: गाडरवारा, हर घर तिरंगा अभियान को लेकर निकली रैली
Fri, Aug 11, 2023
हर घर तिरंगा अभियान को लेकर निकली रैली
गाडरवारा। बीते शुक्रवार को हर घर तिरंगा अभियान का संदेश जंन जंन तक पहुंचाने के उद्देश्य से नगर में छात्र छात्राओं की रैली निकाली गई। स्थानीय प्रशासन एवं नपा परिषद के तत्वाधान में निकाली गई रैली स्थानीय रुद्र मैदान से शुरू होकर नगर के प्रमुख मार्गों को भ्रमण करते हुए रुद्र मैदान में समाप्त हुई। रैली में छात्र छात्राएँ देशभक्ति से जुड़े नारे लगा रहे थे एवं हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने की अपील कर रहे थे। रैली में नपा अध्यक्ष शिवाकांत मिश्रा, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि रीतेश राय, सभापति सुरेन्द्र गुर्जर , चंचल कोरी , पार्षद चन्द्रकांत शर्मा ने भी शामिल होकर छात्र छात्राओं का मनोबल बढ़ाया। रेली के सफल आयोजन में बीईओ प्रतापनारायण आर्य, बीआरसी गिरीश पटैल,प्राचार्य अनूप शर्मा, आरती पाठक, जयमोहन शर्मा, के के वर्मा, आर पी महिलांग, कमलेश गुप्ता, बीएसी पवन राजोरिया, अनुज जैन, सत्यप्रकाश ढिमोले, सिराज अहमद सिद्दिकी सहित अनेक शिक्षको एवं बीटीआई स्कूल, आदर्श स्कूल,कन्या शाला ,कन्या नवीन तथा अन्य स्कूलो के छात्र छात्राओं का सहयोग सराहनीय रहा।
: सिहोरा, तीसवां विश्व मूलनिवासी दिवस धूमधाम से मनाया
Thu, Aug 10, 2023
तीसवां विश्व मूलनिवासी दिवस धूमधाम से मनाया।सिहोरा ।स्थानीय रुकमणी रमन पैलेस मझौली रोड में तीसवां विश्व मूल निवासी दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बृजेंद्र कुमार सीसीएम पश्चिम मध्य रेल जबलपुर पुखराज नैनीवाल क्षेत्रीय खान नियंत्रक जबलपुर एवं आर डी जरहा ज्वाइंट डायरेक्टर संभागीय प्लानिंग जबलपुर ने मंच से कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पूरे विश्व में जल जंगल जमीन एवं नदियों के संरक्षण का दायित्व सदियों से यहां के आदिवासी समाज ने पूरी कर्तव्य निष्ठा से निभाया है यही वजह है कि आज भी देश में जल जंगल जमीन और नदियां सुरक्षित है।देश के किसी भी कोने में जल जंगल और नदियां अगर प्रदूषण मुक्त हैं तो इसका सारा श्रेय वहां के मूलनिवासी आदिवासियों को जाता है।आदिवासी समाज , समाज में सदियों से ना केवल वातावरण को प्रदूषण मुक्त बनाए रखने में योगदान दिया है। अपितु समय समय पर आदिवासी क्रांतिकारी शहीदों तिलका मांझी बिरसा मुंडा टंट्या भील आदि ने देश की आजादी में सीमित संसाधनों के बावजूद अपने पारंपरिक हथियारों तीर कमान से आजादी की जंग को सदियों तक छापमार युद्ध कला कौशल से कायम रखा। जिसके कारण स्वतंत्रता की लौ ना केवल नगरों और गांव में जलती रही बल्कि सुदूर घनघोर जंगलों में भी आदिवासियों ने स्वतंत्रता की चिंगारी को धधकाए रखा। मगर पूर्ववर्ती सरकारों की अनदेखी के कारण वीर क्रांतिकारी आदिवासी महापुरुषों को वह सम्मान नहीं मिल पाया जिसका आदिवासी समाज हकदार है। इस अवसर पर पारंपरिक आदिवासी नृत्य पर आदिवासी छात्राओं ने मनमोहक प्रस्तुति दी जिसकी सभी ने पूरे मन से सराहना की, आदिवासी छात्राओं की मंत्रमुग्ध कर देने वाली कला नृत्य की प्रस्तुति पर मंच में विराजमान अतिथियों के साथ-साथ श्रोता भी जमकर झूमे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों को आदिवासी पारंपरिक हथियार तीर कमान देकर सम्मानित किया गया, इस अवसर पर विचार रखते हुए वक्ताओं ने आदिवासी एकता अखंडता को बनाए रखकर राष्ट्र को मजबूत करने की अपील की। इस अवसर पर गोपाल कोल किशन चौधरी ओम समद पूरन कोल जानकी रौतेल दिलीप मार्को सरोज चौधरी बबीता कोल बबीता गोटिया अनसुईया कोल जयंती मार्को जमुना रैदास आदि उपस्थित रही कार्यक्रम का संचालन के एल रैदास (शिक्षक) ने किया।
: करेली, बोर्ड ने भागीरथ को पशु कल्याण प्रतिनिधि नियुक्त किया
Thu, Aug 10, 2023
बोर्ड ने भागीरथ को पशु कल्याण प्रतिनिधि नियुक्त कियाकरेली, पशुपालन,डेयरी एवं मत्स्य पालन मंत्रालय भारत सरकार के अधीन स्थापित भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. ओ.पी.चौधरी आई.एफ.एस., बोर्ड सदस्य गिरीश जे शाह, फ्रोफेसर डॉक्टर आर एस चौहान,रामकृष्ण रघुवंशी सुनील मानसिंहका एवंपूर्व सदस्य डॉ.सुनील शर्मा सह सचिव डाक्टर प्राची जैन , शिक्षा प्रभारी डॉक्टर भरत कुमार , प्रशिक्षण प्रभारी जोशी, एस पी गुप्ता सेवा निवृत एस पी गुप्ता की अनुशंसा पर बोर्ड के सचिव डॉ.एस .के .दत्ता ने करेली नगर के पशु व पर्यावरण प्रेमी जो कि विगत 20 वर्षों से पशु कल्याण एवं गौ सेवा के लिए समर्पित हैं तथा एक लंबे समय से बोर्ड के मानद पशु कल्याण अधिकारी पद पर कार्य करने वाले पत्रकार भागीरथ तिवारी को पुन मानद पशु कल्याण प्रतिनिधि के रूप में 5 वर्षों के लिए नियुक्त किया है l बोर्ड के सचिव श्री दत्ता ने श्री तिवारी को पत्र प्रेषित करते हुए कहा कि बोर्ड के निर्देश व मार्गदर्शन लेते हुए पुलिस वन विभाग व पशुपालन विभाग के साथ साथ प्रशासन के अधिकारियों को लेकर मुक पशु पक्षियों का सुरक्षा एवं देखभाल करना है l विदित होवे कि श्री तिवारी पिछले 20 वर्षों से बोर्ड में मानद पशु कल्याण अधिकारी पद पर रहते हुए पशु पक्षियों की सुरक्षा एवं देखभाल करते आ रहे हैं और समय-समय पर बोर्ड के द्वारा आयोजित किए जाने वाले प्रशिक्षण में भी अपनी सहभागिता निभाते रहते हैं l श्री तिवारी ने मानद पशु कल्याण प्रतिनिधि नियुक्त होने पर बोर्ड के पदाधिकारी सदस्यो राज्यसभा सांसद कैलाश सोनी, क्षेत्रीय सांसद राव उदय प्रताप सिंह, पूर्व राज्य मंत्री व विधायक जालम सिंह पटेल, तेंदूखेड़ा विधायक संजय शर्मा एवं पशु प्रेमियों के प्रति भी आभार व्यक्त किया और कहा कि इन सब का सहयोग लेकर हम मूक पशु पक्षियों की देखभाल व सुरक्षा करेंगे l