: जबलपुर में मप्र राज्य पेंशनर्स फोरम का प्रांतीय सम्मेलन आर्य समाज मन्दिर सम्पन्न
Sun, Jul 9, 2023
आज मप्र राज्य पेंशनर्स फोरम का प्रांतीय सम्मेलन आर्य समाज मन्दिर जबलपुर में दीप प्रज्वलित कर शुभांरभ हुआ। कार्यक्रम में बी, के, बक्शी चेयरमैन मप्र राज्य पेंशनर्स फोरम, पी, एस, यादव एवं एस, एम, एस, ठाकुर संरक्षक, नरेश शर्मा को चेयरमेन, एस, के, चतुर्वेदी वाईस चेयरमैन एवं कार्यवाहक प्रांतीय अध्यक्ष मप्र पेंशनर्स समाज, बालमुकुंद दुबे, दर्शन सिंह तलरेजा,, सहित 16 पेंशनर संगठनो के प्रमुख एवं बड़ी संख्या में पेंशनर उपस्थित हुए। फोरम के पदाधिकारियों ने अपने उद्बोधन में पेंशनर हित में आगामी कार्यवाही भोपाल में आन्दोलन के रुप में कर न्याय दिलाने का निर्णय लिया।
: पेंशनर समाज की करेली की कार्यकारिणी की घोषणा
Sun, Jul 9, 2023
रिपोर्टर- भागीरथ तिवारी, करेलीपेंशनर समाज की करेली की कार्यकारिणी की घोषणा lकरेली मप्र, पेंशनर्स समाज तहसील शाखा करेली की बैठक एस, के, चतुर्वेदी कार्यवाहक प्रांतीय अध्यक्ष मप्र पेंशनर्स समाज के मुख्य आतिथ्य में, सी, आर, कोरव बरिष्ठ पेंशनर की अध्यक्षता में, शिवकुमार पटेल कार्यवाहक जिला अध्यक्ष, विजय दुबे जिला सचिव, घनश्याम कुरील कोषाध्यक्ष के विशिष्ठ आतिथ्य में वृद्ध सदन करेली में आयोजित की गई। बैठक का शुभांरभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। सर्व प्रथम अतिथियों का स्वागत हरगोविंद शर्मा द्वारा किया गया। अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि द्वारा 9 जुलाई को मप्र, राज्य पेंशनर्स फोरम के जबलपुर सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की। इसके बाद तहसील शाखा करेली की कार्यकारिणी का गठन सर्व सम्मति से किया गया, इनमे रूपेन्द्र बिल्थरे अध्यक्ष, भगवान दास मेहरा सचिव , ओमप्रकाश सुर्गेया कोषाध्यक्ष, अमोल सिंह झरिया एवं रामदर्शन शर्मा उपाध्यक्ष, डी, एल, कुर्मी सह सचिव, आर, के, विश्वकर्मा, राजाराम रघुवंशी एवं राकेश रघुवंशी कार्यकारिणी सदस्य निर्वाचित घोषित किए गए। संरक्षक मंडल में ताराचन्द पाराशर, शंकरलाल अग्रवाल, सोमनाथ झरिया, सी, आर, कोरव, लेखराम पाराशर नियुक्त किए गए। अंत में आभार प्रदर्शन के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
: गाडरवारा,रोटरी क्लब द्वारा गोदित शालाओं में मनाया गया प्रवेश उत्सव कार्यक्रम
Sat, Jul 8, 2023
रोटरी क्लब द्वारा गोदित शालाओं में मनाया गया प्रवेश उत्सव कार्यक्रम
गाडरवारा ! रोटरी क्लब ऑफ गाडरवारा द्वारा गोदित शालाओं में गंज प्राथमिक शाला एवं टाउन प्राथमिक शाला में बच्चों के लिए स्कूल में प्रवेश उत्सव के रूप में आज का दिन मनाया गया! जिसमें बच्चों को शिक्षण संबंधित सामग्री का वितरण किया गया! कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम मां वीणा वाणी के चरणों में पुष्प अर्पण कर दीप प्रजनन के साथ की गई !उसके उपरांत कक्षा 1 से लेकर 5 वी तक के बच्चों को शिक्षण संबंधित सामग्री का वितरण किया गया !जिसमें बच्चों को कलम, पेन, पेंसिल ,कॉपी , सिलेट पट्टी ,बिस्किट आदि सामग्री का वितरण किया गया ! कार्यक्रम के दौरान रोटरी क्लब के असिस्टेंट गवर्नर श्री मिनेंद्र डागा ने कहा कि रोटरी क्लब ऑफ गाडरवारा प्रति वर्ष प्रवेश उत्सव कार्यक्रम करता है !जिसमें बच्चों को स्कूल आने के लिए प्रेरित किया जाता है! उन्हें तिलक लगाकर स्कूल में स्वागत किया जाता है! रोटरी हमेशा सेवा एवं समर्पण कार्यों को संपादित करता है! जिसमें शिक्षा, चिकित्सा और स्वास्थ्य, पर्यावरण साहित्य गतिविधियां सम्मिलित है! रोटरी क्लब अध्यक्ष श्री सुनील श्रीवास्तव जी ने अपने उद्बोधन में बताया ,कि कक्षा एक से पांचवीं तक के बच्चों को स्टेशनरी सामग्री एवं बिस्किट का वितरण किया गया! एवं रोटरी क्लब सचिव श्री सुरेंद्र साहू ने बताया कि हमेशा गोदित स्कूलों में कार्य करते हैं ,और जो भी प्रयास होगा वह करते रहेंगे !इसी क्रम में कोषाध्यक्ष श्री मनोज वसा जी ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं !और जो प्रयास बनेगा उनका सहयोग हमेशा करते रहेंगे !मीडिया प्रभारी श्री नीलेश साहू ने सभी का स्वागत किया! एवं बताया कि रोटरी क्लब के कार्यक्रम में आज सभी बच्चों का स्वागत करके! उन्हें शिक्षण सामग्री देखकर उत्साहित किया गया !और आगे भी रोटरी क्लब के माध्यम से शालाओं में कार्य किया जाएगा! आने वाले समय में बहुत ही जल्द रोटरी द्वारा गोदित शालाओं एक स्वास्थ्य कैंप का आयोजन भी रोटरी क्लब के माध्यम से किया जाएगा! इस कार्यक्रम में रोटरी क्लब सदस्य एवं स्कूल स्टाफ व बच्चे उपस्थित रहे! उक्त जानकारी रोटरी क्लब मीडिया प्रभारी श्रीनीलेश साहू द्वारा दी गई!