: नरसिंहपुर,पुलिस अधीक्षक, अमित कुमार के निर्देशन में नरसिंहपुर साईबर सेल को बड़ी सफलता, लगभग 14 लाख मूल्य के 90 गुम मोबाईल तलाशकर धारकों को सौपे गए
Mon, Aug 14, 2023
नरसिंहपुर,पुलिस अधीक्षक, अमित कुमार के निर्देशन में नरसिंहपुर साईबर सेल को बड़ी सफलता, लगभग 14 लाख मूल्य के 90 गुम मोबाईल तलाशकर धारकों को सौपे गए उनके मोबाईल। ऑनलाईन ठगी के मामले में 25 आवेदकों के 27 लाख रूपये खातों में कराए गए वापस।उल्लेखनीय है कि जिला अंतर्गत मोबाईल धारकों के मोबाईल गुम होनें के प्राप्त आवेदनों एवं सूचना पर गंभीरता से कार्यवाही करते हुये पुलिस अधीक्षक, नरसिंहपुर अमित कुमार के निर्देशन में साईबर सेल के अधिकारी एवं कर्मचारियों की विशेष टीम गठित की जाकर गुम मोबाईलों के तलाश एवं पतासाजी हेतु निर्देशित किया गया था।साईबर सेल की गठित टीम द्वारा तकनीकी माध्यमों से गुम मोबाईलों की पतासाजी की गयी जिसके परिणाम स्वरूप लगभग 14 लाख कीमत के 90 गुम मोबाईल वरामद करनें में सफलता प्राप्त की गयी है। उक्त गुम मोबाईलों को विभिन्न स्थानों से वरामद किया गया है। उक्त मोबाईल की वरामदगी हेतु भी विशेष टीमों का गठन किया गया था। उक्त सभी वरामद 90 मोबाईलों को आज दिनांक 14.08.2023 को पुलिस अमित कुमार द्वारा संबंधित मोबाईल धारकों को सौपे गये है। मोबाईल धारको द्वारा उनके गुम मोबाईल वापस मिलनें पर उनके चेहरे खुशी से खिल गए एवं उनके द्वारा पुलिस प्रशासन को धन्यवाद दिया जाकर पुलिस प्रशासन की कार्यवाही की सराहना की गयी है।
ऑनलाईन ठगी के मामलों में 25 आवेदकों के 27 लाख रूपये कराए गए वापस
:-पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के समक्ष जिला अर्तगत ऑनलाईन ठगी कर आवेदकों के बैंक खातों से पैसे निकालने की शिकायतें प्राप्त होने पर शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा साईबर सेल की विशेष टीम का गठन किया गया था। गठित ठीम द्वारा तकनीकी माध्यमों से पतासाजी कर 25 आवेदकों के 27 लाख रूपये उनके खातों में वापस कराने में सफलता प्राप्त हुयी है।
गुम मोबाईल की पतासाजी में मुख्य भूमिका
:- साईबर सेल में पदस्थ आरक्षक धारा सिंह, महिला आरक्षक कुमुद पाठक, महिला आरक्षक सुप्रिया गोहिया, आरक्षक अभिषेक सूर्यवंशी, नीरज डेहरिया की मुख्य भूमिका रही है।पुलिस अधीक्षक द्वारा साईबर सेल, नरसिंहपुर के सभी उक्त सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को नगद पुरस्कार से पुरस्कृत करनें की घोषणा की है।
: करेली, पुलिस प्रशासन ने निकाली मोटरसाइकिल से तिरंगा यात्रा
Mon, Aug 14, 2023
रिपोर्टर भागीरथ तिवारी करेली
पुलिस प्रशासन ने निकाली मोटरसाइकिल से तिरंगा यात्रा
करेली:- आजादी के अमृत महोत्सव राष्ट्रीय महापर्व 15 अगस्त 2023 को मनाने के लिए विविध आयोजन हो रहे हैं। हर्षोल्लास के माहौल में अमन शांति का पैगाम लिए आजादी पर्व के पहले पुलिस प्रशासन ने आज सोमवार को तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा में पुलिस जवानों ने लोगों को तिरंगा के प्रति जागरूक करने और देश भक्ति की भावना जगाने का संदेश दिया। वहीं देशभक्ति गीतों ने उत्साह भर दिया। यात्रा के माध्यम से लोगों को तिरंगा के प्रति जागरूक करने के साथ ही देश भक्ति की भावना जगाने के लिए और हर घर में तिरंगा फहराने की प्रेरणा दी गई।
इस दौरान हाथों में तिरंगा झंडा लेकर भारत माता की जय के नारे लगाए।तिरंगा यात्रा नगर के सभी मार्गों से होते हुए प्रेस चौराहा करेली बस्ती चौराहा शिव शक्ति चौराहा पुरानी गल्ला मंडी से होते हुए पुलिस थाना प्रांगण में समापन हुआ वही थाना प्रभारी आशीष कुमार धुर्वे ने समस्त क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने के साथ ध्वज संहिता के पालन का विशेष ध्यान रखने का निवेदन भी किया।