: शिक्षक ले सकते हैं स्व शैक्षिक सेवानिवृत्ति
Tue, Aug 8, 2023
शिक्षक ले सकते हैं स्व शैक्षिक सेवानिवृत्तिनरसिंहपुर।मप्र अनुसूचित जाति जनजाति पिछड़ा वर्ग अल्प संख्यक अधिकारी कर्मचारी संघठन के नरसिंहपुर जिलाध्यक्ष बद्री प्रसाद कौरव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह बताया कि स्कूल शिक्षा विभाग ने मनमानी करते हुए मप्र के हज़ारों शिक्षको को उच्च पद के प्रभार के नाम पर बिना काउंसिलिंग और सहमति के स्थानांतरण कर दिया साथ ही उन्हें एक से दूसरे स्कुल में प्राचार्य पद पर प्रभारी के रूप मे तैनाती कर दी जिस से शिक्षक लोगो में भारी आक्रोश है। हालाकि ज्यादातर शिक्षक लोगो ने पद भार ग्रहण कर लिया है लेकिन उन्हें इस प्रभार से ना तो वित्तीय लाभ है और ना ही किसी अन्य तरह के फायदे होगा ।उल्लेखनीय है कि लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा शिक्षक लोगो की वरिष्ठता और कनिष्ठ सूची का ध्यान नहीं रखा गया अधिकतर शिक्षकों के रिटायर्ड के अधिकतम 2 वर्ष बचे हैं बस आख बंद करके इनका स्था, कर दिया वहीं कई शिक्षक मेडिकल पर चले गये कुछ शिक्षक न्यायालय की शरण ले ली कुछ शिक्षक स्वेच्छा सेवा निवृत्त का आवेदन भेज रहे हैं माननीय मप्र शासन के मुखिया और मुख्यमन्त्री जी कोई बीच का रास्ता निकले जी 12 वर्षो बाद उच्च पद से शिक्षक लोग बंचित न रहें ।
: गाडरवारा विधान सभा के अन्तर्गत चारगाॅव खुर्द गाँव की मतदाता सूची से गलत नाम खारिज करने हेतु आप ने सौंपा ज्ञापन
Tue, Aug 8, 2023
गाडरवारा विधानसभा के ग्राम पंचायत चारगांव खुर्द की मतदाता सूची से गलत नाम खारिज करने हेतु आम आदमी पार्टी ने सौंपा ज्ञापन
https://youtu.be/qbvYhCWOLLA
गाडरवारा ।विधान सभा के अन्तर्गत चारगाॅव खुर्द मे वोटर लिस्ट मैं गड़बड़ी को लेकर आम आदमी पार्टी ने तहसीलदार के माध्यम से एसडीएम को सौंपा ज्ञापन। चारगांव खुर्द के उपसरपंच था आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओ ने ज्ञापन में उल्लेख किया है कि मनोहर लाल आ. शंकरलाल, शांति बाई पति शंकर, संदीप कुमार आत्मज रामकुमार का नाम कार्यालय अनुभाग्य अधिकारी राजस्व गाडरवारा के द्वारा जांच दल गठन कर प्रथम प्रकाशन दिनांक 05.01.2023 को खारिज कर, ग्राम पंचायत पुआरिया में दर्ज किए कर दिया था । द्वितीय प्रकाशन दिनांक 02.08.2023 को पुनः उक्त कटे नाम ग्राम पंचायत चारगांव खुर्द की मतदाता सूची में दर्ज कर दिये गए हैं जबकि इन लोगों का नाम पुआरिया की मतदाता सूची में भी दर्ज है, और ये लोग पुआरिया के स्थाई निवासी भी हैं । इन लोगों का कोई भी मकान चारगांव खुर्द में नहीं है और ना ही यह लोग चारगांव खुर्द में रहते हैं । उक्त विषय के संदर्भ में जब बीएलओ से पूछा तो बीएलओ ने कहा कि हमने यह नाम नहीं जोड़े हैं,, आखिर सवाल यह खड़ा होता है कि किसने इन कटे हुए नामों को जोड़ा है और कौन इनके पीछे हैं यह एक जांच का विषय है,। ज्ञापन के माध्यम से आप पार्टी ने यह मांग की है कि शीघ्र ही चारगांव खुर्द में जो मतदाता सूची से गलत नामो को हटाया जाए तथा सही मतदाता सूची बनाकर प्रकाशन की जाए । इस अवसर पर ज्ञापन देते समय आम आदमी पार्टी की महिला जिला अध्यक्ष रीना लमानिया, उपसरपंच गणेश यादव उपसरपंच,दीपक राकेशिया, घनश्याम साहू, हल्कवीर कौरव कोमल श्री वास,विजय राकेशिया, एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
: गाडरवारा, मतदाता सूची का किया गया वाचन
Tue, Aug 8, 2023
मतदाता सूची का किया गया वाचनगाडरवारा। बीते सोमवार को समीपी ग्राम सांगई की एकीकृत शासकीय नवीन माध्यमिक शाला के मतदान केंद्रों पर सेक्टर अधिकारी एन ए कुरैशी एवं बीएलओ व पटवारी श्रीमती निशा पटैल द्वारा मतदाता सूची का वाचन किया गया। इस अवसर पर स्कूल के प्रधानपाठक दशरथ जाटव, मधुसूदन पटैल, विबेक नाईक, देवेंद्र ठाकुर, किरणलता ठाकुर, लता कहार के अलावा लेखराम केवट, नेतराम केवट सहित अन्य ग्रामवासी उपस्थित रहे।