: जन शिक्षा केंद्र बनवारी में प्रधान पाठकों की बैठक
Fri, Jun 13, 2025
जन शिक्षा केंद्र बनवारी में प्रधान पाठकों की बैठक
गाडरवारा -जन शिक्षा केन्द्र बनवारी में सभी प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं के प्रधान पार्कों की बैठक जन शिक्षा प्रभारी संतोष श्रीवास ने ली बैठक में सभी शिक्षको को निर्देश दिये की सभी शाला में समय पर उपस्थित रहे और 4.30 वजहें वंद करें आगामी सोलह जून से बच्चे शाला में आयेंगे शाला की साफ सफाई पर विशेष जोर दिया बच्चों की अपार आरडी भी पूरी करे जनशिक्षक दीपक स्थापक पंकज पाठक ने भी कहा कि शासन नियमो का पालन करें साथ ही सभी शिक्षको ने नवागत जेएसके प्रभारी श्रीवास जी फूलमाला से स्वागत किया इस मोके पर पीतम रूसिया , सिराज अहमद सिद्दकी,सुरेन्द्र पटेल सहित सभी शिक्षक उपस्थित रहे।
: फिट 5 स्पोर्ट्स क्लब समर कैंप 2025 का भव्य समापन: बच्चों को मिला सम्मान, उत्साह और प्रेरणा
Fri, Jun 13, 2025
फिट 5 स्पोर्ट्स क्लब समर कैंप 2025 का भव्य समापन: बच्चों को मिला सम्मान, उत्साह और प्रेरणा
ग्वालियर, फिट 5 स्पोर्ट्स क्लब द्वारा आयोजित 15 दिवसीय आवासीय समर कैंप का आज भव्य समापन समारोह सेंटर फॉर डिसएबिलिटी स्पोर्ट्स, ग्वालियर में सम्पन्न हुआ। इस विशेष शिविर में भाग लेने वाले सभी विशेष खिलाड़ियों को मेडल, सर्टिफिकेट के साथ-साथ व्यक्तिगत विकास आकलन शीट (Assessment Sheet) भी प्रदान की गई, जिससे उनके मानसिक, शारीरिक और सामाजिक विकास का मूल्यांकन किया जा सके।इस गरिमामयी समारोह में स्पेशल ओलंपिक भारत के "स्पोर्ट्स एक्सीलेंस सेंटर" के निदेशक डॉ. मानवेंद्र सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। साथ ही श्री रोहित शर्मा (सीनियर टेक्निकल एडवाइज़र), श्रीमती प्रीति तिवारी (स्पेशल एजुकेटर), एवं अन्य विशिष्ट अतिथिगण मंच पर उपस्थित रहे।क्लब के निदेशक श्री भूपेन्द्र भट्ट और कैंप इंचार्ज श्री रोहित रघुवंशी ने सभी अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। समारोह के दौरान मुख्य अतिथि ने सभी विशेष खिलाड़ियों को स्वयं मेडल पहनाकर सम्मानित किया और उनकी मेहनत की सराहना की।कोचेस को भी प्रशंसा पत्र और गिफ्ट देकर प्रोत्साहित किया गया, जिनमें गजेन्द्र यादव, सौरभ मीणा, प्रियंका जोंवाल प्रमुख रहे।फैमिली फोरम से श्री सुधीर काले (ऑब्जर्वर) और मंजरी काले भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं, जिन्होंने आयोजन की सराहना की और इसे बच्चों के लिए एक परिवर्तनकारी अनुभव बताया।यह समर कैंप न केवल खेल प्रशिक्षण का केंद्र रहा, बल्कि इन विशेष बच्चों के आत्मविश्वास, सामाजिक कौशल और आत्मनिर्भरता को भी नई ऊंचाई देने वाला अवसर सिद्ध हुआ।
: सालीचौका उपमंडी में धरना और पुतला दहन, किसान सभा
Fri, Jun 13, 2025
सालीचौका उपमंडी में धरना और पुतला दहन, किसान सभा
मध्य प्रदेश किसान सभा इकाई गाडरवारा के तत्वाधान में सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी न किए जाने से आक्रोशित होकर 12 जून 2025 को सालीचौका उपमंडी के सामने एक दिवसीय धरना देते हुए सरकार द्वारा किसानों की जहरीली मूंग बताकर खरीदने से इनकार कर रही है जिसे किसानों ने धरना स्थल पर मूंग की खिचड़ी बनाकर खाई और सरकार को बताया कि जहरीली है तो किसानों का स्वास्थ्य क्यों नहीं बिगड़ा। धरना के दौरान पुलिस बल एवं फायर बिग्रेड की गाड़ी मौजूद रही।पुलिस और किसानों के बीच खींचतान और पानी की बौछार* चली धरना उपरांत किसानों ने सरकार का पुतला दहन किया। उस दौरान पुलिस और किसानों के बीच पुतले की खींचातानी हुई और जलते हुए पुतले , पुलिस एवं आंदोलनकारियों पर फ़ायर बिग्रेड से पानी की बौछार चलाई गई।धरना के दौरान किसान नेताओं ने डबल इंजन की राज्य एवं केंद्र की बीजेपी सरकार को कार्पोरेट परस्त शोषणकारी बताते हुए कहा है कि ये सरकारें हिटलर के रास्ते पर चलकर सांप्रदायिक हिंदू मुस्लिम ऊंच नीच राम रहीम के नाम पर भोली भाली जनता को मानसिक गुलाम बनाकर सत्ता में आकर कृषि बिल, बिजली बिल, श्रम संहिताओं में संशोधन कर 1प्रतिशत कार्पोरेट पूंजीपतियों के लिए किसानों को बर्बाद करने वाली नीतियां बना रही हैं जिसे अब देश की जनता समझ चुकी है और किसान मजदूर मेहनतकश वर्ग सड़कों पर उतरने मजबूर हो गया है।
सालीचौका उपमंडी चालू नहीं हुई तो गाडरवारा मंडी की होगी तालाबंदी
किसान नेताओं ने कहा कि हमारे सांसद कहते है मूंग मंडी में बेचो लेकिन शायद उन्हें दिखाई नहीं देता कि उपमंदी सालीचौका में ताला लटका हुआ है, प्रदर्शन देख सीजन में आज 5बजे ताला खोला गया, चेतावनी दी गई कि 3दिन में मंडी नहीं खोली तो गाडरवारा मंडी की तालाबंदी की जाएगी।सरकार मूंग खरीदी नहीं करती है तो गांव गांव धरना प्रदर्शन पुतला दहन करते हुए *27जून को गाडरवारा शहर में सरकार की अर्थी निकालते हुए* तहसील में राष्ट्रपति के नाम एस डी एम को ज्ञापन सौंपा जाकर आगे की आंदोलन की तैयारी की जाएगी।धरना को महासचिव करणसिंह अहिरवार एवं उपाध्यक्ष देवेंद्र वर्मा ने संबोधित किया।धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से महासचिव करणसिंह अहिरवार, उपाध्यक्ष देवेंद्र वर्मा, लीलाधर वर्मा, सहसचिव नरेंद्र वर्मा रामसिंह वर्मा, कोषाध्यक्ष लालसाहब वर्मा,कालूराम वर्मा, मेहरबान पटेल, तुलसीराम श्रीवास ,दीपक वर्मा, कुणाल वर्मा यादुराज वर्मा दारा सिंह मेहरा यशवंत वर्मा सहित किसान मौजूद रहे।