: स्कूलों के छात्र छात्राओ ने निकाली मतदाता जागरूकता रैलियाँ
Thu, Aug 3, 2023
स्कूलों के छात्र छात्राओ ने निकाली मतदाता जागरूकता रैलियाँगाडरवारा। गत दिवस विधानसभा निर्वाचन 2023 के अंतर्गत स्वीप गतिविधियों के तहत स्कूलों के छात्र छात्राओं ने मतदाता जागरूकता रैलियां निकाली। प्राप्त जानकारी के अनुसार चीचली ब्लॉक अंतर्गत ग्राम कान्हरगांव के शासकीय हाईस्कूल, ग्राम बारहाबड़ा के शासकीय उ मा विद्यालय, ग्राम बसुरिया के शासकीय उ मा विद्यालय, ग्राम रायपुर के शासकीय उ मा विद्यालय, सालीचौका के शासकीय कन्या उ मा विद्यालय एवं साईंखेड़ा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम भूतखेड़ा की शासकीय प्राथमिक शाला के शिक्षको एवं छात्र छात्राओं ने मतदाता जागरूकता रैली निकालकर मतदान का महत्त्व बताया। रैलियों के आयोजन में प्राचार्य ए के रघुवंशी, कमल सतारे, गजेंद्र कौरव , राजेश कौरव, यशपाल राजपूत , देवेंद्र कौरव सहित छात्र छात्राओं का सहयोग उल्लेखनीय रहा।
: समरसता यात्रा का नरसिंहपुर जिले में प्रवेश हुआ भव्य स्वागत
Thu, Aug 3, 2023
समरसता यात्रा का नरसिंहपुर जिले में प्रवेश हुआ भव्य स्वागतनरसिंहपुर / संत शिरोमणि रविदास जी की समरसता यात्रा 25 जुलाई से बालाघाट जिले से शुरू हुई यात्रा सिवनी, छिंदवाड़ा होते हुए बुधवार को नरसिंहपुर जिले के भैंसा ग्राम में पहुंची जहां पर नरसिंहपुर विधायक जालम सिंह पटेल द्वारा जिले की सीमा पर यात्रा की अगवानी की समरसता यात्रा का भव्य स्वागत करते हुए रविदास जी की जय घोष के साथ चरण पादुका की पूजन की गई संत शिरोमणि रविदास जी की मूर्ति का निर्माण बडतूमा सागर मे होना है जिसकी समरसता यात्रा संपूर्ण मध्यप्रदेश में निकाली जा रही है मूर्ति निर्माण के लिए प्रत्येक ग्राम की नदियों से जल मिट्टी एकत्रीकरण भी किया जा रहा नरसिंहपुर जिले के सिंहपुर बड़ा कोसम खेड़ा निवारी आमगांव बड़ा आदि ग्रामो से होते हुए यात्रा करेली पहुंची जहां पर यात्रा स्वागत किया गया चरण पादुका पूजन कर मंचासीन अतिथियों द्वारा उद्बोधन दिए यात्रा के दौरान हाकम सिंह चढ़ार पूर्व विधायक गोटेगांव , सुश्री प्रतिज्ञा परिहार जनपद अध्यक्ष , सौरभ राय, मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद जिला समन्वयक जयनारायण शर्मा सभी विकास खंडों के विकासखंड समन्वयक नवाकुर संस्थाएं एवं परामर्शदाता कोर ग्रुप द्वारा यात्रा में सहयोग किया जा रहा है ।
: गाडरवारा बृजधाम भवन में हुआ समरसता यात्रा का भव्य स्वागत
Thu, Aug 3, 2023
बृजधाम भवन गाडरवारा में हुआ समरसता यात्रा का भव्य स्वागतसंत शिरोमणि रविदास जी महाराज का मंदिर निर्माण एवं चरण पादुका समरसता यात्रा का आगमन स्थानीय बृजधाम मैरिज हॉल गाडरवारा में आगमन हुआ।
यात्रा का स्वागत सम्मान हरीश कोरी अध्यक्ष कोरी समाज गाडरवारा के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिसमें कोरी युवा संगठन गाडरवारा, एवं म प्र.अजाक्स गाडरवारा का विशेष सहयोग रहा कार्यक्रम में अनुसूचित जाति/जनजाति के विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों की गरिमामय उपस्थिति रही। शासन की मंशानुरूप समरसता यात्रा के दौरान प्रदेश में पहली बार अनुसूचित जाति संगठनों जिनमें कोरी समाज संगठन,व म.प्र अजाक्स ने निरंतर भारी बारिश के बीच प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करते हुए भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम संपन्न कराया ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महामंडलेश्वर स्वामी अखिलेश्वरानंदगिरि महाराज,अध्यक्ष म.प्र गौ पालन एवं संवर्धन बोर्ड कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त,डॉ. जितेंद्र जामदार उपाध्यक्ष मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त, माननीय अमिता चपरा अध्यक्ष म.प्र.राज्य महिला वित्त एवं विकास निगम कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त, पं.अभिलाष मिश्रा जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी, महंत बालक दास ,कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय गौतम पटेल पूर्व जिला पंचायत सदस्य, माननीय पं.शिवाकांत मिश्रा अध्यक्ष नगर पालिका परिषद गाडरवारा,विशेष अतिथि के रूप में सौरभ राय उपाध्यक्ष म.प्र.राज्य सहकारी जैविक संघ एवं जिला संयोजक संत रविदास जी मंदिर निर्माण समरसता यात्रा जिला नरसिंहपुर,विनीत नेमा जिला उपाध्यक्ष,पीयूष जैन मंडल अध्यक्ष गाडरवारा, शैलेश कौरव महामंत्री, पं. मुकेश बसेड़िया समाजसेवी,हरीश कोरी अध्यक्ष कोरी समाज गाडरवारा एवं संरक्षक अनुसूचित जाति जनजाति संयुक्त मोर्चा, विष्णु शर्मा अध्यक्ष नगर परिषद तेंदूखेड़ा,बीएस परिहार वरिष्ठ समाजसेवी, राजेश नेमा,बाबूलाल जाटव सदस्य प्रदेश कार्य समिति अनु.जाति मोर्चा,मंगल जाटव पार्षद प्रतिनिधि,मलखान मेहरा अजाक्स महासचिव ,प्रदीप अहिरवार संभागीय सचिव ,प्रीतम अहिरवार जिलाध्यक्ष अहिरवार समाज संघ, राजकुमार ठाकुर, धनीराम कोरी,मानकलाल अहिरवार प्रबक्ता अजाक्स महेंद्र कोरी, कमलेश बैरागी,ब्रजेन्द्र राय सहित प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारियों के साथ बड़ी संख्या में मातृशक्तियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान संत शिरोमणि रविदास जी के जीवन परिचय उनके सामाजिक सुधार कार्यों का उल्लेख कर चरण पादुका पूजन करते हुए तैलचित्र पर माल्यार्पण किया गया। विदित हो कि मध्यप्रदेश शासन द्वारा सागर में एक सौ दो करोड़ रूपये की लागत से संत शिरोमणि रविदास जी महाराज का भव्य मंदिर व स्मारक का निर्माण किया जा रहा है।
समरसता यात्रा कार्यक्रम के समापन के अवसर पर चंचल कोरी पार्षद सभापति (राजस्व)नगर पालिका परिषद गाडरवारा एवं विधानसभा संयोजक संत रविदास समरसता यात्रा, के द्वारा आभार एवं कार्यक्रम का संचालन बंशीलाल अहिरवार अध्यक्ष अजाक्स गाडरवारा के द्वारा किया गया।