: बीआरसी ने लिया ईसीसीई प्रशिक्षण का जायजा
Sun, Sep 10, 2023
बीआरसी ने लिया ईसीसीई प्रशिक्षण का जायजागाडरवारा। विगत दिवस जनपद शिक्षा केंद्र चीचली के बीआरसी डी के पटैल ने स्कूल शिक्षा विभाग एवं महिला बाल विकास विभाग के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के ईसीसीई प्रशिक्षण का अवलोकन किया। इस प्रशिक्षण को संबोधित करते हुए पूर्व प्राथमिक कक्षाओं में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा अध्ययन अध्यापन, तीन चार एवं पाँच वर्ष के बच्चों हेतु विभिन्न गतिविधियां, प्रशिक्षण के विभिन्न पहलुओं तथा प्रशिक्षण में संलग्न शिक्षा विभाग के मास्टर ट्रेनर बलराम प्रजापति, गिरीश ताम्रकार, मनीष नेमा द्वारा दिए जाने वाले प्रशिक्षण के गुणवत्ता का जायजा लिया। उनके साथ उत्कृष्ट विद्यालय चीचली के शिक्षक सत्यम ताम्रकार द्वारा प्रशिक्षण के विभिन्न बिंदुओ, उपयोगिता, अभिवृत्ति परिवर्तन, व्यवहारिक अनुप्रयोग तथा राष्ट्रीय नवीन शिक्षा नीति 2020 के परिपालन में इस प्रशिक्षण की उपयोगिता, प्रशिक्षण मार्गदर्शिका तथा वर्कशीट में अंकित विभिन्न अंशों की दक्षताओं पर चर्चा की। उल्लेखनीय है कि प्रथम चरण में यह प्रशिक्षण विद्यालय परिसर में स्थित आंगनवाड़ी की कार्यकर्ताओं को तीन माह में पांच-पांच दिवस दिए जाना है। इसी क्रम में यह द्वितीय माह का प्रशिक्षण जारी है। इस प्रशिक्षण में महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी एवं उनके विभिन्न सेक्टर की सुपरवाइजर भी उपस्थित रही।
: पलेरा की माध्यमिक शाला में मटकी फोड़ प्रतियोगिता आयोजित
Sun, Sep 10, 2023
पलेरा की माध्यमिक शाला में मटकी फोड़ प्रतियोगिता आयोजितगाडरवारा। गत दिवस क्षेत्र के चीचली ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पलेरा की एकीकृत शासकीय माध्यमिक शाला में बालसभा के समय श्री कृष्ण जन्माष्ठमी के परिपेक्ष्य में मटकी फोड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया हालांकि पहले दिन किसी भी छात्र या छात्रा को मटकी फोड़ने में सफलता नही मिली। शाला के प्रधानपाठक मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि अगले शनिवार को बालसभा में मटकी फोड़ प्रतियोगिता पूर्ण की जाएगी। प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर सूरज विश्वकर्मा, रीत कौरव ,धनवती विश्वकर्मा, पूजा ठाकुर ,अमित ठाकुर, आदित्य कतिया के अलावा शिक्षिका श्रीमती प्रमिला श्रीवास्तव, किशोर विश्वकर्मा, अतिथि शिक्षक देवकिशन मेहरा एवं अंजलि कौरव उपस्थित रहे ।
: गाडरवारा, रंगोली बनाकर दिया मतदान का संदेश
Sun, Sep 10, 2023
रंगोली बनाकर दिया मतदान का संदेश
गाडरवारा। गत दिवस क्षेत्र के साईंखेड़ा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पीपरपानी के शासकीय हाईस्कूल में प्रभारी प्राचार्य राजेन्द्र मेहरा के मार्गदर्शन में छात्राओं ने विधानसभा निर्वाचन की स्वीप गतिविधियों के तहत रंगोली सजाकर मतदान करने का संदेश दिया। रंगोली बनाने के उपरांत सभी ने मतदाता जागरूकता के संदेश की शपथ ली। इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं पायल रजक,प्रतिभा लोधी,अनुष्का कुबरे, मुस्कान राठौर, सुहानी राजपूत ने आकर्षक रंगोलियाँ तैयार की। छात्राओं के इस कार्य मे शिक्षक संदीप पटेल, महेंद्र पटेल,अंकित आर्य, राहुल राजपूत,श्रीमति तुलसा वर्मा,श्रीमती कंचन अग्रवाल ने उन्हें मार्गदर्शन दिया ।