्रम से सभी को अवगत कराया। एसईएएस के विकासखंड कोऑर्डिनेटर सत्यम ताम्रकार द्वारा विस्तृत रूप में उपस्थित प्रधानपाठकों को सर्वे के उद्देश्यों, सर्वे में चयन का आधार, साप्ताहिक टेस्ट, मॉक टेस्ट एवं प्रश्न बैंक की पाठ्यपुस्तक एवं संबंधित लर्निंग आउटकम से मैपिंग के बारे में समझाया गया। इस सर्वे के उद्देश्य कक्षा तीसरी तथा पांचवी में हिंदी, गणित, पर्यावरण तथा कक्षा आठवीं में हिंदी, गणित, विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान विषयों के पाठ से संबंधित लर्निंग आउटकम पर विस्तार पूर्वक चर्चा हुई। विभिन्न अभ्यास सप्ताह टेस्ट समय सीमा में पूर्ण किए जाने एवं जांच उपरांत विश्लेषण करने संबंधी सुझाव दिए गए । यह उन्मुखीकरण जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केंद्र नरसिंहपुर तथा विकासखंड स्त्रोत समन्वयक चीचली डी के पटैल के निर्देशन में तथा जन शिक्षा केंद्र प्रभारी प्राचार्य भारत ताम्रकार के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। उल्लेखनीय है कि जिला शिक्षा केंद्र द्वारा प्रत्येक जन शिक्षा केंद्र में इस एसईएएस सर्वे हेतु एक कलस्टर कोऑर्डिनेटर तथा विकासखंड हेतु एक कोआर्डिनेटर बनाया गया है। चीचली विकासखंड में सत्यम ताम्रकार उत्कृष्ट विद्यालय चीचली एवम साईंखेड़ा विकासखंड में पवन राजौरिया बीएसी को विकासखंड एसईएएस कोआर्डिनेटर नियुक्त किया गया है।
: सांगई में बच्चों को बाल अपराधों से मुक्ति हेतु दी उपयोगी जानकारी
Fri, Sep 8, 2023
सांगई में बच्चों को बाल अपराधों से मुक्ति हेतु दी उपयोगी जानकारीगाडरवारा। गत दिवस क्षेत्र के साईंखेड़ा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सांगई की एकीकृत शासकीय नवीन माध्यमिक शाला में नवाचारी माध्यमिक शिक्षक मधुसूदन पटैल की पहल पर विदिशा सोसाइटी वेलफेयर आर्गनाइजेशन जिला नरसिंहपुर के सीएसडब्ल्यू अभिषेक गुर्जर एवं छोटेलाल धानक ने छात्र छात्राओं को बाल अपराधों के तहत बाल विवाह, बाल यौन शोषण , बाल तस्करी एवं बाल मजदूरी आदि के विषय मे जानकारी देते हुए इनसे मुक्ति हेतु विस्तारपूर्वक बताया। कार्यक्रम में छात्र छात्राओं को बाल विवाह पर प्रतिबंध की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में माध्यमिक शिक्षक श्री पटैल ने छात्र छात्राओ को बताया कि हमारे देश मे बाल विवाह, बाल तस्करी, बाल मजदूरी, बाल यौन शोषण की जड़े मजबूत हो चुकी है। समाज मे जागरूकता के बलबूते ही इनसे मुक्ति पाई जा सकती है। इस अवसर पर शिखा कहार सहित अनेक छात्र छात्राएँ उपस्थित रहे।
: शालाओ में साक्षरता की दिलाई शपथ
Fri, Sep 8, 2023
शालाओ में साक्षरता की दिलाई शपथगाडरवारा। गत दिवस अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर क्षेत्रीय शासकीय शालाओं में शिक्षको द्वारा कि साक्षरता की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर शिक्षार्थियों ने साक्षर बनने एवं स्वयंसेवकों ने साक्षरता में पूर्ण सहयोग की शपथ ली। इस मौके पर छात्र छात्राओं ने भी साक्षरता अभियान में सहयोग की बात कही। इस अवसर पर अक्षर साथी भी उपस्थित रहे।