: कुंडलपुर में 15 अगस्त को राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा
Mon, Aug 14, 2023
कुंडलपुर में 15 अगस्त को राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगाकुंडलपुर। सुप्रसिद्ध सिद्धक्षेत्र कुंडलपुर में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर प्रातः 7:30 बजे कुंडलपुर कार्यालय में ध्वजारोहण किया जाएगा ।इस अवसर पर कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी अध्यक्ष चंद्र कुमार सराफ द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा एवं आजादी का महापर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। कमेटी के पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहेंगे।
: सिहोरा नगर बंद के लिए किया जन जागरण सघन संपर्क ,23 वर्ष बाद एक बार फिर जिला के लिए एकजुट हुआ सिहोरा
Mon, Aug 14, 2023
रिपोर्टर-अनिल जैन सिहोरा
सिहोरा नगर बंद के लिए किया जन जागरण सघन संपर्क
23 वर्ष बाद एक बार फिर जिला के लिए एकजुट हुआ सिहोरा
सिहोरा
- एक-एक दुकान और संस्थान से सिहोरा जिला के समर्थन में बंद का आह्वान कर लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति ने सिहोरा में एक बार फिर वर्ष 2000 जैसा माहौल बना दिया।16 अगस्त से होने वाले अनिश्चितकालीन बंद के लिए संपूर्ण सिहोरा खितौला के व्यापारी एकजुट हो सामने आ रहे है। लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति के अनिल जैन विकास दुबे कृष्ण कुमार कुररिया ने दावा किया कि अब सिहोरा जाग उठा है सरकार से जिला की मांग पूरी कराने अब यह संघर्ष किसी भी हद तक जा सकता है।रोज सघन संपर्क,- समिति के विकास दुबे मानस तिवारी सुशील जैन ने बताया कि 16 अगस्त से होने वाले अनिश्चितकालीन बंद के लिए दिन रात संपर्क अभियान चलाया जाएगा और आगामी 15 अगस्त को सिहोरा स्वाभिमान यात्रा निकालकर जन जागरण के साथ बंद की नीव रखी जाएगी।23 वर्ष पहले की यादें ताजा - जैसे ही सिहोरा में अनिश्चितकालीन बंद की चर्चाएं प्रारंभ हुई लोगों ने वर्ष 2000 में हुए आंदोलन की चर्चाओं का दौर प्रारंभ हो गया ।विदित हो कि 23 साल पहले वर्ष 2000 में भी सिहोरा को जिला बनाने के लिए इसी तरह के अनिश्चितकालीन बंद का आह्वान हुआ था और सिहोरा के व्यापारियों ने सिहोरा जिला की मांग को लेकर हफ्तों तक सिहोरा को बंद रखा था। आज ऐसे ही हालात सिहोरा में पुनः बनते दिख रहे हैं। सिहोरावासी अब आर पार की लड़ाई के लिए कमर कसे दिख रहे है।इस संपर्क अभियान की टोली में सिहोरा के नीतेश खरया,आनंद प्रकाश जैन,रमाशंकर चौरसिया,विजय जानवानी,राजभान मिश्रा,कान्हा पांडे, सैंकी जैन,नागेंद्र कुररिया,आशीष सोनी,ऋषभ दिवेदी,धीरज तिवारी,राजा दुबे,सौरभ सरावगी,एकता ठाकुर,संदीप ब्यौहार,प्रभात कुररिया,नीरज सोनी,संतोष पांडे,कमल किशोर गुप्ता,संचय ताम्रकार, अभिजीत पाठक,राहुल तिवारी,पवन उपाध्याय,विक्रम सोनी,अनुराग साहू सहित लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति के कृष्ण कुमार कुररिया, रामजी शुक्ला,संतोष पांडे,नरेंद्र गर्ग,नत्थू पटेल,रामलाल यादव,मोहन सोंधिया सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।
: आदिवासी एकता महासभा का 20अगस्त को टूडनी में होगा जिला सम्मेलन
Sun, Aug 13, 2023
रिपोर्टर लीलाधर लोधी
आदिवासी एकता महासभा का 20अगस्त को टूडनी में होगा जिला सम्मेलन13अगस्त 2023को बन ग्राम टूड़नी बिकास खंड चीचली में मध्य प्रदेश आदिवासी एकता महासभा के प्रदेश संयोजक रामनारायण कुरारिया के मार्गदर्शन में छोटेलाल ठाकुर के निवास टूडनी एवं भटरा में बैठक आयोजित की गई।3एवं 4सितंबर को आदिवासी एकता महासभा का राज्य सम्मेलन रीवा जिले के डभोरा में होना है इसमें हमारे जिले से भी हिस्सेदारी होगी। उक्त राज्य सम्मेलन के पूर्व नरसिंहपुर जिले का जिला सम्मेलन 20अगस्त 2023को नरसिंहपुर ज़िले के ग्राम टूडनी में आयोजित होगा, जिसमें जिले के चुने हुए प्रतिनिधि एवं राज्य के पदाधिकारी रहेंगे।बैठक में आदिवासी एकता महासभा के राज्य संयोजक रामनारायण कुरारिया ने बताया आदिवासी आधिकार राष्ट्रीय मंच की बैठक 18, 19जुलाई को नागपुर में हुई जिसमें तय किया गया कि आदिवासियों के ज्वलंत मुद्दों पर संघर्ष की आवश्यकताबी है। सरकार UCC समान नागरिक संहिता जिसे सरकार आदिवासियों पर थोप रही है जिसका 9अगस्त को आदिवासी आधिकार के रुप में देश भर में मनाया गया।हमारी मुख्य मांग है आदिवासी देश की मूल आबादी है , आदिवासियों की पहचान जल जंगल और जमीन से है, केन्द्र और राज्य सरकारों से कानून बनने के बाद भी जागरूकता के अभाव में उन्हें वंचित रखा गया है जबकि सभी ने आवेदन से लेकर दावे आपत्ति भी दर्ज कराए गए हैं। अधिकांश आदिवासियों के आवेदन बगैर सत्यापन के निरस्त कर दिए गए हैं। आदिवासियों कीl संस्कृति पर हमले के साथ कई खाली पड़े पदों को नहीं भरा जा रहा है, भूमि अधिग्रहण के नाम पर आदिवासियों को अंधेरे में रखते हुए उन्हें उनके आधिकार से वंचित किया जा रहा है, सरकारें जंगल की जमीनों को कार्पोरेट के हवाले कर आदिवासियों को बेदखल करना चाहतीं हैं, तमाम आदिवासियों के सवालों पर उक्त सम्मेलनों में चर्चा कर क्मेटियो का गठन कर आगे आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जायेगी।बैठक में किसान सभा के उपाध्यक्ष देवेंद्र वर्मा , कालूराम वर्मा, शेखलाल, हाकम ठाकुर के अलावा अन्य कार्यकर्ता मोजूद रहे।