: गाडरवारा, मतदाता जागरूकता गतिविधियां आयोजित
Mon, Jul 10, 2023
मतदाता जागरूकता गतिविधियां आयोजितगाडरवारा। बीते सोमवार को मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत स्वीप गतिविधियों के क्रम में क्षेत्र के चीचली ब्लॉक अंतर्गत ग्राम कान्हरगांव के शासकीय हाईस्कूल में छात्राओं द्वारा रंगोली बनाकर मतदान हेतु संदेश दिया गया। विदित हो कि स्कूल में ईएलसी क्लब द्वारा समय-समय पर मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियां कराई जाती है। कार्यक्रम में शाला के प्राचार्य ए .के. रघुवंशी एवं समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे ।
: गाडरवारा में गुरु वंदन एवं शिक्षक संगोष्ठी पर प्रकाश डाला गया
Mon, Jul 10, 2023
गाडरवारा में गुरु वंदन एवं शिक्षक संगोष्ठी पर प्रकाश डाला गयाशासकीय कन्या नवीन उच्च माध्य शाला गाडरवारा विकास खण्ड साईंखेड़ा तहसील गाडरवारा में मध्यप्रदेश शिक्ष क संघ के प्रांतीय अकेक्षण उमाशंकर अग्रवाल की अध्यक्षता मे अनिल स्थापक एवम पूनमचंद दुबे के मुख्य आतिथ्य में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का गुरु वंदन कार्यक्रम में शिक्षा का महत्व चरित्र निर्माण आदर्श जीवन स्वच्छता व रोगों से बचाब पर छात्र एवं शिक्षक द्वारा संगोष्ठी में प्रकाश डाला गया । कार्यक्रम में विनोद कौरव जिला संगठन मंत्री गिरीश पटेल तहसील अध्यक्ष रमाकांत पाराशर संदीप स्थापक सचिव मधुसूदन पटेल गुंची लाल कोस्टी आर पी गोस्वामी ने अपने विचार रखें कार्यक्रम में मातृ शक्ति की विशेष उपस्थिति रही कार्यक्रम का संचालन विनोद सोनी व आभार विनोद कौरव ने किया ।
: नरसिंहपुर जिले के ग्राम सामाजिक एनिमेटरो द्वारा सांसद महोदय को सौंपा विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन
Mon, Jul 10, 2023
नरसिंहपुर जिले के ग्राम सामाजिक एनिमेटरो द्वारा सांसद महोदय को सौंपा विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापनगाडरवारा । ग्राम विकास सामाजिक एनिमेटर संघ-नरसिंहपुर के द्वारा नर्मदापुरम संसदीय क्षेत्र के सासंद राव उदय प्रताप सिंह जी को विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन दिया गया सामाजिक एनिमेटर व्ही एस ए जोकि मनरेगा अंतर्गत किए कार्यों का ग्राम पंचायतों में सामाजिक अंकेक्षण कार्य कराते हैं जिसके परिणाम स्वरुप पंचायत के कार्यों में पारदर्शिता ग्राम सभाओं मैं लोगों की रूचि बड़ी है संपूर्ण जिले में सोशल ऑडिट का कार्य इन व्ही एस ए के द्वारा ग्राम परीक्षा समिति के माध्यम से कराया जाता है पिछले लंबित मानदेय एवं नियमित मासिक कार्य दिए जाने ज्ञापन सौंपा है जिसमें संपूर्ण जिले विकासखंडों के लगभग 60 से 70 ग्राम सामाजिक एनिमेटर उपस्थित रहे सासंद महोदय जी ने तत्काल समस्याओं के संबध में विभागीय अधिकारियों से बात की व मंत्री ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज भारत सरकार नई दिल्ली को पत्र जारी किया और जो संभव मदद होगी उसके लिए आश्वासन दिया गया जिसमें जिला अध्यक्ष इंद्रनारायण गुर्जर, एवं समस्त ब्लॉक अध्यक्ष व ग्राम सामाजिक एनिमेटर की उपस्थिति रही।