: गाडरवारा, अहिल्या उइके की सेवानिवृति पर दी विदाई
Tue, Aug 29, 2023
अहिल्या उइके की सेवानिवृति पर दी विदाईगाडरवारा। गत दिवस समीपी ग्राम गरधा की एकीकृत शासकीय माध्यमिक शाला में प्रधानपाठक श्रीमती अहिल्या उइके को शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त होने पर ग्रामवासियों व संस्था एवं जनशिक्षा केंद्र के शिक्षको द्वारा शॉल, श्रीफल एवं उपहार देकर आत्मीय विदाई दी गई। विदाई कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा विद्या की देवी माँ सरस्वती के चित्र का पूजन कर किया गया तदोपरांत अतिथियों एवं उपस्थित शिक्षको का स्वागत माला पहनाकर किया गया। विदाई कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सरपंच प्रवीण ममार ने कहा कि अहिल्या उइके ने मेरे गृह ग्राम गरधा में बेहतर सेवाएं दी । साईंखेड़ा बीईओ प्रतापनारायण ने कहा कि शासकीय सेवा में पदस्थापना, स्थानांतरण एवं सेवानिवृति एक प्रक्रिया का हिस्सा है इससे सभी को गुजरना पड़ता है। कार्यक्रम में बीआरसी गिरीश पटैल ने भी अपने उदबोधन में श्रीमती उइके जी के व्यक्तित्व एवं उनके सेवाकाल की सराहना की। अपने विदाई कार्यक्रम में श्रीमती अहिल्या उइके ने कहा कि मुझे सेवाकाल में सभी ने भरपूर सहयोग दिया। बच्चों को सदैव मेने बेहतर शिक्षा दी। विदाई कार्यक्रम को नगेन्द्र त्रिपाठी, सतीश नाईक, राजेन्द्र गुप्ता सहित श्रीमती उइके के परिजनों ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन बीएसी संदीप स्थापक एवं शिक्षक आर पी गोस्वामी ने किया। कार्यक्रम के अंत मे आभार प्रदर्शन श्रीमती रेखा शर्मा ने किया। कार्यक्रम में पूनमचंद दुबे, मालती दुबे, संजय सोनी, जनशिक्षक अपसार खान, बनवारीलाल नागवंशी, टीकाराम कोरी, सरोज झारिया, रेखा शर्मा, अल्पना स्थापक,बबीता कोरी , विनोद कौरव, धनराज धानक, मधुसूदन पटैल, प्रकाश नामदेव,, महेंद्र कौरव, रामकुमार कौरव,नीतेश समाधिया, बलदेव खंगार, संजय अवस्थी, सचिन लहरिया, राहुल कोरी सहित अनेक शिक्षक एवं श्रीमती उइके के परिजन उपस्थित रहे ।
: गाडरवारा, नपा के कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
Tue, Aug 29, 2023
नपा के कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
गाडरवारा। नगर पालिका के समस्त विनियमितीकरण स्थायीकर्मियों को नियमित एवं वर्ष 2007 से 2016 तक के दैनिक श्रमिकों को विनियमित किये जाने के संबंध में सीएमओ जयश्री चौहान एवं नपा अध्यक्ष पं. षिवाकांत मिश्रा को एक ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में उल्लेखित किया गया है कि शासन के आदेषानुसार विनियमितीकरण हुये कर्मचारियों को नियमित किये जाने एवं 2007 से 2016 तक के दैनिक श्रमिकों को विनियमित किये जाने के आदेष प्रसारित किये गये है। लेकिन नगर पालिका गाडरवारा द्वारा न तो विनियमित से नियमित किया जा रहा है और न ही 2007 से 2016 तक के दैनिक श्रमिकों को विनियमित किये जाने की कार्यवाही की जा रही है, जिससे हम सभी का भविष्य अंधकारमय हो रहा है। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया है कि वर्तमान स्थापना शाखा प्रभारी द्वारा मनमानी कार्यप्रणाली अपनाई जा रही है जिससे समस्त कर्मचारियों को रोष व्याप्त है इसी के चलते कर्मचारियों ने एकत्रित होकर सीएमओ मैडम एवं नपा अध्यक्ष के समक्ष निवेदन प्रस्तुत किया।समस्त कर्मचारियों ने निवेदन किया है विनियमित कर्मचारियों को नियमित एवं दैनिक श्रमिकों को विनियमित किये जाने की कार्यवाही यथाषीघ्र किया जाए।ज्ञापन देते समय अध्यक्ष पं. षिवाकांत मिश्रा ने सभी नपा कर्मचारियों के कार्यों की जमकर प्रषंसा की और कहा कि नपा कर्मचारियों के हम हमेषा साथ हैं और उनके हक के लिये जो अच्छे से अच्छा होगा हम अपने कर्मचारियों के लिये अवष्य करेंगे। उन्होंने 03 दिनों में सभी कर्मचारियों की मांग पर विचार कर पूरा किये जाने का आष्वासन दिया। वहीं सीएमओ श्रीमति जयश्री चौहान ने सभी कर्मचारियों की मांग पर विचार के उपरांत उनकी मांगे पूरी किये जाने का आष्वासन दिया।
: शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बरेली में खेल दिवस पर हुआ आयोजन
Tue, Aug 29, 2023
शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बरेली में खेल दिवस पर हुआ आयोजनबरेली।आज दिनांक 29/8/2023 को शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बरेली में राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन किया गया। संस्था के प्राचार्य डॉ. नीरज दुबे ने ध्यानचंद जी के चरित्र माल्यार्पण कर ध्यानचंद की जीवन पर प्रकाश डाला एवं राष्ट्रीय स्तर पर मेजर ध्यानचंद के नाम पर मिलने वाले पुरस्कारों के विषय में बताया। जनभागीदार समिति अध्यक्ष, संदीप चौहान सभी राष्ट्रीय स्तर पर खेलें। वाले विद्यार्थीयों को शुभकामनाएं प्रेषित की। महाविद्यालय में खेल दिवस के अवसर पर हॉकी (पेनल्टी शूटआउट) शतरंज एवं टेबल टेनिस खेल का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आइक्यूएसी प्रभारी डॉ. आर एन सक्सेना, श्री एस के बक्शी, डॉ ए एन रघुवंशी, डॉ सुनील सिंह चौहान, रा से यों कार्यक्रम अधिकारी देवेंद्र अहिरवार, स्पोर्ट्स ऑफिसर संतोष कुमार वर्मा, डॉ वर्षा गौतम, डॉ देवश्री बघमार, लाइब्रेरिरियन अखिलेश खटीक तोमर,योगेश धाकड़, श्रीमती सुरभि प्रिया, कविता कुशवाहा, डॉ राजेश कचौली, उर्मिला वास्केल, यशवंत शुक्ला, डॉ अन्नपूर्णा सिंह, डॉ अमर सिंह मेहरा, डॉ सगीर अहमद, डॉ डी. एस चौहान, राधेश्याम सेन एवं समस्त शैक्षणिक अशैक्षशणिक स्टाफ सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहें।