: गाडरवारा, नपा के कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
Tue, Aug 29, 2023
नपा के कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
गाडरवारा। नगर पालिका के समस्त विनियमितीकरण स्थायीकर्मियों को नियमित एवं वर्ष 2007 से 2016 तक के दैनिक श्रमिकों को विनियमित किये जाने के संबंध में सीएमओ जयश्री चौहान एवं नपा अध्यक्ष पं. षिवाकांत मिश्रा को एक ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में उल्लेखित किया गया है कि शासन के आदेषानुसार विनियमितीकरण हुये कर्मचारियों को नियमित किये जाने एवं 2007 से 2016 तक के दैनिक श्रमिकों को विनियमित किये जाने के आदेष प्रसारित किये गये है। लेकिन नगर पालिका गाडरवारा द्वारा न तो विनियमित से नियमित किया जा रहा है और न ही 2007 से 2016 तक के दैनिक श्रमिकों को विनियमित किये जाने की कार्यवाही की जा रही है, जिससे हम सभी का भविष्य अंधकारमय हो रहा है। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया है कि वर्तमान स्थापना शाखा प्रभारी द्वारा मनमानी कार्यप्रणाली अपनाई जा रही है जिससे समस्त कर्मचारियों को रोष व्याप्त है इसी के चलते कर्मचारियों ने एकत्रित होकर सीएमओ मैडम एवं नपा अध्यक्ष के समक्ष निवेदन प्रस्तुत किया।समस्त कर्मचारियों ने निवेदन किया है विनियमित कर्मचारियों को नियमित एवं दैनिक श्रमिकों को विनियमित किये जाने की कार्यवाही यथाषीघ्र किया जाए।ज्ञापन देते समय अध्यक्ष पं. षिवाकांत मिश्रा ने सभी नपा कर्मचारियों के कार्यों की जमकर प्रषंसा की और कहा कि नपा कर्मचारियों के हम हमेषा साथ हैं और उनके हक के लिये जो अच्छे से अच्छा होगा हम अपने कर्मचारियों के लिये अवष्य करेंगे। उन्होंने 03 दिनों में सभी कर्मचारियों की मांग पर विचार कर पूरा किये जाने का आष्वासन दिया। वहीं सीएमओ श्रीमति जयश्री चौहान ने सभी कर्मचारियों की मांग पर विचार के उपरांत उनकी मांगे पूरी किये जाने का आष्वासन दिया।
: शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बरेली में खेल दिवस पर हुआ आयोजन
Tue, Aug 29, 2023
शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बरेली में खेल दिवस पर हुआ आयोजनबरेली।आज दिनांक 29/8/2023 को शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बरेली में राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन किया गया। संस्था के प्राचार्य डॉ. नीरज दुबे ने ध्यानचंद जी के चरित्र माल्यार्पण कर ध्यानचंद की जीवन पर प्रकाश डाला एवं राष्ट्रीय स्तर पर मेजर ध्यानचंद के नाम पर मिलने वाले पुरस्कारों के विषय में बताया। जनभागीदार समिति अध्यक्ष, संदीप चौहान सभी राष्ट्रीय स्तर पर खेलें। वाले विद्यार्थीयों को शुभकामनाएं प्रेषित की। महाविद्यालय में खेल दिवस के अवसर पर हॉकी (पेनल्टी शूटआउट) शतरंज एवं टेबल टेनिस खेल का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आइक्यूएसी प्रभारी डॉ. आर एन सक्सेना, श्री एस के बक्शी, डॉ ए एन रघुवंशी, डॉ सुनील सिंह चौहान, रा से यों कार्यक्रम अधिकारी देवेंद्र अहिरवार, स्पोर्ट्स ऑफिसर संतोष कुमार वर्मा, डॉ वर्षा गौतम, डॉ देवश्री बघमार, लाइब्रेरिरियन अखिलेश खटीक तोमर,योगेश धाकड़, श्रीमती सुरभि प्रिया, कविता कुशवाहा, डॉ राजेश कचौली, उर्मिला वास्केल, यशवंत शुक्ला, डॉ अन्नपूर्णा सिंह, डॉ अमर सिंह मेहरा, डॉ सगीर अहमद, डॉ डी. एस चौहान, राधेश्याम सेन एवं समस्त शैक्षणिक अशैक्षशणिक स्टाफ सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहें।
: करेली पशु चिकित्सा विभाग में कार्यरत रहे बीएस जाटव हुए सेवानिवृत्ति
Tue, Aug 29, 2023
भागीरथ तिवारी,करेली
कृत्रिम गर्भाधान केंद्र करेली पशु चिकित्सा विभाग में कार्यरत रहे बीएस जाटव हुए सेवानिवृत्ति
करेली। नगर एवं आसपास के ग्रामीण अंचलों में अपनी सेवाएं दी।जाटव सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी के रूप में कार्यरत थे आज जिनका सेवानिवृत्ति समारोह स्थानीय लॉर्ड होटल कृष्णा होटल में आयोजित किया गया जिसमें मुख्य रूप से पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारी उपसंचालक डॉअसगर खान , सेवानिर्वित डी आई जी , छत्तीसगढ़ महेश प्रसाद चौधरी, एबीपीओ डॉ पीके शर्मा ,सहायक उपसंचालक डॉ पी.एस पटेल, डॉ सिमरन दुबे, जिला मानद पशु कल्याण पदाधिकारी भागीरथ तिवारी, ओपी शर्मा, पी एस चौधरी, सुरेंद्र कौरव, आर एस पटेल, सुधीर रघुवंशी, यशवंत यादव, एन के यादव ,टेक सिंह पटेल, बी एल प्रधान, एस. एल साहू, बी पी एस कौरव , जेएस धुर्वे डी एस मरकाम, रजनीश गढ़वाल, सी.एस तिगनाथ , रत्नेश तिवारी, सौरभ उपाध्याय , आर पचौरी , आर .पी.सकवार, एम.एस सकवार, रोहित मेहरा , दीपक कौरव , साईनाथ राउत , पीयूष साहू , अमर सिंह चौधरी , बीपी चौधरी, पंकज जाटव , अनुज तिवारी , शांतनु रघुवंशी, प्रशांत पटेल, ज्योति रघुवंशी , पीयूष साहू , सौरभ यादव , अजय कौरव , सुबोध श्रीवास्तव , दीपक धन, मुकेश यादव आशीष एवं विभाग के अधिकारी कर्मचारी सम्मिलित होकर विदाई समारोह के दौरान शुभकामनाएं दी l